मूलांक 1 के लिए कैसा रहेगा साल 2024 का भविष्य

Webdunia
numerology 2024 number 1
Annual Horoscope 2024 of Radix Mulank 1 : अंक शास्त्र के अनुसार वर्ष 2024 का जोड़ 8 बन रहा है जो कि शनि का अंक है। इसमें 2 चंद्र का और 4 राहु का अंक है। इसलिए इस वर्ष को शनि के कारण जहां स्थायित्व वाला वर्ष माना जा रहा है वहीं चंद्र एवं राहु के कारण उतार-चढ़ाव भरा वर्ष कहा जा रहा है। यदि आपका मूलांक 1 है तो यह सूर्य का अंक है। जानिए वर्ष 2024 का भविष्यफल।
 
मूलांक 1
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख को हुआ है तो मूलांक 1 है)
 
भविष्यफल : 1 या 10 है तो सूर्य, 19 है तो सूर्य के साथ में मंगल भी और 28 है तो सूर्य के साथ चंद्र एवं शनि का भी प्रभाव रहेगा। 1 और 10 तारीख के लिए समय अच्छा रहेगा। 19 तारीख के लिए सामान्य रहेगा और 28 तारीख के लिए वर्ष कठिन रहने वाला है।
 
शिक्षा : छात्रों के लिए यह चुनौती भरा वर्ष रहेगा। जरा सी भी लापरवाही आपको असफल बना सकती है। आपको फोकक रहकर कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। हालांकि उच्च शिक्षा और रिसर्च में आप उपलब्धि हासिल कर सकते हैं।
नौकरी : नौकरी में परिस्थितियां अचानक से बदल सकती है। आपको अनुशासित रहकर कार्य करना होगा अन्यथा परिस्थितियां आपके पक्ष में नहीं होगी। अहंकार से दूर रहकर कार्यशैली में बदलाव लाने की जरूरत है तभी आपको सफलता मिलेगी। हालांकि वर्ष के मध्य के बाद समय अच्छा रहेगा।
 
व्यापार : अपने सपनों को पूरा करने के लिए आपको खूब मेहनत करना होगी। आपको भी अपनी कार्यशैली में बदलाव करना होगा और परिस्थिति को समझकर कार्य करना होगा। व्यापार में नफा-नुकसान हो सकता है, लेकिन अनुशासन और नियमों का पालन आपको आगे ले जाने में मदद करेगा।
रिलेशनशिप : दांपत्य जीवन के लिए यह वर्ष अच्छा नहीं माना जा रहा है। अहंकार को दूर रखकर आपको प्यार से काम लेना होगा। प्रेम संबंधों में भी गलतफहमी का शिकार होने के कारण वाद-विवाद हो सकता है। रिश्तों को सम्मान देने की जरूरत है।  संतान से जुड़े मामलों में इस वर्ष आपको समझदारी से काम लें। अविवाहित लोगों के विवाह होने की संभावना प्रबल है।
 
सेहत : सेहत का बहुत ज्यादा ध्यान रखना होगा। इम्यूनिटी बढ़ाने पर जोर देना होगा। जंक फूड से बचना होगा अन्यथा कोई गंभीर रोग हो सकता है। तनाव लेने से बचें। व्यायाम को अपने नियमित जीवन का हिस्सा बनाएं।
 
खास अंक : साल 2024 में आप पर मुख्य रूप से 2, 4, 8 और 9 अंकों का विशेष प्रभाव रहेगा।
 
शुभ दिन : रविवार और सोमवार आपके लिए शुभ दिन है।
 
शुभ रंग : पीला रंग
 
रत्न : माणिक्य

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

क्या गया जी श्राद्ध से होती है मोक्ष की प्राप्ति !

Shradh paksha 2024: श्राद्ध पक्ष में कब किस समय करना चाहिए पितृ पूजा और तर्पण, कितने ब्राह्मणों को कराएं भोजन?

Shradh paksha 2024: श्राद्ध पक्ष आ रहा है, जानिए कुंडली में पितृदोष की पहचान करके कैसे करें इसका उपाय

Shukra Gochar : शुक्र गोचर से बना मालव्‍य योग, छप्‍पर फाड़कर मिलेगा 3 राशियों को धन

वास्तु के अनुसार कॉर्नर के फ्लैट का क्या होता है प्रभाव, जानें

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: 17 सितंबर का दैनिक राशिफल, जानिए सभी राशियों का हाल

Surya gochar in kanya: सूर्य के कन्या राशि में जाने से क्या होगा 12 राशियों का हाल, जानिए राशिफल

17 सितंबर 2024 : आपका जन्मदिन

17 सितंबर 2024, मंगलवार के शुभ मुहूर्त

Budh asta 2024: बुध अस्त, इन राशियों के जातकों के लिए आने वाली है मुसीबत, कर लें ये उपाय

अगला लेख
More