Hanuman Chalisa

वृषभ राशिफल 2021 : जनवरी से लेकर दिसंबर तक जानिए क्या लाया है नया साल

पं. अशोक पँवार 'मयंक'
पारिवारिक स्थिति- पारिवारिक मामलों में सावधानीपूर्वक चलना होगा। परिवार से संबंधित कोई समस्या हो तो मिल-बैठकर सुलझाएं। जमीन-जायदाद के मामलों को न ही कुरेदें। जनता से संबंधित मामलों में सावधानी रखें। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।
 
करियर- इस साल करियर के मामलों में देखा जाए तो ग्रोथ उच्च रहेगी। सफलता के नए आयाम मिलेंगे। भाग्य साथ देने से मन-मुताबिक कार्य बनेंगे। कोई महत्वपूर्ण कार्य भी बनेगा।
 
नौकरी व व्यापार की स्थिति- इस वर्ष नौकरीपेशा के लिए समय सुखद रहेगा। अधिकारी वर्ग के लिए उन्नतिदायक समय रहेगा। बेरोजगार भी रोजगार पाने में समर्थ होंगे। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम होगी। पिता का सहयोग सराहनीय होगा।
 
विद्यार्थियों के लिए- इस वर्ष विद्यार्थी वर्ग के लिए समझदारी से चलना होगा। अपनी शिक्षा की ओर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। 
 
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य की दृष्टि से देखा जाए तो सावधानी रखना होगी। खानपान का विशेष ध्यान रखकर चलें। जहां तक हो सके, गरिष्ठ भोजन से बचें। पुरानी बीमारी हो तो दवा में लापरवाही न बरतें।
 
आर्थिक स्थिति- आर्थिक दृष्टि से यह वर्ष अनुकूल कहा जा सकता है। आय होती रहेगी, वहीं पुराना रुका पैसा मिल सकता है। नौकरीपेशा व व्यवसायियों को आर्थिक लाभ के योग उत्तम हैं। जोखिम के काम में धन खर्च न करें।
 
विवाह योग- इस साल विवाह की स्थिति बनती नजर आएगी और संभव है विवाह संपन्न होगा। विवाहितों के लिए समय ठीक रहेगा, वहीं जीवनसाथी से लाभजनक स्थिति पाएंगे।संतान पक्ष के मामलों में मिली-जुली स्थिति रहेगी।
 
सलाह- इस वर्ष तिल का तेल प्रति शनिवार को जमीन पर डालें व नीलम 3 कैरेट या इससे ऊपर का चांदी या पंचधातु में बनवाकर शनिवार को शुभ के चौघड़िया में धारण करें।
जानिए हर माह का हाल 

जनवरी 2021- भाग्य में अनुकूल स्थिति होने से आपके कार्य सुगमता से होंगे। पारिवारिक मामलों में सहयोग देना होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आर्थिक प्रयासों में तेजी आएगी। संयम रखें, सफल होंगे।
 
फरवरी 2021- संतान पक्ष के मामलों में खर्च होगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए सहयोगवादी समय रहेगा। बाहरी संबंधों में सुधार होकर अनुकूल सहयोग पाएंगे। यात्रा के योग बनेंगे, जो लाभदायक रहेंगे। शत्रुपक्ष पर प्रभाव बना रहेगा। 
 
मार्च 2021- व्यापार-व्यवसाय में सफलता के साथ लाभान्वित होंगे। नौकरीपेशा के लिए समय सुखद कहा जा सकता है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। आर्थिक मामलों में सहयोग द्वारा सफल होंगे। शुभ समाचार मिलेगा।
 
अप्रैल 2021- स्त्रीपक्ष के मामलों में सावधानीपूर्वक चलना होगा। वाद-विवाद से बचकर चलें। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। पारिवारिक मामलों में सुधार होकर प्रसन्नता रहेगी। आर्थिक लेन-देन संभलकर ही करें। मकान व भूमि संबंधित समस्या हल होगी।
 
मई 2021- शत्रुपक्ष पर प्रभाव बढ़ेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आर्थिक मामलों में थोड़ा सावधानीपूर्वक चलना होगा। भाग्य में अनुकूल स्थिति होने से मन प्रसन्न रहेगा। घर-परिवार में शुभ कार्य भी होंगे। संतान पक्ष में खर्च होगा।
 
जून 2021- शासकीय कार्य में सुगमता के साथ कार्य में प्रगति आएगी। अविवाहितों के लिए समय सुखदायी है, विवाह के योग भी बनेंगे। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। स्त्रीपक्ष से वार्तालाप में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य ठीक ही रहेगा।
 
जुलाई 2021- पराक्रम द्वारा आर्थिक मामलों में सफल होंगे। स्वास्थ्य उत्तम ही रहेगा। शत्रुपक्ष पर प्रभाव बना रहेगा। नौकरीपेशा को अपने कार्य के प्रति सजग रहना होगा। साझेदारी के मामलों में संभलकर चलें।
 
अगस्त 2021- मकान व भूमि संबंधित कार्य बनेंगे। मातृपक्ष से प्रसन्नता रहेगी। जनता से संबंधित कार्य बन जाने से प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में सावधानी रखें। शत्रुपक्ष से बचकर चलें। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।
 
सितंबर 2021- संतान पक्ष के मामलों में सुखद वातावरण पाएंगे। नौकरीपेशा को अपने कार्य के प्रति सजग रहना होगा। व्यापार-व्यवसाय मिला-जुला रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुर वातावरण पाएंगे। स्वास्थ्य के मामलों में ध्यान रखें।
 
अक्टूबर 2021- स्वास्थ्य के मामलों में सुधार होगा, सुखद स्थिति पाएंगे। विद्यार्थियों के लिए समय ठीक रहेगा। इच्छित कार्य बनेंगे। पारिवारिक कार्य में बड़ों की सलाह काम आएगी। संचार माध्यम से शुभ समाचार सुनेंगे। शत्रुपक्ष पर प्रभाव बना रहेगा।
 
नवंबर 2021- मनोरंजन के साधनों पर खर्च होगा। घर या परिवार में नए मेहमान का आगमन हो सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय उत्तम रहेगा। शत्रुपक्ष की नहीं चलेगी। भाग्य में अनुकूल स्थिति रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में सुगमता पाएंगे। नौकरीपेशा भी लाभान्वित होंगे।
 
दिसंबर 2021- वाहनादि संभलकर चलाएं। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। पारिवारिक मामलों में सुखद स्थिति रहेगी। नौकरीपेशा को शुभ समाचार मिलने से प्रसन्नता रहेगी। बेरोजगार भी रोजगार पाएंगे। परिश्रम अधिक रहेगा।

ALSO READ: मेष राशिफल 2021 : जनवरी से लेकर दिसंबर तक जानिए क्या लाया है नया साल
 वृषभ राशि के लिए कैसा होगा नया साल, जानिए रोमांस,धन,करियर और सेहत के हाल
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

चातुर्मास कब से होंगे प्रारंभ, क्या है इसका महत्व?

मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण, जानिए प्रभाव और अचूक उपाय

केतु का सिंह राशि में चल रहा है गोचर, 3 राशियां रहेंगी टॉप पर, अभी भी कर लें ये 5 उपाय

शनि की साढ़ेसाती के प्रथम चरण में मेष राशि, क्या बढ़ेंगी मुश्किलें या मिलेगा लाभ?

दुनिया की प्रमुख विचारधाराएं कौन-कौन सी हैं? जानिए पूरी सूची और उनकी खासियतें

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (15 जून, 2026)

15 June Birthday: आपको 15 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 15 जून 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (14 जून, 2026)

14 June Birthday: आपको 14 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख