Hanuman Chalisa

मीन राशिफल 2021 : जनवरी से दिसंबर तक जानिए क्या लाया है नया साल

पं. अशोक पँवार 'मयंक'
पारिवारिक स्थिति- इस साल पारिवारिक दृष्टि से समय उत्तम व्यतीत होगा। घर-परिवार में शुभ कार्य हो सकते हैं। जनता से संबंधित कार्य बनेंगे। राजनीति से जुड़े व्यक्तियों को लाभजनक स्थिति रहेगी। संपत्ति के रुके कार्य बनेंगे।
 
करियर- करियर की दृष्टि से यह वर्ष कुछ अति लाभदायक रहेगा। मनोनुकूल कार्य बन जाने से सुख-शांति रहेगी। करियर से संबंधित कई महत्वपूर्ण कार्य बनेंगे।
 
नौकरी व व्यापार की स्थिति- नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखदायी रहेगा। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। व्यापार-व्यवसाय में अनुकूल स्थिति रहेगी। नवीन कार्ययोजना साकार रूप लेगी। 
 
विद्यार्थियों के लिए- विद्यार्थी वर्ग के लिए यह वर्ष संतोषजनक कहा जा सकता है। प्रतियोगी परीक्षाओं में अनुकूल सफलता पा सकते हैं। पढ़ाई हेतु बाहर जाने के योग बनेंगे।
 
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य की दृष्टि से यह साल अनुकूल कहा जा सकता है। खान-पान का ध्यान रखें व भूख से ज्यादा न खाएं। पुरानी बीमारी में दवा की लापरवाही न बरतें। हल्का-फुल्का व्यायाम लाभकारी रहेगा।
 
आर्थिक स्थिति- यह साल धन की समस्या हल करने वाला होगा। आय के अन्य स्रोत बनेंगे, जो लाभकारी होंगे। भाग्य से धन की बचत होगी। कुटुम्ब के व्यक्तियों का सहयोग लाभकारी रहेगा।
 
विवाह योग- जिनका विवाह नहीं हुआ है, वे इस साल विवाह के बंधन में बंधेंगे। विवाहितों के लिए सुखद वातावरण रहेगा। जीवनसाथी से सहयोग भी मिलेगा। अविवाहितों के लिए यह साल शुभ है। 
 
सलाह- इस साल पुखराज के साथ मून स्टोन धारण करना उत्तम रहेगा। गुरुवार को स्त्री हो या पुरुष, हल्दी का तिलक लगाएं। 5 गुरुवार को सवा पाव चने की दाल किसी भी गाय को खिलाएं। 
जानिए हर माह के हाल 
 
जनवरी 2021- संतान पक्ष के मामलों में संतोषजनक स्थिति पाएंगे। व्यापार-व्यवसाय में प्रगतिवादी समय होने से प्रसन्नता रहेगी। राजनीतिक व्यक्ति सुखद स्थिति पाएंगे। मकान व भूमि संबंधित समस्या हल होगी। शत्रु पक्ष प्रभावहीन होंगे।
 
फरवरी 2021- आर्थिक प्रयासों में आ रहीं बाधाएं दूर होंगी। संतान पक्ष का सहयोग पाएंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए प्रसन्नतादायक वातावरण रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति होगी लाभजनक स्थिति पाएंगे। नौकरीपेशा के लिए सुखद सहयोगवादी समय रहेगा।
 
मार्च 2021- दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति होगी। जिनका विवाह होना है, वे इस माह विवाहित होंगे। मानसिक सुख-शांति का वातावरण रहेगा। अधिकारी वर्ग के लिए सहयोग लेकर सफलताओं का समय रहेगा। प्रभाव में यथेष्ट वृद्धि होगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
 
अप्रैल 2021- मनोरंजन के मामलों में खर्च होगा, वहीं कला से जुड़े व्यक्ति भी सुखद स्थिति पाएंगे। धन के मामलों में अनुकूल सफलता पाएंगे। व्यापार-व्यवसाय में यथेष्ट वृद्धि होगी। आशाजनक लाभ पाएंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे।
 
मई 2021- पारिवारिक मामलों में सहयोग मिलेगा। कार्य में प्रगति आएंगी। मानसिक सुख-शांति बनी रहेगी। आर्थिक उन्नति के योग उत्तम हैं। नौकरीपेशा के लिए समय सुखद रहेगा। दांपत्य जीवन मधुर बना रहेगा। जीवनसाथी से लाभजनक स्थिति रहेगी।
 
जून 2021- आर्थिक मामलों में सावधानी रखना होगी। जोखिम के कार्यों में धन लगाने से बचें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मकान व भूमि संबंधित कार्य बनने से प्रसन्नता रहेगी। नौकरीपेशा के लिए समय सुखद रहेगा। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।
 
जुलाई 2021- समय का सदुपयोग कर कार्य में अनुकूल स्थिति पाएंगे। परिश्रम अधिक करना होगा। पारिवारिक सहयोग मिलने से कुछ राहत मिलेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, उत्साह बना रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में मिली-जुली स्थिति पाएंगे। लेन-देन समय पर होगा।
 
अगस्त 2021- शत्रु पक्ष प्रभावहीन होंगे। पुराने कर्ज की स्थिति में सुधार होगा। संतान पक्ष के कार्य बन जाने से प्रसन्नता रहेगी। पराक्रम अधिक होगा। स्वास्थ्य उत्तम कहा जा सकता है। पारिवारिक समय सहयोगवादी रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी।
 
सितंबर 2021- दांपत्य जीवन में अनुकूल वातावरण मिलने से प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। नौकरीपेशा को सावधानीपूर्वक चलना होगा। पारिवारिक कार्य में सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। जनता से संबंधित कार्य बनेंगे। स्त्री पक्ष से लाभ रहेगा।
 
अक्टूबर 2021- अविवाहितों को खुशखबर मिलने से प्रसन्नता रहेगी। दांपत्य जीवन में मधुर वातावरण बना रहेगा। मनोरंजन के साधनों पर खर्च होगा। यात्रा के योग भी बन सकते हैं। धन व कुटुम्ब के मामलों में सहयोग देना पड़ सकता है।
 
नवंबर 2021- दैनिक व्यापार-व्यवसाय की स्थिति अनुकूल रहने से प्रसन्नता रहेगी। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से राहत पाएंगे। वाहनादि सावधानी से चलाएं। नौकरीपेशा के लिए समय सुखद ही कहा जा सकता है। पारिवारिक समय उत्तम रहेगा।
 
दिसंबर 2021- भाग्य में अनुकूल स्थिति होने से कार्य में सुगमता आएगी। धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी। स्वास्थ्य उत्तम कहा जा सकता है। व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि होकर लाभान्वित होंगे। यात्रा भी हो सकती है, जो अनुकूल रहेगी।
मीन राशि के लिए कैसा होगा नया साल, जानिए रोमांस,धन,करियर और सेहत के हाल
ALSO READ: कुंभ राशिफल 2021 : जनवरी से दिसंबर तक जानिए क्या लाया है नया साल

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

गीता के छठे अध्याय के 10वें श्लोक की सही व्याख्या क्या है? मौलाना जरजिस अंसारी के दावे की पड़ताल

Devshayani Ekadashi 2026: देवशयनी एकादशी से शुरू होंगे चातुर्मास, 4 महीने के लिए लग जाएगी मंगल कार्यों पर रोक

सूर्य का कर्क राशि में गोचर: कर्क संक्रांति से देश, दुनिया और आपके जीवन पर क्या होगा असर?

पुरी के जगन्नाथ मंदिर और रथयात्रा का इतिहास: कब, कैसे और क्यों हुई शुरुआत?

श्री जगन्नाथ रथयात्रा से जुड़े 12 ऐसे रोचक तथ्य, जिन्हें जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

सभी देखें

नवीनतम

Weekly Numerology Horoscope: साप्ताहिक अंक भविष्यफल (27 जुलाई से 2 अगस्त 2026): जानें आपके मूलांक का सटीक राशिफल

Devshayani Ekadashi 2026: देवशयनी एकादशी से शुरू होंगे चातुर्मास, 4 महीने के लिए लग जाएगी मंगल कार्यों पर रोक

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (25 जुलाई, 2026)

25 July Birthday: आपको 25 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 25 जुलाई 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख