Hanuman Chalisa

साल 2022 का राशिफल: जानें अपने धन के शुभ योग, किस राशि के घर बरसेगा धन

Webdunia
गुरुवार, 30 दिसंबर 2021 (12:25 IST)
Financial Horoscope 2022
Money Horoscope 2022: नया वर्ष 2022 में सभी राशियों के आर्थिक जीवन में उतार-चढ़ाव रहेगा या कुछ राशियों की आर्थिक स्थिति स्ट्रांग होगी। क्या कहता है आर्थिक रूप से ( Arthik Rashifal New Year 2022 ) नया वर्ष। भाग्य का साथ मिलेगा या नहीं। आओ जानते हैं कि 12 राशियों का धन संबंधी हाल।
 
 
1. मेष (Aries): इस वर्ष मेष राशि वाले जातकों की आर्थिक स्थिति जल्दी ही मजबूत होने की संभावना है। इस वर्ष वाहन, प्लाट, भूमि, भवन या फ्लैट खरीदने के भी योग हैं। 
 
2. वृषभ (Taurus): इस वर्ष आपकी आर्थिक समस्याओं का अंत होगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ ही आपको पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की संभावना है। 
 
3. मिथुन (Gemini): यदि आपने पूर्व में कोई निवेश किया होगा तो इस वर्ष उससे अच्छा लाभ होगा। हालांकि थोड़ा अच्छा प्रयास करते हैं तो आपकी आर्थिक स्थिति और मजबूत हो सकती है। इस वर्ष यदि निेवेश करेंगे तो भविष्य में उसका अच्छा लाभ मिलेगा।
 
4. कर्क (Cancer): इस वर्ष आपको धन लाभ तो होगा परंतु आपके खर्चे भी बढ़ जाएंगे। आपको अनावश्यक खर्चों पर ध्यान देकर बचत करना होगी। व्यापारी हैं तो बड़ा लाभ होने की संभावना है।
 
5. सिंह (Leo): आपके लिए यह वर्ष बहुत ही अच्छा सिद्ध होगा। आर्थिक रूप से आप पहले की अपेक्षा अधिक मजबूत होंगे। अधिक खर्च करने के बावजूद आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। 
Money Horoscope 2022
6. कन्या (Virgo): आपके लिए नया वर्ष पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। आपको आपके कार्य में अच्‍छा लाभ होगा। हालांकि आपको थोड़ा और पराक्रम करने की जरूरत होगी तभी आप बेहतर आर्थिक स्थिति बना पाएंगे।
 
7. तुला (Libra): आर्थिक रूप से यह वर्ष आपके लिए सामान्य रहेगा। आप बजट बनाकर आगे बढ़े और फालतू के खर्चों पर लगाम लगाएं। कर्ज लेने और देने से बचें। आय के नए स्रोत पर ध्यान दें।
 
8. वृश्चिक (Scorpio): इस वर्ष आप खूब मेहनत करेंगे और कमाएंगे भी खूब। आप कर्ज से मुक्त हो जाएंगे और धन की बचत भी होगी। आपके जरूरत है समझदारी से कार्य करने की अन्यथा नुकसान भी हो सकता है।
 
9. धनु (Sagittarius): आपके लिए यह वर्ष आर्थिक रूप से अच्छा रहेगा। बचत करके नई संपत्ति लेने में कामयाब होंगे। हालांकि आपको अपनी और परिवार की सेहत पर भी खर्च करना होगा।
 
10. मकर (Capricorn): पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष आप अपनी आर्थिक स्थिति काफी सुदृढ़ करने में कामयाब होंगे। आय के नए स्रोत भी आपको धन लाभ देंगे और आप भूमि या वाहन खरीद सकते हैं।
 
11. कुंभ (Aquarius): आपके लिए यह वर्ष तब बेहतर साबित होगा जबकि आप बचत करने में कामयाब होंगे। क्योंकि इस वर्ष खर्च अधिक होगा। हालांकि फिर भी कह सकते हैं कि यह वर्ष आपके लिए आर्थिक रूप से ठीक-ठाक ही रहेगा।
 
12. मीन (Pisces): आपके लिए भी यह वर्ष आर्थिक रूप से अच्छा साबित होगा। आपको कर्ज लेने और देने से बचना होगा। आपका रुका हुआ पैसा आपको मिल सकता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

वक्री बुध का मिथुन राशि में गोचर: 12 राशियों में किसे होगा फायदा, किसे रहना होगा सतर्क?

Vastu Shastra: वास्तु के ये 10 नियम बदल सकते हैं घर का माहौल, बनी रहेगी सुख-समृद्धि

गुरु का शनि के नक्षत्र में गोचर: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें 5 उपाय

Gupt Navratri 2026: गुप्त नवरात्रि हो रही है शुरू, 5 गुप्त कार्य करने से होगी मनोकामना पूर्ण

सूर्य का पुनर्वसु नक्षत्र में प्रवेश: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें 5 आसान उपाय

सभी देखें

नवीनतम

10 July Birthday: आपको 10 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 10 जुलाई 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

Chaturmas 2026: चातुर्मास में क्या करना चाहिए? जानें पुण्य कमाने के तरीके

सूर्य का पुष्य नक्षत्र में गोचर: शनि के नक्षत्र में प्रवेश करते ही इन 5 राशियों की चमक सकती है किस्मत

शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन: इन 5 राशियों को मिल सकता है अचानक धन लाभ और करियर में तरक्की

अगला लेख