Hanuman Chalisa

Dhanu Rashi 2021 : धनु राशि के लिए कैसा होगा नया साल, जानिए रोमांस,धन,करियर और सेहत के हाल

Webdunia
ढेर सारी शुभकामनाओं के साथ आइए जानते हैं धनु राशि के लिए कैसा होगा नया साल, रोमांस के साथ धन,करियर और सेहत सबके हाल 
 
धनु राशि के लोगों के लिए साल 2021 बेहतरीन रहने वाला है। इस साल मौज मस्ती, आनंद और सुकून के खूब सारे पल आने वाले हैं। यह साल आपको वह सब देगा जो आप डिजर्व करते हैं।  इस साल खुशियों से आपकी झोली भर जाने वाली है। यात्राएं भी होंगी, धन भी मिलेगा, करियर में भी सितारे बुलंदी पर होगें। कारोबार में अमन चमन रहेगा। कोर्ट कचहरी के फैसले आपके पक्ष में होंगे। विरोधी कमजोर होंगे। हल्की-फुल्की समस्याएं समय-समय पर परेशान कर सकती हैं। लेकिन कुल मिलाकर यह साल शानदार और जानदार दिखाई दे रहा है। सितारों के संकेत हैं कि आपका साहस और पराक्रम आपको कई मौकों पर विजयी बनाएगा। आपमें धार्मिक प्रवृत्ति बढ़ेगी और आप आध्यात्मिक कार्यों हिस्सा लेंगे। काम में भी आपका मन खूब लगेगा। इस साल आप तीर्थ स्थान भी जा सकते हैं लेकिन घुटनों की समस्या आपको परेशान कर सकती है। 
 
इस साल 2021 धनु राशि को चल-अचल संपत्ति का भी लाभ मिलेगा। पदोन्नति के साथ आपके वर्चस्व में भी वृद्धि होगी। आपकी पर्सनेलिटी में इस साल नया निखार आएगा क्योंकि हर तरफ से मिलती सफलताएं आपको आत्मविश्वास से भर देगी और आपकी चमक से विरोधी भी प्रभावित होंगे। इस साल अचानक कुछ अवॉर्ड और पुरस्कार आपको चौंका सकते हैं। धन भी मनचाहा आएगा हालांकि खर्च भी उसी मान से बढ़ेंगे लेकिन कुल मिलाकर यह साल चमकदार और खुशी से भरा होगा। 
 
विद्यार्थियों के लिए 2021 की शुरुआत धमाकेदार रहेगी, अच्छे परिणाम मिलेंगे। जो लोग विदेश जाना चाहते हैं, उन्हें इस साल कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ेगा,लेकिन साल के अंत तक संयोग बनेंगे और विदेश यात्रा भी आराम से संपन्न होगी... आइए जानते हैं रोमांस के लिए कैसा होगा नया साल... 
रोमांस के लिए कैसा होगा 2021
धनु राशि वालों के लिए साल 2021 रोमांस के हिसाब से भी अच्छा रहने वाला है। प्यार की गहराई बढ़ेगी। इस साल 2021 में आप एक दूजे के काफी करीब आएंगे। रिश्ते को मजबूती से आगे बढ़ाएंगे। अगर आपके कोई लव पार्टनर नहीं है तो भी यह साल उम्मीदों वाला है अगर आप रोमांस में हैं तो इस साल रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी हालांकि शादी के योग कमजोर हैं, थोड़ा इंतजार करना होगा। पर इस साल को आप संबंधों को मजबूत बनाने में बिताएं सितारे अनुकूल हैं।  आप शादीशुदा हैं, तो आपके लिए भी लाइफ शानदार है। आप दोनों की आपसी समझ विकसित होगी और आप इस रिश्ते के साथ जुड़ी जिम्मेदारियां निभाने में कोई कसर नहीं रखेंगे।  
धन के लिए कैसा होगा नया साल... 
धन के लिए कैसा होगा 2021
धनु राशि वालों की आय इस साल निरंतर बढ़ती हुई नजर आ रही है। आप का खोया हुआ धन वापस लौट सकता है यानी रूका हुआ पैसा मिलेगा। इससे आपको कई आर्थिक फैसले लेने में बहुत लाभ मिलेगा। 2021 की शुरुआत में पिता से संपत्ति प्राप्त हो सकती है। शुरुआती दो महीने आपके लिए बहुत अनुकूल हैं और उसके बाद साल भर धन आगमन के नए द्वार खुलते जाएंगे। अगस्त में आपके खर्चे बढ़ेंगे लेकिन इससे आपके बैंक अकाउंट पर कोई खास असर नहीं होगा। इस साल आप घर या कार जैसी बड़ी खरीदी भी कर सकते हैं और यह भविष्य में आपके लिए लाभदायक रहेगी। धनु राशि रुपए पैसों को लेकर गंभीर राशि मानी जाती है, यही वजह है कि इनका मनी मैनेजमेंट बहुत व्यवस्थित होता है। वैसे तो धन का दुरुपयोग आप सहन नहीं कर सकते हैं लेकिन अपने पर शाही खर्चे करने हो तो उसमें भी पीछे नहीं हटते। धन के हिसाब से यह साल हरा-भरा रहने वाला है।    
करियर के लिए कैसा होगा 2021 
धनु राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए 2021 की शुरुआत मनमाफिक रहने वाली है। आपको अपने काम का रिटर्न अच्छा मिलेगा। मान-सम्मान भी मिलेगा। मई और जून के बीच तथा उसके बाद अगस्त के महीने में थोड़ी सावधानी बरतें, क्योंकि इस समय नौकरी से संबंधित कुछ परेशानियां सामने आ सकती हैं। आप साहसी हैं यह साल आपके साहस से ही शानदार बनेगा। यदि आप कोई व्यापार करते हैं, तो 2021 शुरुआत अच्छी होगी। व्यापार बढ़ाने में साझेदार की मदद मिलेगी। साल के आरंभ में पूंजी निवेश करने से बचें, क्योंकि यह नुकसानदायक हो सकता है। छोटे कारोबारियों के लिए यह साल उम्मीद की किरण बनकर आ रहा है। आपका काम सही गति पकड़ेगा। बड़े व्यापारी भी इस साल खुश रहेंगे कुछ अच्छी डील उनको मोटा फायदा दे सकती है। 
सेहत के लिए कैसा होगा 2021
सेहत के दृष्टिकोण से साल की शुरुआत थोड़ी कमजोर रह सकती है। आपको तीन तरह की मुख्य समस्या हो सकती है। एक घुटने में दर्द, दूसरे सांस लेने में दिक्कत, और तीसरी लगातार खांसी...असंतुलित खान-पान और अनियमित दिनचर्या सेहत को खराब करने में बड़ी भूमिका निभाएगी। इस वर्ष के मध्य में आपको आंखों से संबंधित कोई समस्या भी हो सकती है। धनु राशि के जातकों के लिए 2021 स्वास्थ्य की दृष्टि से औसत से थोड़ा बेहतर है  अच्छी बात यह है कि आप किसी बड़ी समस्या का शिकार नहीं होंगे। साल के अंत तक का समय काफी अच्छा रहेगा। आपको अपने बेचैन स्वभाव और नकारात्मक सोच पर नियंत्रण रखना होगा। उत्साह और चेहरे पर मुस्कान आपकी पहचान है उसे कायम रखें। 


मीन राशि के लिए कैसा होगा नया साल, जानिए रोमांस,धन,करियर और सेहत के हाल
कुंभ राशि के लिए कैसा होगा नया साल, जानिए रोमांस,धन,करियर और सेहत के हाल

मकर राशि के लिए कैसा होगा नया साल, जानिए रोमांस,धन,करियर और सेहत के हाल

वृश्चिक राशि के लिए कैसा होगा नया साल, जानिए रोमांस,धन,करियर और सेहत के हाल
तुला राशि के लिए कैसा होगा नया साल, जानिए रोमांस,धन,करियर और सेहत के हाल
कन्या राशि के लिए कैसा होगा नया साल, जानिए रोमांस,धन,करियर और सेहत के हाल
सिंह राशि के लिए कैसा होगा नया साल, जानिए रोमांस,धन,करियर और सेहत के हाल
कर्क राशि के लिए कैसा होगा नया साल, जानिए रोमांस,धन,करियर और सेहत के हाल
मिथुन राशि के लिए कैसा होगा नया साल, जानिए रोमांस,धन,करियर और सेहत के हाल
वृषभ राशि के लिए कैसा होगा नया साल, जानिए रोमांस,धन,करियर और सेहत के हाल
मेष राशि के लिए कैसा होगा नया साल, जानिए रोमांस,धन,करियर और सेहत के हाल

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Rang Panchami 2026: रंगपंचमी का महत्व और कथा

Happy Holi Wishes 2026: रंगों के त्योहार होली पर अपनों को भेजें ये 10 सबसे मंगलकारी शुभकामनाएं

क्या भारत को भी युद्ध में धकेलेगा खग्रास चंद्र ग्रहण, क्या कहते हैं ग्रह गोचर

होलिका दहन: शाप, वरदान और अनन्य भक्ति की विजय

Rang Panchami 2026: किस देवता को कौन-सा रंग चढ़ाने से मिलती है कृपा? जानिए पूजा विधि

सभी देखें

नवीनतम

Malavya Rajyog 2026: अगले 28 दिन इन 4 राशियों पर होगी पैसों की बारिश, क्या आपकी किस्मत भी चमकने वाली है?

saptahik ank rashifal: साप्ताहिक अंक राशिफल 9 से 15 मार्च 2026: इस सप्ताह के लिए आपके भाग्य का क्या है संकेत?

गुरु होंगे मार्गी: 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, 13 दिसंबर तक मिलेगा बड़ा लाभ

Rang Panchami 2026: रंगपंचमी का महत्व और कथा

Rang Panchami 2026: किस देवता को कौन-सा रंग चढ़ाने से मिलती है कृपा? जानिए पूजा विधि

अगला लेख