Festival Posters

Numerology 2022 : मूलांक 7 के लिए कैसा होगा नया साल 2022 : मेहनत का फल मीठा मिलेगा

Webdunia
साल 2022  में किस मूलांक वाले को मिलेगा क्या शुभ फल और किस मूलांक वालों की लाइफ में आएंगे कठिन पल, आइए जानते हैं यहां क्या कहते हैं Numerology 2022 के अनुसार आपके सितारे...  
 
मूलांक 7 का भविष्य 2022
 
मूलांक 7 के लोग धैर्यशील और गंभीर प्रवृत्ति के होते हैं और आध्यात्मिक वृत्ति भी आपके अंदर पाई जाती है। आप जीवन में काफी संघर्ष करते हैं और आसान काम आपको पसंद नहीं आते हैं।

Numerology 2022 यानी अंक ज्योतिष भविष्यफल 2022 के संकेत के अनुसार वर्ष 2022 में भी आपको अपने कार्य क्षेत्र में मनचाही सफलता मिलेगी। 
 
रोमांस के मामले में आपको अपने प्रियतम के साथ मतभेदों का सामना करना पड़ सकता है और आप दोनों के बीच लड़ाई झगड़े की भी नौबत आ सकती है जिससे आपका रिश्ता खटाई में पड़ सकता है, इसलिए आपको बेहद संभलकर रहना होगा।
 
यदि आप ने शुरुआती तीन चार महीने निकाल लिए तो फिर आपका रिश्ता काफी मजबूत हो जाएगा और आपका प्रियतम आपको पूरी तरह से सहयोग करेगा। आप साथ मिलकर भविष्य के बारे में अच्छी योजनाएं बना पाएंगे।
 
विवाहित लोग अपने दांपत्य जीवन को लेकर काफी सक्रिय रहेंगे। कई बार कठिन परिस्थितियां भी आएंगी, जब आपकी आपके जीवनसाथी से नहीं बनेगी लेकिन आप हर चुनौती का डटकर सामना करेंगे और जीवनसाथी का पूरा ध्यान रखेंगे। इस वर्ष जीवनसाथी को स्वास्थ्य कष्ट परेशान कर सकते हैं इसलिए आपको उनकी सेहत का भी ध्यान रखना होगा।
 
Numerology 2022 संकेत देता है कि नौकरी करने वाले लोगों को वर्ष की शुरुआत में कोई बड़ा प्रमोशन मिल सकता है। 
 
यदि आप इसके लिए प्रयासरत हैं तो इस समय का पूरा लाभ उठाएं। यह वर्ष नौकरी में अच्छी सफलता दिलाएगा। व्यापारी वर्ग के लोगों को थोड़ा संभल कर रहना होगा। सरकारी क्षेत्र से संबंधित कोई परेशानी सामने आ सकती है। 
 
मूलांक 7 विद्यार्थियों के लिए यह वर्ष अनुकूल रहेगा और आपने जो मेहनत की है, उसका आपको शानदार मीठा फल मिलेगा। स्वास्थ्य के मोर्चे पर यह वर्ष कमजोर रहने वाला है इसलिए आपको अपने स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखना होगा और जरा सी भी लापरवाही ना बरतें, वरना वह नुकसानदायक साबित हो सकती है। 
 
वर्ष की शुरूआत कठिन रहेगी। मई-जून के महीने से आपको आराम मिलेगा और समस्याओं में कमी आएगी। सितंबर से अक्टूबर के बीच फिर से कुछ समस्याएं फिर आ सकती हैं लेकिन उसके बाद का समय अपेक्षाकृत अच्छा होगा। आर्थिक तौर पर वर्ष की शुरुआत से ही खर्चों का दौर लगा रहेगा लेकिन उसी के साथ अच्छी आमदनी भी होगी।

आप एक से अधिक माध्यमों से धन प्राप्ति के योग देखेंगे और प्रयास करने से आपके पास अच्छी मात्रा में धन आएगा जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएगा। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Lakshmi Narayan Yoga: कुंभ राशि में बना लक्ष्मी नारायण योग, इन 5 राशियों को अचानक मिलेगा धन लाभ

कुंभ राशि में 18 साल बाद राहु का दुर्लभ संयोग, 10 भविष्यवाणियां जो बदल देंगी जीवन

मकर राशि में मंगलादित्य राजयोग, 4 राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ

कुंभ राशि में त्रिग्रही योग, 4 राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ

शुक्र का राहु के शतभिषा नक्षत्र में गोचर, 5 राशियों को रहना होगा सतर्क

सभी देखें

नवीनतम

19 February Birthday: आपको 19 फरवरी, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 19 फरवरी 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

2026 में कब आएगा आपकी राशि का करियर टर्निंग पॉइंट? जानिए शुभ समय

धर्म योद्धा योग का प्रभाव: देश-दुनिया में बड़े बदलाव के संकेत, क्या बढ़ेगा तनाव?

Phalguna month Hindu calendar 2026: फाल्गुन शुक्ल पक्ष में पड़ेंगे ये खास त्योहार

अगला लेख