Festival Posters

लाल किताब राशिफल 2021 : सिंह राशि के लिए कैसा रहेगा अगला वर्ष

अनिरुद्ध जोशी
वर्ष 2020 तो दुनियाभर के लोगों को दु:ख करने वाला सिद्ध हुआ, परंतु अब लोगों को नए वर्ष से बहुत आशा है। हालात सामान्य होंगे और लोग फिर से पहले की तरह जीने लगेंगे। उम्मीदों से भरे इस वर्ष में लाल किताब के अनुसार किस राशि के लिए कैसा रहेगा यह वर्ष इस बारे में बहुत ही संक्षिप्त रूप से जानिए सिंह राशि के बारे में।
 
ALSO READ: लाल किताब राशिफल 2021 : कन्या राशि के लिए कैसा रहेगा अगला वर्ष
सिंह राशि : आर्थिक दृष्‍टि से यह वर्ष बहुत ही अच्छा रहने का अनुमान है किंतु सेहत संबंधी समस्याएं नजर आ रही है। ऐसे में आप अभी से ही अपनी सेहत को लेकर जागरूक हो जाएं। जनवरी से फरवरी के मध्य कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी और यदि कोई कोर्ट कचहरी का मामला है तो वह मार्च तक सुलझ जाएगा।
 
ALSO READ: लाल किताब राशिफल 2021 : वृश्चिक राशि के लिए कैसा रहेगा अगला वर्ष
अप्रैल और मई के महीने में आपको भाग्य का सहारा मिलेगा इसलिए यह दो माह विशेष अनुकूल रहने वाले हैं। भाग्य का सहरा मिलने से जिस भी कार्य में हाथ डालेंगे वहां सफलता मिलेगी। यदि स्थान परिवर्तन का सोच रहे हैं तो यह सही समय होगा और इससे फायदा भी मिलेगा। व्यापार व्यवसाय कर रहे हैं तो आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
ALSO READ: लाल किताब राशिफल 2021 : कुंभ राशि के लिए कैसा रहेगा अगला वर्ष
मई से जून के बीच आपको जिम्मेदारी से और अतिरिक्त कार्य करना होगा। यदि ऐसा किया तो वरिष्‍ठ अधिकारी प्रसन्न होंगे और नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति मिलने के योग बनेंगे।
 
जुलाई-अगस्त के दौरान आपकी आमदनी में वृद्धि होगी। छात्रों को शिक्षा में सफलता मिलने की संभावना है। विदेश जाने के योग भी बनेंगे। प्रारंभ में कहे अनुसार यदि सेहत का ध्यान रखा तो यदि कोई गंभीर समस्या है तो सितंबर में उससे छुटकारा मिलेगा। अविवाहित हैं नवंबर में विवाह योग बनेंगे। कुल मिलाकर कहें तो यह वर्ष अच्छा ही रहेगा। हालांकि इस पूरे ही वर्ष आप धन को संचय करने के बारे में ही सोचे तो बेहतर होगा।
ALSO READ: लाल किताब राशिफल 2021 : मीन राशि के लिए कैसा रहेगा अगला वर्ष
इस वर्ष को बेहतर बनाने के लिए आप चाहें तो प्रतिदिन हनुमान चालीसा पढ़ें और उनके समक्ष घी का दीपक जलाएं। केसर का तिलक लगाएं और कुत्तों को प्रतिदिन भोजन की कराएं। माता पिता का सम्मान करें और उन्हें उपहार स्वरूप कोई भेंट दें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

शनि की साढ़ेसाती का 3 राशियों पर कैसा रहेगा प्रभाव, 2 राशियों पर ढैय्या का क्या होगा असर?

Next PM after Modi:नरेंद्र मोदी के बाद पीएम कुर्सी की जंग अब सिर्फ 2 लोगों के बीच

February 2026 Festivals: फरवरी माह के प्रमुख व्रत एवं त्योहार

बृहस्पति का इस वर्ष 2026 में 3 राशियों में होगा गोचर, किस राशि को क्या मिलेगा, कौन होगा परेशान

महाशिवरात्रि का त्योहार कब मनाया जाएगा, 15 या 16 फरवरी 2026?

सभी देखें

नवीनतम

Bamboo Plant: फेंगशुई के अनुसार कितने डंठल वाला बैम्बू प्लांट चमकाता है किस्मत?

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (06 फरवरी, 2026)

06 February Birthday: आपको 6 फरवरी, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 6 फरवरी 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी में रहस्यमयी Chyren कौन है? जानिए पूरी सच्चाई

अगला लेख