Hanuman Chalisa

Numerology 2022 : मूलांक 4 के लिए कैसा होगा नया साल 2022 : प्रमोशन की प्रबल संभावना

Webdunia
साल 2022  में किस मूलांक वाले को मिलेगा क्या शुभ फल और किस मूलांक वालों की लाइफ में आएंगे कठिन पल, आइए जानते हैं यहां क्या कहते हैं Numerology 2022  के अनुसार आपके सितारे... 
 
वर्ष 2022 के अंकों का कुल योग 6 होगा (2+0+2+2=6)। अंक 6 शुक्र ग्रह का अंक माना जाता है और यह शुभ अंक होता है। 
 
मूलांक 4 का भविष्य 2022
 
मूलांक 4 के लोग अप्रत्याशित प्रवृत्ति के होते हैं अनप्रेडिक्टेबल अर्थात इन्हें समझ पाना आसान नहीं होता और यह अचानक से कोई भी निर्णय लेकर सामने वाले को आश्चर्यचकित कर देते हैं।

इसी वजह से यह अन्य लोगों से दो कदम आगे होते हैं। 
 
Numerology 2022  यह बताता है कि वर्ष की शुरुआत में कुछ समस्याएं हो सकती हैं और आपके बीच कहासुनी हो सकती है लेकिन उसके बाद बहुत कुछ अच्छा होगा और जीवन साथी पूरी तरह से सहयोगी बनेगा। दांपत्य जीवन में धीरे धीरे मधुरता बढ़ेगी। जैसे-जैसे वर्ष के महीने आगे बढ़ते जाएंगे, आपके दांपत्य जीवन में सुखद समय की अनुभूति होगी। 
 
रोमांस के लिए वर्ष की शुरुआत कठिन है। आपकी लड़ाई होने और रिश्ता टूटने की कगार पर भी आ सकता है। ऐसी स्थिति से बचने के लिए किसी भी वाद विवाद को बढ़ने ना दें। यदि आपने अप्रैल तक का समय ठीक से निकाल लिया तो काफी हद तक आपका रिश्ता बच जाएगा और धीरे-धीरे अगस्त के बाद से आपके रिश्ते में प्रेम का संचार होगा।
 
Numerology 2022  के अनुसार नौकरी करने वाले लोगों को इस वर्ष कोई बड़ा पद प्राप्त हो सकता है और प्रमोशन की प्रबल संभावना रहेगी। विशेषकर वर्ष के मध्य में यह संभव हो सकता है कि आप अपने काम में काफी मेहनत करेंगे और काम को पूजा मानकर करेंगे जिससे आप सफल रहेंगे।
 
व्यापारी वर्ग के लोगों के लिए भी यह वर्ष अत्यधिक लाभदायक साबित होगा। आप अपने व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे और उसमें आपको सफलता भी मिलेगी। क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें तो यह साल शानदार गुजरेगा।  
 
इस साल शिक्षा के क्षेत्र में आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है और आप पढ़ाई में काफी अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से यह वर्ष मध्यम रहेगा। आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। विशेष रूप से अत्यधिक तेज मसालों और भोजन के असंतुलन से पेट से जुड़े रोग परेशान कर सकते हैं। 
 
इसके अतिरिक्त बुखार, सर दर्द जैसी समस्याएं बनी रह सकती हैं। योग और प्राणायाम की मदद से आप स्वयं को काफी हद तक स्वस्थ रख सकते हैं। आर्थिक तौर पर यह वर्ष सामान्य रहेगा। वर्ष के मध्य में खर्च अधिक होंगे जबकि वर्ष की शुरुआत और अंतिम दिनों में आर्थिक लाभ प्राप्त करके आर्थिक रूप से आप अच्छी स्थिति में आ सकते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

शनि-केतु का बड़ा खेल: 25 नवंबर तक इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे कर्मफल दाता, बदल जाएगी तकदीर

26 मई को उदय होंगे बुध ग्रह: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, क्या आपकी राशि भी है शामिल?

मिथुन राशि में गुरु-शुक्र की दुर्लभ युति, 3 राशियों पर होगी धन और सुख की बारिश

Purushottam Maas: अधिकमास में ऐसे करें भगवान विष्णु की पूजा, मिलेगा अक्षय पुण्य

Vastu Lifestyle Tips: वास्तु के अनुसार कपड़े, जूते और हेयरकट चुनें, बदल सकती है किस्मत

सभी देखें

नवीनतम

Weekly Numerology Horoscope 1-7 June 2026: साप्ताहिक अंक राशिफल, जानें किस मूलांक की चमकेगी किस्मत?

June 2026 Monthly Horoscope: मासिक राशिफल जून 2026: 12 राशियों की भविष्यवाणी, जानें भाग्य, आर्थिक स्थिति और जीवनशैली

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (30 मई, 2026)

30 May Birthday: आपको 30 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 30 मई 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख