Hanuman Chalisa

टैरो कार्ड से जानिए वृश्चिक राशि के लिए कैसा रहेगा 2023

पं. हेमन्त रिछारिया
टैरो कार्ड से जानिए वृश्चिक राशि के लिए कैसा रहेगा 2023
टैरो कार्ड के अन्तर्गत 78 कार्ड आते हैं जिन्हें दो श्रेणियों "मेजर अरकाना" और "माइनर अरकाना" में विभक्त किया जाता है। यहां "अरकाना" शब्द का अर्थ "रहस्य" होता है। "मेजर अरकाना" के अन्तर्गत 22 कार्ड एवं "माइनर अरकाना" के अन्तर्गत 56 कार्ड आते हैं। इन 56 "माइनर अरकाना" कार्डस को भी 14-14 कार्डस में बांटा जाता है जिन्हें "सूट" कहते हैं। टैरो भविष्यफ़ल की अगली श्रंखला में अब हम जानते हैं कि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए वर्ष 2023 कैसा रहेगा..!
राशि-वृश्चिक, राशि अधिपति-मंगल, तत्व-जल, स्वभाव-स्थिर
वर्षफ़ल-(टैरो कार्ड-THE MOON)- यह "मेजर अरकाना" श्रेणी का कार्ड है। यह एक नकारात्मक कार्ड है। इस कार्ड के अनुसार वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए वर्ष 2023 कष्टप्रद रहेगा। आपको इस वर्ष अपने कार्यों सफलता प्राप्त नहीं होगी। आपकी कार्ययोजनाएं सफल नहीं होंगी। घर परिवार का वातावरण तनावपूर्ण रहेगा। इस वर्ष वृश्चिक राशि वाले जातकों को धैर्य के साथ अपना मानसिक संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता है। आप इस वर्ष यदि कोई नवीन कार्य प्रारम्भ करने की सोच रहे हैं थोड़ा रुक कर एक बार पुन: अपनी योजना पर गहन विचार-विमर्श कर लें अन्यथा आपको हानि होने की संभावना है। निवेश के लिए यह वर्ष अनुकूल नहीं है अत: निवेश करते समय समझदारी से काम लें। यह वर्ष वृश्चिक राशि के जातकों के लिए संघर्षमय व कठिन सिद्ध होगा।
आर्थिक स्थिति-(टैरो कार्ड-TOW OF PENTACLES)- यह "माइनर अरकाना" श्रेणी का कार्ड है। यह कार्ड संकेत करता है कि वृश्चिक राशि वाले जातकों की आर्थिक स्थिति इस वर्ष मध्यम रहेगी। उन्हें धनलाभ के लिए प्रतीक्षा करनी होगा। आपकी आर्थिक योजनाएं विलम्ब से फलीभूत होंगी हैं। वृश्चिक राशि वाले जातकों को आर्थिक मामलों में इस वर्ष सावधानी रखनी चाहिए। आपको इस वर्ष आर्थिक मामले में किसी प्रकार का कोई जोखिम नहीं उठाना चाहिए। आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। 
करियर/ कर्मक्षेत्र/आजीविका-(टैरो कार्ड-THE HIERPHANT)- यह "मेजर अरकाना" श्रेणी का कार्ड है। यह एक सकारात्मक कार्ड है। वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए यह वर्ष कर्मक्षेत्र में सफलता का संकेत कर रहा है। आपको इस वर्ष अपने कर्मक्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा। इस वर्ष आपको अपने कर्मक्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह वर्ष अच्छा रहेगा। व्यापारी वर्ग को व्यापार में यथोचित लाभ प्राप्त होगा। बेरोजगारों को रोजगार प्राप्ति के अवसर मिलेंगे। इस वर्ष वृश्चिक राशि वाले जातकों को कर्मक्षेत्र में पदोन्नति के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। नौकरीपेशा लोगों का वेतन बढ़ने की संभावना है।
लव/ रिलेशनशिप-(टैरो कार्ड-SIX OF CUPS)- यह "माइनर अरकाना" श्रेणी का कार्ड है। यह एक सकारात्मक कार्ड है। वृश्चिक राशि वाले जातक इस वर्ष अपने संबंधों से प्रसन्न रहेंगे। आपको इस वर्ष अपने संबंधों से लाभ होगा। आपको अपने जीवनसाथी,मित्र व परिवार का अपेक्षित सहयोग प्राप्त होगा। अविवाहितों के विवाह होने के योग बनेंगे। प्रेम संबंध सफल होंगे। आपको इस वर्ष संबंधों से धनलाभ होने की संभावना है। आपका मन प्रसन्न रहेगा। नवीन संबंधों का लाभ मिलेगा। 
हेल्थ-(टैरो कार्ड-THREE OF SWORDS)- यह "माइनर अरकाना" श्रेणी का कार्ड है। यह कार्ड संकेत करता है कि इस वर्ष वृश्चिक राशि वालों का स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर अति-आत्मविश्वासी व लापरवाह होना हानिकारक सिद्ध होगा। किसी पुराने रोग के कारण कष्ट होने की संभावना है। शल्य चिकित्सा होने की संभावना बनती दिखाई दे रही है। चोट लगने के कारण कष्ट होने की संभावना है। वृश्चिक राशि वाले जातकों को इस वर्ष अपने स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहने की आवश्यकता है विशेषकर ह्रदय रोगियों को इस वर्ष अत्यन्त सावधान रहने की आवश्यकता है। आपके लिए इस वर्ष प्रति मंगलवार मसूर की दाल एवं प्रति गुरुवार चना दाल दान करना श्रेयस्कर रहेगा।
(निवेदन- उपर्युक्त भविष्यसंकेत टैरो कार्ड के माध्यम से राशियों के आधार पर किया गया है। व्यक्तिगत जन्मपत्रिका की ग्रहस्थितियों व दशाओं के कारण इसमें परिवर्तन होना सम्भव है।)
 
-ज्योतिर्विद् पं. हेमन्त रिछारिया 
(टैरो रीडर)
-प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केन्द्र
सम्पर्क-astropoint_hbd@yahoo.com
ALSO READ: टैरो कार्ड से जानिए तुला राशि के लिए कैसा रहेगा 2023

वृश्चिक राशि का कैसा रहेगा भविष्यफल, जानिए क्या कहती है लाल किताब

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

वक्री बुध का मिथुन राशि में गोचर: 12 राशियों में किसे होगा फायदा, किसे रहना होगा सतर्क?

Vastu Shastra: वास्तु के ये 10 नियम बदल सकते हैं घर का माहौल, बनी रहेगी सुख-समृद्धि

गुरु का शनि के नक्षत्र में गोचर: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें 5 उपाय

Gupt Navratri 2026: गुप्त नवरात्रि हो रही है शुरू, 5 गुप्त कार्य करने से होगी मनोकामना पूर्ण

सूर्य का पुनर्वसु नक्षत्र में प्रवेश: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें 5 आसान उपाय

सभी देखें

नवीनतम

10 July Birthday: आपको 10 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 10 जुलाई 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

Chaturmas 2026: चातुर्मास में क्या करना चाहिए? जानें पुण्य कमाने के तरीके

सूर्य का पुष्य नक्षत्र में गोचर: शनि के नक्षत्र में प्रवेश करते ही इन 5 राशियों की चमक सकती है किस्मत

शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन: इन 5 राशियों को मिल सकता है अचानक धन लाभ और करियर में तरक्की

अगला लेख