राशिफल फरवरी 2024 : जानिए 12 राशियों का मासिक भविष्यफल

WD Feature Desk
Masik rashifal February 2024
February 2024 Monthly Horoscope: वर्ष 2024 प्रारंभ होने वाला है। वार्षिक भविष्‍यफल तो आपने पढ़ा ही होगा अब पढ़ें मासिक भविष्यफल। वर्ष का दूसरा माह फरवरी किस राशि के लिए कैसा रहेगा, किस राशि को सावधानी रखना चाहिए और किसके जीवन में अच्छा हो सकता है। आओ जानते हैं फरवरी माह 2024 का राशिफल।
 
मेष राशि:- इस माह छोटे कार्यों में अधिक समय लगाने से समय की बर्बादी होगी। बेहतर है कि आप इस पर योजना बनाकर इसे तुरंत निपटाएं। दूर की यात्रा होगी और खूब धन खर्च भी होने की संभावना है।
 
वृष राशि:- इस माह आपको अपने जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है अन्यथा परेशानी में पड़ सकते हैं। यात्रा के योग हैं जो लाभ देगी। खरीदी में खर्च होने की संभावना है।
 
मिथुन राशि:- यदि आप किसी कार्य को अंजाम देने चाहते हैं तो परिवार के लोगों से किसी भी प्रकार के सहयोग की उम्मीद न करके कड़ी मेहनत करेंगे तो सफल होंगे। इस माह सेहत बिगड़ सकती है जिसके चलते दवा और अस्पताल पर खर्च होगा।
 
कर्क राशि:- इस माह में कार्यक्षेत्र में कार्य के प्रति आपकी एकाग्रता और रुचि बढ़ेगी जो आपको सफल बनाएगी। अचानक से होने वाले लाभ से खुशी मिलेगी। पुराने या अटके कार्य निपटेंगे।
 
सिंह राशि:- अचानक से यात्रा के योग के चलते खुशी मिलेगी। यात्रा से लाभ भी होगा। आमदानी या आवक बढ़ने से मन में विश्वास बढ़ेगा और आपकी समस्याओं का समाधान होगा। सेहत अच्‍छी रहेगी।
 
कन्या राशि:- इस माह आपकी नौकरी में नौकरी में प्रमोशन की संभावना है या चर्चा चलेगी। व्यापारी हैं तो लाभ होगा। आपको अपने फालतू के खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। बचत पर ध्यान दें।
 
तुला राशि:- इस माह व्यर्थ के खर्च की अधिकता के चलते मानसिक तनाव रह सकता है। नौकरी हो या व्यापार कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियों के चलते काम का बोझ रहेगा। हालांकि इस माह आपके मन में प्रसन्नता रहेगी और घर में हर्ष का माहौल रहेगा।
 
वृश्चिक राशि:- आपको झूठलाने की कोशिश होगी, लेकिन आप इससे घबराएं नहीं। अपना काम करते रहेंगे तो लाभ मिलेगा। सेहत का ध्यान रखता होगा। खासकर वायु विकार की संभावना है जिस पर खर्चा होगा।
 
धनु राशि:- यदि आप व्यापारी है तो इस माह व्यापार में कुछ खास नहीं हो पाने के कारण चिंता रहेगी। राजकीय कार्यों पर अधिक खर्चा होने के चलते आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। अनावश्यक खर्च पर नियंत्रण रखने की जरूरत है।
 
मकर राशि:- इस माह घर में मांगलिक कार्यों पर खर्चा होगा। संतों के सत्संग से सुख मिलेगा। संतान की उन्नति होगी। घर परिवार या बाहर किसी से विवाद होने की आशंका है।
 
कुंभ राशि:- इस माह आपकी सफलता का ग्राफ बढ़ता जाएगा। यदि आप नौकरीपेशा हैं तो नई योजना बनाकर कार्य करेंगे। आपको अपने मन पर काबू रखना जरूरी, अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है।
 
मीन राशि:- नौकरी में बड़ी जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में सावधानी से कार्य करेंगे तो निश्‍चित ही सफलता मिलेगी। इस माह मन में प्रसन्नता बनी रहेगी।

Monthly Horoscope 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Shardiya navratri 2024: शारदीय नवरात्रि में गरबा उत्सव के दौरान क्या करें और क्या नहीं

Surya kanya Gochar : सूर्य का कन्या राशि में गोचर से 4 राशियों के चमक जाएंगे भाग्य, होगा अचानक से धनलाभ

16 shradh paksha 2024: पितृ पक्ष का दूसरा दिन : श्राद्ध पक्ष में प्रतिपदा के श्राद्ध का महत्व, जानिए किसका करते हैं श्राद्ध

16 shradh paksha 2024: अकाल मृत्यु जो मर गए हैं उनका श्राद्ध कब और कैसे करें?

Shardiya navratri 2024 ashtami date: शारदीय नवरात्रि की अष्टमी कब है, जानें शुभ मुहूर्त

सभी देखें

नवीनतम

कैसा हो श्राद्ध का भोजन, जानें किन चीजों को न करें ब्राह्मण भोज में शामिल

Vastu Tips: घर में किचन किस दिशा में होना चाहिए और किस दिशा में नहीं होना चाहिए?

Sarvapitri amavasya 2024: सर्वपितृ अमावस्या की 10 अनसुनी बातों को जानकर आप सोच में पड़ जाएंगे

Ketu Gochar : पापी ग्रह केतु के नक्षत्र में होगा गुरु का प्रवेश, 3 राशियों की चमकने वाली है किस्‍मत

Aaj Ka Rashifal: 20 सितंबर 2024, कैसा बीतेगा आज आपका दिन, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल

अगला लेख
More