Narak Chaturdashi
✕

Eclipse in 2021 in India : वर्ष 2021 में कब-कब लगेगा ग्रहण, जानिए जरूरी जानकारी

पं. हेमन्त रिछारिया
हिन्दू परम्परा में ग्रहण का महत्त्वपूर्ण स्थान है। जैसा आप सभी को विदित है ग्रहण दो प्रकार के होते हैं- सूर्यग्रहण एवं चंद्रग्रहण। सूर्यग्रहण एवं चंद्रग्रहण भी मुख्यत: दो प्रकार के होते हैं-खग्रास और खंडग्रास। जब ग्रहण पूर्णरूपेण दृश्यमान होता है तो उसे “खग्रास” एवं जब ग्रहण कुछ मात्रा में दृश्यमान होता है तब उसे “खंडग्रास” कहा जाता है किंतु जब ग्रहण बिल्कुल भी दृश्यमान नहीं होता तो उसे "मान्द्य ग्रहण" कहा जाता है। 
 
खग्रास व खंडग्रास ग्रहण का समस्त द्वादश राशियों पर व्यापक प्रभाव माना जाता है किन्तु "मान्द्य" ग्रहण का जनमानस पर कोई व्यापक प्रभाव नहीं होता। जब ग्रहण के निवासरत स्थान में दृश्यमान नहीं होता तब ग्रहण यम-नियम आदि वहां के निवासियों पर प्रभावी नहीं होते। जानते हैं कि नूतन वर्ष 2021 में कब कौन सा ग्रहण होगा-
 
1. खग्रास चंद्रग्रहण- वर्ष 2021 का पहला ग्रहण दिनांक 26 मई 2021 संवत् 2078 वैशाख शुक्ल पूर्णिमा दिन बुधवार को होगा; यह खग्रास चन्द्रग्रहण होगा। यह ग्रहण भारत में दृश्यमान नहीं होगा। भारत में दृश्यमान नहीं होने के कारण इसके यम-नियम-सूतक आदि भारतवासियों पर लागू नहीं होंगे।
 
2. कंकणाकृति सूर्यग्रहण- वर्ष 2021 का दूसरा ग्रहण "कंकणाकृति सूर्यग्रहण" होगा जो दिनांक 10 जून 2021 संवत् 2078 ज्येष्ठ कृष्ण अमावस दिन गुरूवार को लगेगा। यह ग्रहण भारत में दृश्यमान नहीं होगा। भारत में दृश्यमान नहीं होने के कारण इसके यम-नियम-सूतक आदि भारतवासियों पर लागू नहीं होंगे।
 
3. खंडग्रास चंद्रग्रहण- वर्ष 2021 में "खंडग्रास चंद्रग्रहण" दिनांक 19 नवम्बर 2021 संवत् 2078 कार्तिक शुक्ल पूर्णिमा दिन शुक्रवार को होगा। यह ग्रहण भारत में दृश्यमान नहीं होगा। भारत में दृश्यमान नहीं होने के कारण इसके यम-नियम-सूतक आदि भारतवासियों पर लागू नहीं होंगे।
 
4. खग्रास सूर्यग्रहण- वर्ष 2021 का अन्तिम ग्रहण "खग्रास सूर्यग्रहण" होगा जो दिनांक 4 दिसंबर 2021 संवत् 2078 मार्गशीर्ष (अगहन) कृष्ण अमावस दिन शनिवार को होगा। यह ग्रहण भारत में दृश्यमान नहीं होगा। भारत में दृश्यमान नहीं होने के कारण इसके यम-नियम-सूतक आदि भारतवासियों पर लागू नहीं होंगे।
 
-उपर्युक्त शास्त्रोक्त विवरण के अनुसार वर्ष 2021 में कुल 4 ग्रहण होंगे जो सभी भारतवर्ष के कुछ भागों को छोड़कर अन्य स्थानों में दृश्यमान नहीं होंगे। जिन स्थानों पर ग्रहण दृश्यमान नहीं होंगे वहां ग्रहण के यम-नियम-सूतक आदि वहां के निवासियों पर लागू नहीं होंगे।
 
-ज्योतिर्विद् पं. हेमन्त रिछारिया
प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केन्द्र
सम्पर्क: astropoint_hbd@yahoo.com
ALSO READ: साल 2021 में कब-कब हैं शादी के मुहूर्त, यहां जानिए
ALSO READ: वर्ष 2021 में कब-कब होंगे गुरु-शुक्र अस्तोदय, खास जानकारी

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

नवीनतम

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 06 नवंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

Diwali 2026: दिवाली की रात भूलकर भी न करें ये 5 तांत्रिक प्रयोग, हो सकता है भारी नुकसान

मंगल गोचर 2026: सिंह राशि में आ रहे हैं ग्रहों के सेनापति, इन 5 राशियों पर बरसेगी विशेष कृपा

Annual Numerology 2027 : क्या नए साल में बदलेगी मूलांक 7 वालों की किस्मत? क्या कहते हैं आपके अंक? जानें वार्षिक भविष्यफल

भविष्‍य मालिका की भविष्‍यवाणी: मोदी या योगी कौन होगा भारत का अंतिम प्रधानमंत्री?

अगला लेख