rashifal-2026

तुला राशिफल 2021 : जनवरी से दिसंबर तक जानिए क्या लाया है नया साल

पं. अशोक पँवार 'मयंक'
16
पारिवारिक स्थिति- पारिवारिक मामलों में समय उत्तम व्यतीत होगा। जमीन-जायदाद से संबंधित कार्य बनेंगे। माता के स्वास्थ्य में अनुकूल स्थिति रहेगी। स्थानीय राजनीति में सफलता पाएंगे। घर या परिवार में मांगलिक कार्य बनेंगे।
 
करियर- करियर के मामलों में स्वप्रयत्नों से महत्वपूर्ण सफलता पाएंगे। इस वर्ष करियर में उछाल देखने को मिलेगा, इस कारण मन प्रसन्न रहेगा।
 
नौकरी व व्यापार की स्थिति- इस वर्ष व्यापार-व्यवसाय की स्थिति प्रगतिपूर्ण रहेगी। नवीन कार्ययोजना बनेगी, जो साकार रूप भी ले सकती है। बेरोजगार भी रोजगार पाएंगे। नौकरीपेशा के लिए सुखद वातावरण रहेगा।
 
विद्यार्थियों के लिए- विद्यार्थी वर्ग के लिए यह साल व्यस्तता का रहेगा। सफलता पाना है तो कड़ी मेहनत करना होगी। प्रतियोगी परीक्षाओं में सहज सफलता की उम्मीद कम है।
 
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य की दृष्टि से यह साल ठीक कहा जा सकता है। कोरोना काल में लापरवाही से बचना होगा। मॉस्क पहनें व नियमों का पालन करें तो स्वस्थ रहेंगे। खान-पान का ध्यान रखना होगा।
 
आर्थिक स्थिति- पराक्रम द्वारा आप आर्थिक दृष्टि से सक्षम होंगे। आय के साधनों में वृद्धि होगी। साझेदारी के मामलों में अनुकूल सफलता पाएंगे। भाइयों का सहयोग मिलेगा।
 
विवाह योग- इस वर्ष जीवनसाथी की खोज पूरी होगी व विवाह होने की भी संभावना है। जिनका विवाह हो गया है, वे दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति पाएंगे।
 
सलाह- इस वर्ष आप 5 से 7 कैरेट का ओपल शुक्रवार को चांदी के लॉकेट में बनवाकर शुभ में धारण करें। प्रति शुक्रवार को 5 कन्याओं को खीर खिलाएं कम से कम 7 शुक्रवार तक।
 
जानिए हर महीने के हाल 
 
जनवरी 2021- प्रभाव में वृद्धि होगी, वहीं आप अपनी महत्वाकांक्षाएं पूरी करने में सक्षम होंगे। स्वास्थ्य अधिकतम ठीक रहेगा। दैनिक व्यवसाय से जुड़े व्यक्तियों के लिए समय अनुकूल कहा जा सकता है। दांपत्य जीवन मधुर बना रहेगा।
 
फरवरी 2021- वाहनादि पर खर्च होगा, जो लाभकारी होगा। पारिवारिक दृष्टि से सहयोगवादी समय व्यतीत होगा। मानसिक सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। धन संबंधित समस्या हल होगी।
 
मार्च 2021- संतान पक्ष का सहयोग लाभकारी रहेगा। सोचे कार्य बन जाने से राहत पाएंगे। प्रभाव में यथेष्ट वृद्धि होगी। मकान व भूमि संबंधित कार्य बनेंगे। आर्थिक मामलों में अपनी बुद्धि का प्रयोग कर लाभान्वित होंगे। शत्रु पक्ष परास्त होंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
 
अप्रैल 2021- शत्रु पक्ष से राहत के साथ लाभजनक स्थिति रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय उत्तम रहेगा। मनोनुकूल समाचार मिलने से प्रसन्नता रहेगी। जनता से संबंधित समस्याओं का समाधान होगा। लेन-देन भी समय पर होने से प्रसन्नता रहेगी।
 
मई 2021- अविवाहितों के लिए समय अनुकूल होने से विवाह के प्रस्ताव आएंगे। कई जोड़े विवाह के बंधन में बंधेंगे। दांपत्य जीवन मधुर बना रहेगा। दैनिक जीवन की आवश्यकताओं की पूर्ति होती रहेगी। खान-पान का विशेष ध्यान रखना होगा।
 
जून 2021- भाग्य में अनुकूल स्थिति होने से आपके रुके कार्यों में तेजी आएगी। पारिवारिक मामलों में सावधानी रखना होगी। घर या परिवार में वाद-विवाद से बचकर चलें। संतान पक्ष का सहयोग मिलने से राहत महसूस करेंगे। धन की बचत कम होगी।
 
जुलाई 2021- व्यापार-व्यवसाय से जुड़े व्यक्तियों को काफी सावधानीपूर्वक चलना होगा। नौकरीपेशा भी अपने कार्य के प्रति सजग रहें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। शत्रु पक्ष पर शांति नीति बनाए रखना होगी। भाग्य में कुछ रुकावटों के बाद सफलता मिलेगी।
 
अगस्त 2021- आर्थिक मामलों में सुखद स्थिति पाएंगे। दैनिक कार्यों में सुगमता रहेगी। दांपत्य जीवन में मधुर वातावरण बना रहेगा। मानसिक सुख-शांति का वातावरण पाएंगे। स्त्री पक्ष से सहयोग मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में सुधारजनक स्थिति होगी, लाभ के योग बनेंगे।
 
सितंबर 2021- महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा हो सकती है, जो लाभकारी रहेगी। आर्थिक मामलों में अनुकूल स्थिति रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। लेन-देन के मामलों में संभलकर ही चलें। व्यापार-व्यवसाय में मिली-जुली स्थिति पाएंगे।
 
अक्टूबर 2021- सुख-शांति के साथ प्रभाव में वृद्धि होगी। कला जगत से जुड़े व्यक्तियों के लिए लाभकारी समय होने से प्रसन्नता रहेगी। पराक्रम में वृद्धि होगी, कई महत्वपूर्ण कार्य बनेंगे। स्वास्थ्य उत्तम कहा जा सकता है। शत्रु पक्ष पर प्रभाव बना रहेगा।
 
नवंबर 2021- दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि होकर लाभजनक स्थिति पाएंगे। नौकरीपेशा के लिए संतोषजनक वतावरण रहेगा। संतान पक्ष में अनुकूल स्थिति रहेगी। मनोरंजन के साधनों पर खर्च होगा। पारिवारिक कार्य बनेंगे।
 
दिसंबर 2021- स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। शत्रु पक्ष पर प्रभाव बना रहेगा। मनोरंजन के साधनों पर व्यय होगा। पारिवारिक कार्यों में तेजी आकर कार्य कुशलतापूर्वक बनेंगे। ईष्ट मित्रों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। शुभ समाचार भी मिलेगा।
तुला राशि के लिए कैसा होगा नया साल, जानिए रोमांस,धन,करियर और सेहत के हाल
मूलांक 1 से लेकर 9 तक, क्या होगा हाल, जानिए क्या लाया है नया साल
मूलांक ही नहीं बल्कि शुभांक से भी जाना जाता है भविष्य, जानिए 2021 के सितारे

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Magh Mela 2026: माघ मेले के संबंध में 10 दिलचस्प बातें

भविष्य मालिका की भविष्‍यवाणी 2026, 7 दिन और रात का गहरा अंधेरा

नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी 2026, सात महीने का भीषण युद्ध सहित 6 बड़ी भविष्यवाणियां

Magh Mela 2026: माघ मेले में जा रहे हैं तो जानिए क्या करें और क्या नहीं

जनवरी माह 2026 में कैसा रहेगा 12 राशियों का राशिफल

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (11 जनवरी, 2026)

11 January Birthday: आपको 11 जनवरी, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 11 जनवरी 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

Weekly Horoscope 2026: क्या इस सप्ताह के सितारे आपके पक्ष में हैं?, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल (12 से 18 जनवरी)

षटतिला एकादशी पर मकर संक्रांति का योग, चावल और तिल का दान करें या नहीं

अगला लेख