shiv chalisa

Vrishabh Rashi 2022 : वृषभ राशि का कैसा रहेगा जनवरी माह 2022 का भविष्यफल

Webdunia
मंगलवार, 21 दिसंबर 2021 (08:19 IST)
Taurus Monthly Horoscope 2022
Taurus Monthly Horoscope 2022: आने वाले वर्ष 2022 में वृषभ राशि के जनवरी माह का राशिफल कैसा रहेगा। क्या खोएंगे और क्या पाएंगे वृषभ राशि (Vrishabh Rashi Masik Rashifal 2022 in hindi) के जातक। नौकरी, व्यापार, परिवार, करियर, सेहत, खुशी और गम सभी कुछ जानिए यहां जनवरी माह का भविष्यफल।
 
ALSO READ: Mesh Rashi 2022 : मेष राशि का कैसा रहेगा जनवरी 2022 का भविष्यफल
2. वृषभ राशि जनवरी माह 2022 (Taurus zodiac sign January 2022) : वृषभ राशि के लिए जनवरी माह में कुछ रुकावट आ सकती है। हालांकि यदि संयम और समझदारी से काम लिया तो इस माह में आप अच्छे परिणाम भी प्राप्त कर सकते हैं। आओ जानते हैं कि क्या कहते हैं इस माह के सितारे।
 
परिवार : इस माह भ्रम और अहंकार के चलते परिवार में किसी बात को लेकर मतभेद पैदा हो सकता है और जिसके चलते रिश्तेदारों द्वारा सुलह-समझौता किया जा सकता है। ऐसे में नुकसान का अंदेशा भी है। आपकी दूरिया बढ़ सकती हैं। ऐसे में आपको धैर्य और संयम से कार्य करना होगा।
 
व्यापार : यदि आप कारोबारी हैं तो आपके लिए मंगल की रुकावट नजर आ रही है। इसका ग्राहकों पर प्रभाव पड़ेगा और धन की आवक रुक सकती है। यदि ऋण लेकर व्यापार कर रहे हैं तो समस्या उत्पन्न हो सकती है। आपको बुध और मंगल के उपाय करना चाहिए। 
 
नौकरी : यदि आप नौकरीपेशा हैं तो आपके सहकर्मी आपका अहित कर सकते हैं। आपका ट्रांसफर हो सकता है। अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है। ऐसे में आप संयम रखें, बोलते वक्त ध्यान रखें और सिर्फ कार्य पर ही फोकस रखें।
 
करियर : यदि आप छात्र हैं तो पढ़ाई के प्रति गंभीर हो जाएं। कुछ नया करने की सोचें और नया सीखें। परीक्षा की तैयारी पर ही फोकस रखें। यदि कहीं किसी अच्छे स्कूल या कॉलेज में एडमिशन पाना चाहते हैं तो सफलता मिल जाएगी। नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो कोई भी अवसर चूकें नहीं।
 
दांपत्य : दांपत्य जीवन में थोड़ी-बहुत तकरार हो सकती है। हालांकि आप अपनी समझदारी से मामला सुलझा सकते हैं।
 
विवाह : अविवाहित हैं तो विवाह के प्रस्ताव आएंगे, परंतु बात आगे नहीं बढ़ पाएगी। 
 
प्रेम : प्रेम संबंधों के लिए यह माह अच्छा है। जल्दबाजी से बचें और धैर्य से काम लें। 
 
सेहत : सेहत की दृष्टि से यह माह अपके लिए सामान्य है। विटामिन की कमी हो सकती है। आलस बढ़ने से कई कार्य पेंडिंग में चले जाएंगे। हालांकि मानसिक रूप से आप स्वस्थ रहेंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Lakshmi Narayan Yoga: कुंभ राशि में बना लक्ष्मी नारायण योग, इन 5 राशियों को अचानक मिलेगा धन लाभ

कुंभ राशि में 18 साल बाद राहु का दुर्लभ संयोग, 10 भविष्यवाणियां जो बदल देंगी जीवन

मकर राशि में मंगलादित्य राजयोग, 4 राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ

कुंभ राशि में त्रिग्रही योग, 4 राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ

शुक्र का राहु के शतभिषा नक्षत्र में गोचर, 5 राशियों को रहना होगा सतर्क

सभी देखें

नवीनतम

Hindu New Year 2026: गुरु राजा और मंगल मंत्री के राज में 19 मार्च के बाद 5 राशियां बनेंगी अपराजेय

क्या वाहन नंबर का दुर्घटना से कोई संबंध है? यदि आपका संबंध इन नंबरों से है तो रहें सतर्क

Success in Exams: एक्जाम में पाना है अच्छी सक्सेस, तो करें ये 5 खास उपाय

Angarak Yog 2026: कुंभ राशि में मंगल से बना अंगारक योग, 4 राशियों के लिए शुरू होगा राजयोग का सुनहरा दौर

Amalaki Ekadashi 2026: आमलकी एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा, क्या है इसका महत्व?

अगला लेख