Bhai Dooj
✕

Numerology 2022 : मूलांक 3 के लिए कैसा होगा नया साल 2022 : रोमांस के सितारे चमकेंगे

Webdunia
मूलांक 3 का भविष्य 2022
 
Numerology 2022 For No 3

साल 2022  में किस मूलांक वाले को मिलेगा क्या शुभ फल और किस मूलांक वालों की लाइफ में आएंगे कठिन पल, आइए जानते हैं यहां क्या कहते हैं Numerology 2022  के अनुसार आपके सितारे... 

नए साल की शुभकामनाएं... मूलांक 3 के लोग उदारता की प्रवृत्ति से युक्त होते हैं। हालांकि इस वर्ष आपको अपनी इस आदत की वजह से कुछ परेशानियां भी उठानी पड़ सकती हैं।

हद से ज्यादा उदारता में आकर आप अपनी जरूरतों को नजरअंदाज कर सकते हैं जिसकी वजह से परेशानी हो सकती है। न्यूमेरोलॉजी 2022 के अनुसार इस साल दांपत्य जीवन अनुकूल रहेगा। 

बीच-बीच में आपको जीवन साथी के अहम का सामना करना पड़ सकता है, फिर भी आप आपसी समझ बूझ के द्वारा अपने रिश्ते को संभाल सकते हैं।
 
रोमांस के लिए वर्ष की शुरुआत अच्छी है। आपको अपने प्रियतम के साथ विवाह बंधन में बंधने का सौभाग्य भी प्राप्त हो सकता है।

रोमांस के साथ लव मैरिज के  के अच्छे योग बनेंगे। जो लोग अभी तक सिंगल हैं, उन्हें भी कोई मिल सकता है और यह वर्ष रोमांस के लिए बहुत कुछ देकर जाएगा। आपके पार्टनर आपकी फाइनेंशियली मदद भी कर सकते हैं।
 
Numerology 2022 यह संकेत देता है कि नौकरी करने वाले लोगों को तबादले का सामना करना पड़ सकता है या आपका विभाग परिवर्तन भी हो सकता है।

हालांकि यह परिवर्तन आपके हित में रहेगा और आपको उत्तम धन लाभ होगा। व्यवसायिक लोगों के लिए यह वर्ष अनुकूल है। मूलांक 3 वाले वर्ष की शुरुआत से ही अच्छी स्थिति में रहेंगे और अपनी मेहनत के अनुसार अच्छा परिणाम प्राप्त करके अपने व्यापार को विस्तार देने में कामयाब रहेंगे।

आपको व्यापार के सिलसिले में काफी यात्राएं भी करनी होंगी जिनसे आप के कुछ नए संपर्क जुड़ेंगे।
 
मूलांक 3 के विद्यार्थियों को प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिलने से काफी खुशी होगी।

इस साल आपको ज्यादा मीठा खाने की आदत से बचना होगा, नहीं तो मधुमेह की समस्या हो सकती है।

इसके अतिरिक्त पेट संबंधी रोग, आँतों में समस्या की संभावना हो सकती है। यदि आपको कोई समस्या परेशान करती है तो समय रहते चिकित्सकीय परामर्श अवश्य लें।

आर्थिक तौर पर वर्ष की शुरुआत कमजोर रहेगी। आपके बेवजह के काफी खर्चे भी होंगे, जो आपकी आर्थिक स्थिति को कमजोर बना सकते हैं लेकिन वर्ष के मध्य से स्थितियां सुधरनी शुरू हो जाएंगी और वर्ष के अंत तक आप आर्थिक स्थिति को संभाल पाएंगे।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

नवीनतम

11 November Birthday: आपको 11 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 11 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 11 नवंबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

Shani Shukra Sam saptak Yog 2026: शनि-शुक्र के समसप्तक योग से 6 राशियों की खुलेगी किस्मत, धन-वैभव की होगी बरसात

10 November Birthday: आपको 10 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख