जनवरी 2024 मासिक राशिफल : किसके खुलेंगे भाग्य किसे रहना होगा सतर्क, जानिए 12 राशियों का भविष्यफल

Webdunia
Masik rashifal january 2024
January 2024 Monthly Horoscope: वर्ष 2024 प्रारंभ होने वाला है। वार्षिक भविष्‍यफल तो आपने पढ़ा ही होगा अब पढ़ें मासिक भविष्यफल। वर्ष का पहला माह जनवरी किस राशि के लिए कैसा रहेगा, किस राशि को सावधानी रखना चाहिए और किसके जीवन में अच्छा हो सकता है। आओ जानते हैं जनवरी माह 2024 का राशिफल।
 
मेष राशि- आपके लिए माह का प्रारंभ भले ही अधिक अच्‍छा न हो लेकिन अंत बहुत अच्‍छा होगा। हालांकि आपको संयम से काम लेना होगा। मध्य में यात्रा का योग रहेगा। थोड़ी बहुत आर्थिक परेशानी हो सकती है।
 
वृष राशि- इस माह आपको अटका या पुराना पैसा मिल सकता है। वाणी में यदि मिठास रखेंगे तो लाभ होगा और मान सम्मान भी बढ़ेगा। समय को देखकर ही कोई निर्णय लें। कड़ी मेहनत करें। 
 
मिथुन राशि- पेट संबंधी कोई तकलीफ हो सकती है। दोस्तों से सहयोग मिल सकता है। इस माह प्रसन्नता के अधिक मौके मिलेंगे। धन की बचत करने की जरूरत है।
 
कर्क राशि- किसी भी कार्य को लेकर या निर्णय लेते समय सावधानी रखें। क्रोध और खानपान पर नियंत्रण रखें। परिवार में यदि कोई घटना घटती है तो संयम से काम लें अपना आप न खोएं।
 
सिंह राशि- इस माह कोई खुशखबरी मिल सकती है। कड़ी मेहनत करने से बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। संतान पर किसी भी प्रकार का खर्चा हो सकता है। अपनी सेहत का भी ध्यान रखें।
 
कन्या राशि- इस माह किसी से परिचय होगा, जिससे लाभ की संभावना है। शिक्षा व लेखन कार्यों में रुचि का विस्तार होगा। यदि खेतीबाढ़ी है तो खर्च होगा। नौकरी पर ध्यान दें।
 
तुला राशि- इस माह मान सम्मान बढ़ेगा। व्यापारी हैं या कृषि कार्य करते हैं तो इस माह लाभ होगा। छात्र हैं तो शिक्षा परीक्षा में सफलता मिलेगी। आपको वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है।
 
वृश्चिक राशि- किसी भी प्रकार का वाद विवाद हो सकता है उसे टालने का प्रयास करें। यात्रा के योग बनेंगे। राजकीय कार्य में सफलता मिलेगी। आपके विरोधी परास्त होंगे।
 
धनु राशि- परिवार में मतभेद के चलते वाद विवाद हो सकता है। संयम से काम लेंगे तो लाभ होगा। कुसंग से बचकर रहें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
 
मकर राशि- कृषि कार्यो में खर्चा होगा। व्यापारी है तो मीठी जुबान से काम लेंगे तो लाभ होगा। अपनी हैसियत के अनुसार ही लोगों के साथ व्यवहार करें। नौकरी में समय अनुकुल है।
 
कुंभ राशि- कार्यक्षेत्र में इस माह व्यस्तता रहेगी। आर्थिक परेशानी खड़ी हो सकती है। अपनों का व्यवहार आपको दुखी कर सकता है। कृषक हैं तो समय का लाभ उठाएं। कड़ी मेहनत करें। 
 
मीन राशि- नौकरी में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, मेहनत का लाभ मिलेगा। शिक्षण कार्यों में खर्च करना होगा। व्यापार में मिलाजुला समय रहेगा। अपने व्यवहार को सुधारें।
 

Related News

Show comments

ज़रूर पढ़ें

करवा चौथ पर चांद को अर्घ्य देने का क्या है सही तरीका और पूजा विधि

बुध ग्रह का तुला राशि में उदय, 4 राशियों के लिए रहेगा बेहद शुभ समय

दिवाली से पहले बन रहा गुरु पुष्य योग, जानिए इस बार क्यों माना जा रहा है सबसे शुभ मुहूर्त

करवा चौथ पर उत्तर प्रदेश के शहरों में कब निकलेगा चांद?

Guru Pushya Nakshatra 2024: पुष्य नक्षत्र में क्या खरीदना चाहिए?

सभी देखें

नवीनतम

20 अक्टूबर 2024 : आपका जन्मदिन

20 अक्टूबर 2024, रविवार के शुभ मुहूर्त

करवा चौथ की पूजा कैसे करें

karwa chauth 2024: करवा चौथ पर कौन सा रंग पहनना चाहिए, जानें 12 राशिनुसार

Guru Pushya Nakshatra 2024: गुरु पुष्य नक्षत्र पर बन रहा सर्वार्थ सिद्धि और अमृत सिद्धि का योग, जानें क्या करें इस दिन

अगला लेख
More