Hanuman Chalisa

लाल किताब अनुसार वर्ष 2021 में कर लिए ये 5 उपाय तो कर्ज से हो जाएंगे मुक्त

अनिरुद्ध जोशी
Lal kitab 5 Remedies
 
लाल किताब के कुछ ऐसे उपाय है जो आपको कर्ज के संकट से मुक्त करके धन प्राप्ति के मार्ग खोलते हैं। शर्त यह है कि आप लाल किताब के अनुसार कर्मों को शुद्ध रखें, क्योंकि लाल किताब में उपाय से ज्यादा असरकारक उसकी सावधानियां होती हैं। यहां लाल किताब के अनुसार कर्ज संकट से मुक्त होकर धन प्राप्ति के सामान्य लेकिन 10 अचूक उपाय बताए जा रहे हैं।
 
1. ताले से खुलेगी किस्मत : किसी भी शुक्रवार को ताले की दुकान पर जाएं और एक स्टील या लोहे का बंद ताला खरीद लें, खुला ताला नहीं। ताला खरीदते समय उसे न दुकानदार को खोलने दें और न आप खुद खोलें। बस, बंद ताले को खरीदकर ले आएं। उस ताले को शुक्रवार की रात को ही अपने सोने वाले कमरे में बिस्तर के पास रख लें। शनिवार सुबह उठकर स्नान आदि से निवृत्त होकर ताले को बिना खोले किसी मंदिर या देवस्थान पर रख दें। ताले को रखकर बिना कुछ बोले, बिना पलटें वापस अपने घर आ जाएं। जैसे ही कोई उस ताले को खोलेगा आपकी किस्मत का ताला भी खुल जाएगा और उसकी किस्मत भी खुल जाएगी।
 
2. ग्रहों के उपचार : यदि आपका कोई सा भी ग्रह खराब है या नीच का हो रहा है तो निम्नलिखित उपाय आजमाएं। सूर्य- बहते पानी में गुड, ताम्बा या ताम्बे का सिक्का बहाए। चन्द्र- दूध या पानी भरा बर्तन सिरहाने रख कर सोएं और अगले दिन कीकर की जड़ में सारा जल डाल दें। मंगल- सफ़ेद सुरमा आंखों में लगाए, बहते पानी में रेवड़िया, बताशे, शहद व सिंदूर बहाए। बुध- कन्याओं को हरे वस्त्र और हरी चुड़िया दान करें, दांत साफ रखे। गुरु- माथे पर चंदन या केसर का तिलक लगाएं, पीपल की जड़ में जल चढ़ाएं, चने की दाल दान करें। शुक्र- ज्वार, चरी, घी, कर्पुर, दही का दान करें, सुघंधित पदार्थो का प्रयोग करें। शनि- कीकर की दातुन करें, पेड़ों की जड़ों में तेल डालें। राहू- जौ को दूध से धोकर बहते पानी में बहाएं, मुली का दान करे या कोयला बहते पानी में बहाएं, जेब में चांदी की ठोश गोली रखें। केतु- काले और सफेद तिल बहते पानी में बहाएं।
 
3. अन्न दान : रात को जब आप सोएं तो अपने सिरहाने की तरफ पलंग के नीचे एक बर्तन में जौं रख दें। इसके बाद सुबह उठकर वह जौं गरीबों में बांट दें या फिर जानवरों को खिला दें और घर के सभी सदस्य रसोई में बैठकर ही भोजन करें। भोजन के तीन हिस्से होते हैं। पहला कौवे को खिलाएं। दूसरा कुत्ते को और तीसरा गाय को खिलाएं। काले कुत्ते को शनिवार के दिन सरसों के तेल से चुपड़ी हुई रोटी खिलाएंगे तो लाभ मिलेगा। इसके अलावा यह भी कर सकते हैं कि सवा 5 किलो आटा एवं सवा किलो गुड़ लें। दोनों का मिश्रण कर रोटियां बना लें। गुरुवार के दिन सायंकाल गाय को खिलाएं। 3 गुरुवार तक यह कार्य करने से दरिद्रता समाप्त होती है।
 
4. तिजोरी में सोना और नोट की गिनती : लाल किताब के अनुसार, घर में शुद्ध सोना और केसर को एक साथ रखने से मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है और परिवार में उन्नति होती रहती है। अपनी तिजोरी में 10 के लगभग 100 से ज्यादा नोट रखें। जेब में हमेशा कुछ सिक्के रखें। खुद को धनवान मानना शुरू कर दें और उसी तरह से कपड़े पहनें और जो भी आप खरीदना चाहते हैं उसके बारे में कल्पना करें। जो लोग खुद को दरिद्र मानते हैं, वे हमेशा दरिद्र ही बने रहते हैं। इसके अलावा एक नोट की गड्डी लें और रोज रात में उसे गिनकर अपने सिरहाने रखें और सुबह उसे तिजोरी में रख दें।
 
5. देहली पूजा और पीपल के नीचे दीपक : भगवान का पूजन करने के बाद अंत में देहली की पूजा करें। देहली (डेली) के दोनों ओर सातिया बनाकर उसकी पूजा करें। सातिये के ऊपर चावल की एक ढेरी बनाएं और एक-एक सुपारी पर कलवा बांधकर उसको ढेरी के ऊपर रख दें। इस उपाय से धनलाभ होगा। इसके अलावा प्रति शनिवार को पीपल के वृक्ष के ‍नीचे घी का दीपक जलाएं और सुगंधित अगरबत्ती लगाएं।

ALSO READ: लाल किताब के अनुसार ये 2021 करें ये उपाय तो बचे रहेंगे संकटो से

ALSO READ: लाल किताब राशिफल 2021 : मेष राशि के लिए कैसा रहेगा अगला वर्ष

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

चातुर्मास कब से होंगे प्रारंभ, क्या है इसका महत्व?

मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण, जानिए प्रभाव और अचूक उपाय

केतु का सिंह राशि में चल रहा है गोचर, 3 राशियां रहेंगी टॉप पर, अभी भी कर लें ये 5 उपाय

शनि की साढ़ेसाती के प्रथम चरण में मेष राशि, क्या बढ़ेंगी मुश्किलें या मिलेगा लाभ?

दुनिया की प्रमुख विचारधाराएं कौन-कौन सी हैं? जानिए पूरी सूची और उनकी खासियतें

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (14 जून, 2026)

14 June Birthday: आपको 14 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 14 जून 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

Weekly Horoscope June 2026: साप्ताहिक राशिफल 15 से 21 जून, क्या इस हफ्ते पलटेगी आपकी किस्मत? पढ़ें अपनी राशि का हाल

Adhik Maas Remedies 2026: अधिकमास के समापन करें ये 5 प्रभावशाली उपाय, मिलेगा श्रीविष्‍णु का आशीर्वाद

अगला लेख