suvichar

टैरो कार्ड से जानिए सिंह राशि के लिए कैसा रहेगा 2023

पं. हेमन्त रिछारिया
टैरो कार्ड से जानिए राशि के लिए कैसा रहेगा 2023
टैरो कार्ड के अन्तर्गत 78 कार्ड आते हैं जिन्हें दो श्रेणियों "मेजर अरकाना" और "माइनर अरकाना" में विभक्त किया जाता है। यहां "अरकाना" शब्द का अर्थ "रहस्य" होता है। "मेजर अरकाना" के अन्तर्गत 22 कार्ड एवं "माइनर अरकाना" के अन्तर्गत 56 कार्ड आते हैं। इन 56 "माइनर अरकाना" कार्डस को भी 14-14 कार्डस में बांटा जाता है जिन्हें "सूट" कहते हैं। टैरो भविष्यफ़ल की अगली श्रंखला में आइए अब हम जानते हैं कि सिंह राशि के जातकों के लिए वर्ष 2023 कैसा रहेगा..!
राशि-सिंह, राशि अधिपति-सूर्य, तत्व-अग्नि, स्वभाव-स्थिर
वर्षफ़ल-(टैरो कार्ड-QUEEN OF WANDS )- यह "माइनर अरकाना" श्रेणी का सूट कार्ड है। यह एक सकारात्मक कार्ड है। इस कार्ड के अनुसार सिंह राशि वाले जातकों के लिए वर्ष 2023 उत्तम फलदायक रहेगा। आपको इस वर्ष अपने जीवन में सफलता व समृद्धि प्राप्त होगी। आपकी बनाई गई कार्ययोजनाएं सफल होंगी। घर परिवार का वातावरण सुखद व सौहार्द्रपूर्ण रहेगा। इस वर्ष सिंह राशि की स्त्री जातकों को विशेष लाभ की संभावनाएं हैं। सिंह राशि वाले जातकों को इस वर्ष स्त्रीवर्ग की सलाह व सहयोग से कार्य करना श्रेयस्कर रहेगा। इस वर्ष आपको सफलता की बेहतर संभावनाएं प्राप्त होने वाली हैं किन्तु आपको अति-आत्मविश्वास के कारण अपने सामने आने वाली समस्याओं की उपेक्षा नहीं करना चाहिए अन्यथा लाभ में कमी हो सकती है। आपके लिए समस्याओं का निराकरण करना लाभप्रद सिद्ध होगा। स्त्रीवर्ग के सहयोग से किए गए कार्य अपेक्षित सफलता प्रदान करेंगे। यह वर्ष सिंह राशि के जातकों के लिए अच्छा रहेगा।
आर्थिक स्थिति-(टैरो कार्ड-THE HANGED MAN)- यह "मेजर अरकाना" श्रेणी का कार्ड है। यह संकेत करता है कि सिंह राशि वाले जातकों की आर्थिक स्थिति इस वर्ष मध्यम रहेगी। उन्हें धनलाभ में कमी होगी। आपकी आर्थिक योजनाएं सामान्यत: सफ़ल नहीं होंगी। निवेश करते समय आपको अपनी आर्थिक स्थिति का ध्यान रखते हुए निवेश करना चाहिए। आप इस वर्ष आर्थिक क्षेत्र में बड़ा परिवर्तन महसूस करेंगे। कर्ज लेते समय भविष्य में होने वाले धन प्रबन्धन का विशेष ध्यान रखना लाभकारी रहेगा। सिंह राशि वाले जातकों को आर्थिक मामलों में इस वर्ष किसी प्रकार का कोई जोखिम नहीं उठाना चाहिए अन्यथा उन्हें धनहानि होने की संभावना है। आप इस वर्ष कभी-कभी परिस्थिति के आगे खुद का विवश महसूस करेंगे किन्तु यदि आप ईश्वर पर पूर्ण विश्वास के साथ धैर्य बनाए रखेंगे तो शीघ्र ही प्रतिकूल परिस्थितियों से मुक्त हो जाएंगे। 
करियर/ कर्मक्षेत्र/आजीविका-(टैरो कार्ड-SIX OF CUPS)- यह "माइनर अरकाना" श्रेणी का कार्ड है। यह एक सकारात्मक कार्ड है। सिंह राशि वाले जातकों के लिए यह वर्ष कर्मक्षेत्र में विशेष सफलता का संकेत कर रहा है। आप इस वर्ष अपने कर्मक्षेत्र में किसी बड़े पद को ग्रहण कर सकते हैं। इस वर्ष आपकी पदोन्नति होने की पूर्ण संभावना है। यह वर्ष आपके कर्मक्षेत्र में आपको मान-प्रतिष्ठा का बेहतर अवसर प्रदान करेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह वर्ष वेतनवृद्धि की संभावनाएं लेकर आएगा। व्यापारी वर्ग को व्यापार में यथोचित लाभ प्राप्त होगा। बेरोजगारों को अच्छी आजीविका प्राप्त होने के संकेत हैं। सिंह राशि वाले जातकों के लिए अपने कर्मक्षेत्र में न्यायपूर्ण व्यवहार करना श्रेयस्कर रहेगा। आपको अपने कर्मक्षेत्र में विवेकपूर्ण निर्णय लेकर कार्य करना लाभदायक सिद्ध होगा।
रोमांस/ रिलेशनशिप-(टैरो कार्ड-NINE OF SWORDS)- यह "माइनर अरकाना" श्रेणी का कार्ड है। यह एक नकारात्मक कार्ड है। सिंह राशि वाले जातकों को इस वर्ष अपने संबंधों लेकर निराशा होगी। इस वर्ष वे पारिवारिक व सामाजिक संबंधो को लेकर परेशान रहेंगे। उन्हें जीवनसाथी,मित्र व परिवार का सहयोग प्राप्त नहीं होगा। अविवाहितों के विवाह में विलम्ब होगा। प्रेम संबंध सफल नहीं होंगे। सिंह राशि वाले जातक इस वर्ष अपने बिगड़ते संबंधों को लेकर मानसिक अवसाद से पीड़ित हो सकते हैं। परिवार एवं जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है। 
हेल्थ-(टैरो कार्ड-QUEEN OF CUPS)- यह "माइनर अरकाना" श्रेणी का सूट कार्ड है। यह एक सकारात्मक कार्ड है। इस वर्ष सिंह राशि वालों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप स्वस्थ व स्फ़ूर्तिवान महसूस करेंगे। पुराने रोग से मुक्ति प्राप्त होगी। स्वास्थ्य बेहतर होगा। मन प्रसन्न रहेगा। अपने छोटे बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। इस वर्ष सिंह राशि के जातक संतान के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी परेशानी महसूस कर सकते हैं। इस वर्ष आपको लाल वस्त्रों को धारण करने से बचना चाहिए। प्रति मंगलवार मसूर की दाल व गुड़ से बनी मिठाई दान करना लाभप्रद रहेगा।
(निवेदन- उपर्युक्त भविष्यसंकेत टैरो कार्ड के माध्यम से राशियों के आधार पर किया गया है। व्यक्तिगत जन्मपत्रिका की ग्रहस्थितियों व दशाओं के कारण इसमें परिवर्तन होना सम्भव है।)

ALSO READ: टैरो कार्ड से जानिए कर्क राशि के लिए कैसा रहेगा 2023
ALSO READ: टैरो कार्ड से जानिए मिथुन राशि के लिए कैसा रहेगा 2023
-ज्योतिर्विद् पं. हेमन्त रिछारिया 
(टैरो रीडर)
-प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केन्द्र
सम्पर्क-astropoint_hbd@yahoo.com

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

नवीनतम

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 अगस्‍त 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

Shani Gochar 2026: रेवती नक्षत्र में शनि की बदली चाल, जानें 12 राशियों पर क्या होगा असर

Guru Gochar 2026: अश्लेषा नक्षत्र में गुरु का गोचर, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत

Guru Gochar 2026: गुरु का बुध के अश्लेषा नक्षत्र में गोचर, जानें 12 राशियों पर इसका प्रभाव

Surya Gochar 2026: नाग पंचमी पर स्वराशि सिंह में सूर्य देव का प्रवेश, 12 राशियों का राशिफल

अगला लेख