suvichar

साल 2023 में कब बनेगा मालव्य योग, मिथुन, कन्या और कुंभ राशि की चमक जाएगी किस्मत

Webdunia
बुधवार, 21 दिसंबर 2022 (18:19 IST)
पंचमहापुरुष राज योग में से एक है मालव्य राजयोग। यह राजयोग शुक्र ग्रह के केंद्र में होने के कारण बनता है। 1, 4, 7 अथवा 10वें घर में वृष, तुला अथवा मीन राशि में स्थित है तो कुंडली में मालव्य योग बनता है। इस योग से जातक का भाग्य खुल जाते हैं और सुख समृद्धि के योग बन जाते हैं। इससे सुख, सुविधा और ऐश्‍वर्य बढ़ जाता है। आओ जानते हैं कि वर्ष 2023 में यह योग कब बन रहा है।
 
2023 में कब बन रहा है मालव्य राजयोग | Malavya rajyog kab ban raha hai 2023: पंचांग के अनुसार शुक्र ग्रह 15 फरवरी 2023 में अपनी उच्च राशि मीन में रात्रि 8:12 को प्रवेश करेंगे, जिससे मालव्य राजयोग का निर्माण होगा। मीन राशि में बन रहे इस योग का सभी राशियों पर असर होगा लेकिन ज्योतिष विद्वानों के अनुसार 3 राशियों के लिए यह बेहद फायदेमंद है। इससे उन्हें आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। शुक्र के मीन में जाने से शुक्र और गुरु की युति भी बनेगी।
 
वर्ष 2023 में शुक्र ग्रह तीन बार मालव्य योग बनाएंगे। पहले मीन में प्रवेश करके, दूसरा वृषभ में प्रवेश करके और तीसरा तुला में प्रवेश करके। मीन में वे 15 फरवरी को प्रवेश कर रहे हैं, वृषभ में 6 अप्रैल को प्रवेश कर रहे हैं और इसके बाद 29 नवंबर 2023 में तुला राशि में प्रवेश करके यह राजयोग बनेगा।
 
इन राशियों को मिलेगा लाभ : इस राजयोग से पहले मिथुन, धनु, और मीन को लाभ होगा, इसके बाद दूसरे राजयोग से वृषभ, सिंह, वृश्चिक और कुंभ को लाभ होगा और तीसरे राजयोग से मेष, कर्क और मकर राशि को लाभ देगा। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

नवीनतम

मोदी, ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन में है एक हैरान करने वाली समानता, जानिए क्या है खास कनेक्शन

सूर्य का अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश: इन 12 राशियों के करियर, धन और सेहत पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव

03 August Birthday: आपको 3 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (3 अगस्‍त, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 03 अगस्‍त 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख