Hanuman Chalisa

Meen Rashi 2021 : मीन राशि के लिए कैसा होगा नया साल, जानिए रोमांस,धन,करियर और सेहत के हाल

Webdunia
मीन का अर्थ होता है मछली और जल तत्व वाली इस राशि के लोग मछली की तरह ही नाजुक और छुईमुई से होते हैं। यह साल मीन राशि वालों से बहुत मेहनत मांग रहा है। इस साल आपको बहुत बड़ा कोई संकट तो नहीं है लेकिन औसत से बेहतर के बीच की स्थिति रहेगी। धन को लेकर सितारों के बहुत सामान्य से संकेत हैं। प्रेम को लेकर आशा की किरण जगमगा रही है। करियर में सामान्य स्थिति है लेकिन सेहत को लेकर शानदार साल कहा जा सकता है। आपको भरपूर संयम और शांति से काम लेना होगा। जीवन में इस साल उतार चढ़ाव बने रहेंगे। किसी प्रिय से दूर होने का गम भी हो सकता है। 
 
रूकावटें हैं लेकिन यदि आप पूरे मन से प्रयास करेंगे, तो सफलता अवश्य मिलेगी और बेहतरीन नतीजे हासिल होंगे। विदेश जाने का सपना देखने वालों के लिए यह साल अधिक आशाजनक नहीं है,अभी इंतजार कीजिए 2022 में ही आपको कामयाबी मिल पाएगी। यात्राओं के योग बनेंगे। यात्राएं आपके लिए फायदे का सौदा साबित होंगी।  परिवार के साथ सुंदर पल बिताएंगे। कई आयोजनों में भाग लेने का अवसर मिलेगा लेकिन आप अपने काम के प्रति लगन को बनाए रखें वरना भविष्य में नौकरी जाने का खतरा हो सकता है। आइए जानते हैं रोमांस,धन,करियर और सेहत के सितारे क्या कह रहे हैं आपके लिए... 
रोमांस के लिए कैसा होगा 2021
रोमांस के हिसाब से मीन राशि के जातकों के लिए 2021 मिलाजुला है। प्रेमियों की शादी तो हो जाएगी लेकिन शादीशुदा लोगों के प्रेम में अड़चनें आ रही हैं। 
 
इस साल आप अपने दिल की बात पार्टनर को कह पाएंगे। अगस्त और सितंबर में आपका प्रेम परवान चढ़ेगा। अगर अफेयर चल रहा है तो रिश्तों में मजबूती आएगी और शादी होने की भी मधुर संभावना भी बन रही है। 
 
मीन राशि के विवाहित जातक के लिए साल 2021 के शुरुआती महीने कमजोर हैं। कुछ तनाव बढ़ सकता है, रिश्ते में अलगाव की स्थिति भी आ सकती है, लेकिन धैर्य रखें मई के माह में प्रेम की किरणें फिर से जगमगाने लगेंगी। खुशियां आपको मिलेगी। हमारी सलाह यही है कि बहुत सोच समझ कर ही कोई बात बोलें वरना आपकी कड़वी वाणी खेल बिगाड़ सकती है। सारा खेल जुबान का ही है। अगर इस पर कंट्रोल कर लिया तो अलगाव से बच जाएंगे। 
 धन के लिए कैसा होगा 2021
साल 2021 की शुरुआत तो अच्छी दिख रही है और बेहतरीन नतीजे भी हासिल होंगे। भाग्य का सितारा भी बुलंद होगा और वह आपको धन भी दिलाएगा। साल के मध्य में थोड़ा ध्यान देना होगा। आपका पैसा कहीं अटक सकता है जिसके लिए संघर्ष करना होगा। साल के अंत तक वही पैसा लौट आएगा, जिससे आपकी खुशी भी बढ़ेगी और आपकी आर्थिक कमजोरी दूर हो पाएगी। कर्ज से मुक्ति की संभावना कम है। खर्चे बढ़ते दिख रहे हैं। इस साल बचत नहीं होगी। सही दिशा में कोशिश और मेहनत से सितारे पलट भी सकते हैं। आर्थिक धोखेबाजी से बचें। 
करियर के लिए कैसा होगा 2021
2021 की शुरुआत में ही काम का बोझ बढ़ जाएगा। मार्च तक काम को लेकर मारामारी रहेगी। अप्रैल से सितारे थोड़े पक्ष में आएंगे। अगस्त से फिर तनाव के योग बन रहे हैं। आपको काम में मन लगाना होगा। नौकरीपेशा को अपने अधिकारी से संबंधों को लेकर गंभीर रहना होगा। आ‍पकी छवि को लेकर लगातार भ्रम की स्थिति बनी है। अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को अलग रखें। काम को कुशलता से करें। साल के अंत तक हालात बदलेंगे। प्रमोशन तो होगा लेकिन मनमाफिक नहीं होगा। जो लोग व्यापार करते हैं उन्हें भी साल के मध्य में ही रफ्तार मिलेगी। साल के अंत तक कोई नई उपलब्धि मिल सकती है। व्यापार में नए हैं तो पैर जमाने में समय लगेगा। आपको हर क्षेत्र में मेहनत पहले से ज्यादा करनी होगी। 
सेहत के लिए कैसा होगा 2021
आपकी सेहत अच्छी रहेगी। आप अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रख पाने में कामयाब होंगे। यदि आपको पहले से कोई बीमारी चली आ रही है तो इस साल आपको उससे भी छुटकारा मिल जाएगा और आप काफी स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करेंगे। मई से लेकर अगस्त तक स्वास्थ्य पर ध्यान देना पड़ सकता है, क्योंकि इस दौरान आपको पेट और जिगर तथा गुर्दों से संबंधित कोई समस्या परेशान कर सकती है। अपना पूरा ध्यान रखें। बाकी समय आपके स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा रहेगा। तनाव से बचें, खुश रहें।  

कुंभ राशि के लिए कैसा होगा नया साल, जानिए रोमांस,धन,करियर और सेहत के हाल
मकर राशि के लिए कैसा होगा नया साल, जानिए रोमांस,धन,करियर और सेहत के हाल
धनु राशि के लिए कैसा होगा नया साल, जानिए रोमांस,धन,करियर और सेहत के हाल
वृश्चिक राशि के लिए कैसा होगा नया साल, जानिए रोमांस,धन,करियर और सेहत के हाल
तुला राशि के लिए कैसा होगा नया साल, जानिए रोमांस,धन,करियर और सेहत के हाल
कन्या राशि के लिए कैसा होगा नया साल, जानिए रोमांस,धन,करियर और सेहत के हाल
सिंह राशि के लिए कैसा होगा नया साल, जानिए रोमांस,धन,करियर और सेहत के हाल
कर्क राशि के लिए कैसा होगा नया साल, जानिए रोमांस,धन,करियर और सेहत के हाल
मिथुन राशि के लिए कैसा होगा नया साल, जानिए रोमांस,धन,करियर और सेहत के हाल
वृषभ राशि के लिए कैसा होगा नया साल, जानिए रोमांस,धन,करियर और सेहत के हाल
मेष राशि के लिए कैसा होगा नया साल, जानिए रोमांस,धन,करियर और सेहत के हाल

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Vaishakh maas 2026: वैशाख मास प्रारंभ, जानें इस विशेष माह की 10 खास बातें

अक्षय तृतीया 2026 कब है- 19 या 20 अप्रैल? तिथि को लेकर कंफ्यूजन का जानिए सही जवाब

Akshaya tritiya 2026: अक्षय तृतीया कब है?

Kharmas 2026: खरमास में करें 5 उपाय, पितरों को मिलेगी शांति

April 2026 festivals: अप्रैल माह 2026 के प्रमुख व्रत एवं त्योहारों की लिस्ट

सभी देखें

नवीनतम

Weekly Horoscope April 2026: इस सप्ताह का राशिफल (13 से 19 अप्रैल): किस राशि के लिए है भाग्यशाली समय?

Bhavishya malika: भविष्य मालिका युद्ध के बारे में क्या कहती है?

मंगल का मीन राशि में गोचर, 6 राशियां 11 मई 2026 तक निपटा लें कार्य

Kalagnanam Granth: भविष्‍य मालिका ग्रंथ की तरह है भविष्यवाणियों का ग्रंथ- कालज्ञानम्

Numerology Weekly Horoscope: साप्ताहिक अंक राशिफल 13-19 अप्रैल 2026: जानिए आपका लकी नंबर क्या कहता है?

अगला लेख