Hanuman Chalisa

Numerology 2022 : मूलांक 9 के लिए कैसा होगा नया साल 2022 : धन बरसेगा आंगन में

Webdunia
साल 2022  में किस मूलांक वाले को मिलेगा क्या शुभ फल और किस मूलांक वालों की लाइफ में आएंगे कठिन पल, आइए जानते हैं यहां क्या कहते हैं Numerology 2022  के अनुसार आपके सितारे... मूलांक 9 का भविष्य 2022 .... 
 
मूलांक 9 के लोग अपनी बेबाकी और कभी न हारने के जज्बे के लिए जाने जाते हैं। Numerology 2022 के अनुसार इस साल आपको बहुत सारी उपलब्धियां मिलने वाली हैं। रोमांस के मामले में प्रियतम से नजदीकियां बढ़ेंगी और आपके रिश्ते में घनिष्ठता आएगी। आप उनके लिए बहुत कुछ करना चाहेंगे। कभी अच्छे तोहफे लाना और कभी सैर करने के लिए जाना। इस वर्ष आपका रिश्ता बहुत मजबूत बनेग और आपका प्रियतम भी आपके व्यवहार से बहुत खुश नजर आएगा।
 
जो लोग शादीशुदा हैं वर्ष की शुरुआत में उन्हें जीवनसाथी की स्वास्थ्य समस्याएं परेशान कर सकती हैं और काफी खर्च भी करने होंगे। वर्ष के मध्य में आपको अपने जीवनसाथी के साथ घूमने जाने के मौके मिलेंगे और इस यात्रा से आप के बीच की दूरियां कम होंगी और दांपत्य जीवन में खुशियां बढ़ेंगी।
 
Numerology 2022 मूलांक 9 के लोग नौकरी में खुश रहेंगे। आप साथ काम करने वाले लोगों से अच्छा व्यवहार रखें और उनका साथ बनाकर रखें क्योंकि इस साल सहकर्मी ही का आएंगे। व्यवहार अच्छा नहीं होगा तो वह आप के सबसे बड़े शत्रु बन जाएंगे। 
 
वर्ष के अंतिम महीनों में आपको पदोन्नति मिलने की संभावना रहेगी लेकिन तब तक आपको अपने काम पर ध्यान देना होगा। 
 
व्यापारी वर्ग के लोगों को वर्ष की शुरुआत में कुछ पूंजी निवेश करने की आवश्यकता पड़ेगी यह आपके व्यापार को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। 
आपके प्रयास और आपकी बुद्धि तथा आपका कौशल आपके बहुत काम आएंगे और इस वर्ष आप अपने व्यापार को विस्तार देने में कामयाब होंगे। आपको विदेशी माध्यमों से भी अच्छा काम मिल सकता है।
 
विद्यार्थियों को शुरुआत में कुछ परेशानी होगी लेकिन धीरे-धीरे स्थितियां संभल जाएंगी। 
 
स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से यह वर्ष मध्यम रहने वाला है। आपके कंधों और जोड़ों में दर्द, पेट के रोग और सिरदर्द की समस्या बार-बार परेशान कर सकती हैं इसलिए इनके लिए आवश्यक उपचार की व्यवस्था रखें। 
 
धन के मामले में वर्ष की शुरुआत बेहतरीन रहेगी और आपको अनेक माध्यमों से धन की प्राप्ति हो सकती है। आप यह मान सकते हैं कि धन की आपके आंगन में झमाझम बरखा होगी। यह साल आर्थिक तौर पर आपको मजबूत बनाएगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

मंगल का चंद्रमा के नक्षत्र में प्रवेश, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मंगलदेव बरसाएंगे कृपा

Gupt Navratri 2026: आषाढ़ माह की गुप्त नवरात्रि में इन 10 महाविद्याओं की करें पूजा, जानिए 10 मंत्र

Chaturmas 2026: चातुर्मास में क्या करना चाहिए? जानें पुण्य कमाने के तरीके

सूर्य का पुष्य नक्षत्र में गोचर: शनि के नक्षत्र में प्रवेश करते ही इन 5 राशियों की चमक सकती है किस्मत

कब है गुरु पूर्णिमा 2026 में? जानें तिथि, मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि

सभी देखें

नवीनतम

Weekly Horoscope 20 to 26 July: साप्ताहिक अंक राशिफल: जानें किन मूलांक वालों पर रहेगी किस्मत मेहरबान

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (18 जुलाई, 2026)

18 July Birthday: आपको 18 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 जुलाई 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

गुप्त नवरात्रि में ये मंत्र जप लिया तो तुरंत ही दूर होंगे संकट और माता का मिलेगा आशीर्वाद

अगला लेख