shradh paksha
✕

लाल किताब राशिफल 2021 : कन्या राशि के लिए कैसा रहेगा अगला वर्ष

अनिरुद्ध जोशी
वर्ष 2020 तो दुनियाभर के लोगों को दु:ख करने वाला सिद्ध हुआ, परंतु अब लोगों को नए वर्ष से बहुत आशा है। हालात सामान्य होंगे और लोग फिर से पहले की तरह जीने लगेंगे। उम्मीदों से भरे इस वर्ष में लाल किताब के अनुसार किस राशि के लिए कैसा रहेगा यह वर्ष इस बारे में बहुत ही संक्षिप्त रूप से जानिए कन्या राशि के बारे में।

ALSO READ: लाल किताब राशिफल 2021 : तुला राशि के लिए कैसा रहेगा अगला वर्ष
कन्या राशि : कन्या राशि के लिए यह वर्ष शुभ समाचार वाला रहेगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। वर्ष की शुरुआत में धनोपार्जन के लिए नए रास्ते खुलेंगे और नए संपर्क मिलने की संभावना है। यदि आपने पहले इस दिशा में मेहनत की है तो अब उसका फल मिलेगा। 
 
हालांकि मार्च से अप्रैल के महीने में नौकरीपेशा जातकों को सतर्क रहने की आवश्यकता है क्योंकि इस दौरान अचानक नौकरी पर खतरे मंडरा सकते हैं परंतु आप व्यापारी हैं तो कुछ खोएंगे नहीं। परंतु नौकरीपेशा हैं तो या तो व्यावहारिक और जिम्मेदार बनकर वरिष्ठ अधिकारियों का दिल जीते या नौकरी छोड़ने से पहले ही दूसरी नौकरी का इंतजाम कर लें।
ALSO READ: लाल किताब राशिफल 2021 : वृश्चिक राशि के लिए कैसा रहेगा अगला वर्ष
मार्च से अप्रैल के महीने में अविवाहित लोगों के लिए विवाह संबंध होने के योग हैं। विवाहित लोग पारिवारिक जीवन का आनंद लेंगे। मई के माह में भाग्य का साथ मिलने से यह माह अधूरे पड़े कार्यों को पूरा करने का माह साबित होगा। यदि ऐसा किया तो समाज में आपको अत्यधिक मान-सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। हालांकि आपको इस माह में सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा।
ALSO READ: लाल किताब राशिफल 2021 : मेष राशि के लिए कैसा रहेगा अगला वर्ष
जून और जुलाई के बीच कार्य क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी और पदोन्नति के योग भी बनेंगे। दांपत्य जीवन सुखमय होगी। विवाह की सोच रहे हैं तो अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने का फैसला ले सकते हैं क्योंकि इसके बाद 13 नवंबर से 21 दिसंबर के मध्य आपके राशि स्वामी अस्त रहेंगे। ऐसे में सेहत और अर्थ संबंधी परेशानी खड़ी हो सकती है।
ALSO READ: लाल किताब राशिफल 2021 : मीन राशि के लिए कैसा रहेगा अगला वर्ष
वर्ष को बेहतर बनाने के लिए आप चाहे तो गरीबों और असहायों को भाजन कराएं। काले और नीले रंग के कपड़े पहनने से बचें। माता दुर्गा की उपासना करें। समय समय पर नदी में स्नान करते रहें।

ALSO READ: लाल किताब राशिफल 2021 : कुंभ राशि के लिए कैसा रहेगा अगला वर्ष

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल- 14 अक्‍टूबर, 2026

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 14 अक्‍टूबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

14 October Birthday: आपको 14 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

बुध का विशाखा नक्षत्र में गोचर, 6 राशियों के लिए नौकरी और कारोबार में तरक्की के योग, करें 3 उपाय

13 October Birthday: आपको 13 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख