Vrishchik Rashi 2021 : वृश्चिक राशि के लिए कैसा होगा नया साल, जानिए रोमांस,धन,करियर और सेहत के हाल

Webdunia
वृश्चिक राशि के लोग रहस्यमयी क्षेत्रों में रूचि के लिए जाने जाते हैं और 2021 में आपकी यही रूचि बहुत फायदेमंद सिद्ध होगी। एक शानदार साल आपका इंतजार कर रहा है। परिवार, रोमांस हो या कारोबार हर लिहाज से यह साल आपको नई सौगात देकर जाएगा। थोड़े से अटकाव, भटकाव भी दिखाई दे रहे हैं लेकिन किस्मत के सितारे इतने बुलंद है कि आप सेनापति बनकर उभरेंगे यूं भी आपकी राशि का स्वामी मंगल ग्रहों में सेनापति की ही जिम्मेदारी निभाता है।

इस साल 2021 में आप अपने विरोधियों पर विजय प्राप्त करेंगे। इस साल आपमें भरपूर उत्साह, उमंग और आशा का संचार रहेगा। वर्ष 2021 के  मध्य भाग में उलझन बढ़ेंगी लेकिन साल के अंत तक आप एक सफल व्यक्ति के रूप में सामने आएंगे। यह साल आपके सपनों को पूरा करने आया है। विदेश जाकर पढ़ाई करने का अरमान यदि आपका है, तो उसके लिए साल का अंतिम महीना शानदार दिखाई दे रहा है। 
 
रोमांस के लिए कैसा होगा 2021
रोमांस के लिहाज से इस साल वृश्चिक राशि के लिए प्यार की बहारों का मौसम है। एक खूबसूरत और यादगार साल हो सकता है 2021 अगर आप रोमांस के सितारों के इशारे समझ कर आगे बढ़ें। इस साल आपके जीवन में वह शख्स आ सकता है जिसका आपको बेसब्री से इंतजार है। रोमांस के सितारे आपके पक्ष में बने हैं और हर ग्रह आपके अनुकूल है। अगर प्यार परवान चढ़ चुका है तो इस साल आप हमेशा के लिए एक दूजे के हो जाएंगे। शादी की शहनाई बज सकती है। जिनकी लाइफ में प्यार के फूल नहीं खिले हैं हो सकता है किसी यात्रा के दौरान उनकी अपने साथी से मुलाकात हो और मुलाकात नजदीकियों में बदल जाए। प्यार एक सच्चा बंधन है, इसलिए इसमें ईमानदारी रखेंगे, तो 2021 आपके लिए बहुत कमाल का रहने वाला है।
   
साल 2021 में अप्रैल, मई, जुलाई और अक्टूबर के महीने मोहब्बत की खुशबू्ओं से महकेंगे। वृश्चिक राशि के विवाहित जातकों के लिए सलाह है कि  जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। अपने जीवन से तनाव को अलविदा कहें यह साल एक दूजे को समझने के लिए बेहतरीन अवसर है। 
धन के लिए कैसा होगा 2021
साल 2021 की शुरुआत वृश्चिक राशि के लिए काफी धमाकेदार साबित होगी। आपको धन की अच्छी आवक होगी। आप उस धन को बचत के रूप में भी इकट्ठा कर पाएंगे यानी स्थिर लक्ष्मी की प्राप्ति होगी। आपकी आर्थिक स्थिति 2021 में मनचाही रहने के आसार हैं। इस साल खर्चों में भी कमी रहेगी,अत: मनी मैनेजमेंट में ज्यादा समस्याएं नहीं आएंगी। 2021 के बीच में आपको धन प्राप्ति के लिए थोड़े प्रयास करने होंगे। साल के अंत तक आप समृद्धि के हर मुकाम को हासिल कर लेंगे बस आपको ईश्वर आराधना में नियमितता रखनी होगी। शुभ ऊर्जा के लिए जरूरी है कि आप थोड़ा बहुत समय भक्ति और पूजा में भी लगाएं। मां लक्ष्मी की कृपा इस वर्ष आप पर भरपूर दिखाई दे रही है, बस आचरण की शुद्धता बनाए रखें, छल-कपट से दूरी रखें। 
करियर के लिए कैसा होगा 2021
साल 2021 में आपको नौकरी में पूरा सम्मान मिलेगा और आपके समर्पण और लगन की तारीफ होगी। नई और अच्छी नौकरी का ऑफर भी आ सकता है। मार्च से अप्रैल के मध्य में थोड़ा सावधानी बरतनी चाहिए क्योंकि इस समय जॉब में परविर्तन के योग बन रहे हैं। जून से जुलाई के मध्य नौकरी जाने का खतरा रह सकता है, इसलिए संयम और सावधानी बरतें। नवंबर के महीने में विदेश जाने के योग बनेंगे। वृश्चिक राशि के वे जातक जो व्यापार करते हैं उन्हें यह साल मनचाही तरक्की देगा। 2021 का मध्य भाग कारोबार के लिए कमजोर रहेगा लेकिन अंतिम महीने भरपूर खुशियों का संकेत दे रहे हैं। 
सेहत के लिए कैसा होगा 2021
साल की शुरुआत में सांस संबधी परेशानी उभर सकती है। त्वचा के रोग भी हो सकते हैं। साल के मध्य भाग में आपकी सेहत हर लिहाज से बेहतरीन होगी। आप बहुत ज्यादा मेहनती हैं लेकिन इस वर्ष शरीर को भी पर्याप्त आराम देना होगा। महामारी के चलते आपको हर तरह के संक्रमण से बचने की सलाह दी जाती है। अपना इम्यून सिस्टम मजबूत बनाएं। जरूरत होने पर औषधि भी लें। सेहत अच्छी रही तभी तो आप हर तरह के सुखों का लाभ उठा सकेंगे। साल का अंत सेहत के लिहाज से सुखद है लेकिन विशेष सावधानी की सलाह दी जाती है। मन की शक्ति आपकी प्रबल है उसी के बल पर आप तन शक्ति भी सुधारें इस साल की बड़ी सलाह यही है आपके लिए ... 


मीन राशि के लिए कैसा होगा नया साल, जानिए रोमांस,धन,करियर और सेहत के हाल

कुंभ राशि के लिए कैसा होगा नया साल, जानिए रोमांस,धन,करियर और सेहत के हाल
मकर राशि के लिए कैसा होगा नया साल, जानिए रोमांस,धन,करियर और सेहत के हाल
धनु राशि के लिए कैसा होगा नया साल, जानिए रोमांस,धन,करियर और सेहत के हाल

तुला राशि के लिए कैसा होगा नया साल, जानिए रोमांस,धन,करियर और सेहत के हाल
कन्या राशि के लिए कैसा होगा नया साल, जानिए रोमांस,धन,करियर और सेहत के हाल
सिंह राशि के लिए कैसा होगा नया साल, जानिए रोमांस,धन,करियर और सेहत के हाल
कर्क राशि के लिए कैसा होगा नया साल, जानिए रोमांस,धन,करियर और सेहत के हाल
मिथुन राशि के लिए कैसा होगा नया साल, जानिए रोमांस,धन,करियर और सेहत के हाल
वृषभ राशि के लिए कैसा होगा नया साल, जानिए रोमांस,धन,करियर और सेहत के हाल
मेष राशि के लिए कैसा होगा नया साल, जानिए रोमांस,धन,करियर और सेहत के हाल
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

सिंधु नदी के 10 रोचक तथ्य, पाकिस्तान के सिंध प्रांत को क्या कहते थे पहले?

रामायण से लेकर महाभारत तक के भगवान परशुरामजी के 8 किस्से

बाबा नीम करोली के अनुसार धन कमाने के बाद भी निर्धन रहते हैं ये लोग

अक्षय तृतीया पर बन रहे हैं 3 शुभ योग, कर लें 5 उपाय, होगी धन की वर्षा

शनि के बाद बृहस्पति और राहु के राशि परिवर्तन से क्या होगा महायुद्ध?

सभी देखें

नवीनतम

Akshaya Tritiya tips for wealth: अक्षय तृतीया के 10 सरल उपाय, सालभर बरसाएंगे घर में धन

जगन्नाथ मंदिर के ये 7 बड़े संकेत बताते हैं कि भारत में होने वाला है कुछ बड़ा

शनि के दंड से क्या इस तारीख को मिट जाएगा पाकिस्तान का नामोनिशान?

Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल: जानें 26 अप्रैल के शुभ और अशुभ संकेत आपके लिए

26 अप्रैल 2025 : आपका जन्मदिन

अगला लेख
More