कन्या राशि : धन के लिए कैसा रहेगा 2022
आर्थिक तंगी से परेशान हो सकते हैं...
Publish Date: Friday, 30 January 2026 (17:42 IST)
Updated Date: Friday, 30 January 2026 (01:44 IST)
कन्या राशिफल 2022 के अनुसार आर्थिक जीवन
कन्या राशिफल 2022 के अनुसार नववर्ष कई तरह की चेतावनी लेकर आया है, थोड़े भी लापरवाह रहे तो आर्थिक तंगी से परेशान हो सकते हैं। फिजूलखर्ची से बचना होगा।
जनवरी 2022 आपके लिए बढ़िया है। मंगल का गोचर संपत्ति, धन और खुशी के भाव में रहेगा यह आपके लिए प्रचुर धन लाभ होने के योग बनाएगा।
फरवरी माह के बाद से सितारे बदलेंगे अत: बहुत सावधानी से आर्थिक फैसले लें। खर्चों का भार आर्थिक तंगी उत्पन्न कर सकता है। निवेश करने का बिल्कुल न सोचें। शेयर मार्केट से आपको अभी बचना चाहिए। बहुत जरूरी हो तो एक्सपर्ट की सलाह से धन निवेश करें।
अटका धन वापस मिलने की बहुत कम संभावना है। कुछ नए स्रोतों से आमदनी में वृद्धि होगी लेकिन धन आपके पास जरा नहीं टिकने वाला है। इस साल अपने कुछ सपनों पर लगाम रखें।
आपको इस साल सलाह दी जाती है कि यदि आलस्य छोड़कर थोड़ा पराक्रम करेंगे तो आर्थिक रूप में मजबूत बन सकते हैं।