Hanuman Chalisa

मेष राशिफल 2021 : जनवरी से लेकर दिसंबर तक जानिए क्या लाया है नया साल

पं. अशोक पँवार 'मयंक'
पारिवारिक स्थिति- आपके लिए पारिवारिक दृष्टि से यह साल सुखद कहा जा सकता है। पारिवारिक सुख-शांति रहेगी। परिवार में शुभ कार्य बनेंगे। जमीन-जायदाद संबंधित समस्याओं का निदान होगा। जनता से संबंधित कार्य बनेंगे। मातृपक्ष में अनुकूल स्थिति रहेगी।
 
करियर- इस वर्ष गुरु का नीच भंग होने से महत्वपूर्ण कार्य बनेंगे, वहीं आपके करियर में नया उछाल आएगा। इस वर्ष आप अपनी महत्वाकांक्षाएं पूरी करने में समर्थ होंगे।
 
नौकरी व व्यापार की स्थिति- नौकरीपेशाओं के लिए यह वर्ष अनुकूल रहेगा। प्रमोशन के योग बनते नजर आएंगे। बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में भाग्य साथ देने से प्रसन्नता के साथ लाभ भी पाएंगे।
 
विद्यार्थियों के लिए- इस वर्ष विद्यार्थियों के लिए उत्तम ही कहा जा सकता है। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता पाएंगे। इच्छित सफलता मिलने से प्रसन्नता रहेगी।
 
 स्वास्थ्य- स्वास्थ्य की दृष्टि से समय ठीक ही रहेगा। खानपान का ध्यान रखना होगा। कोरोना काल का ध्यान रखकर चलना होगा, बाकी स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
 
आर्थिक स्थिति- आय के साधनों में अनुकूल स्थिति रहेगी, वहीं नौकरीपेशा भी लाभान्वित होंगे। नवीन व्यवसाय की कार्ययोजना भी साकार रूप लेगी।
 
विवाह योग- इस वर्ष विवाह में बाधाओं के बाद अनुकूल स्थिति पाने में समर्थ होंगे व विवाह के योग भी बनते नजर आएंगे।
 
सलाह- इस वर्ष आप 5 कैरेट का पुखराज पहनेंगे तो उत्तम सफलता पाने में समर्थ होंगे। धर्म-कर्म में खर्च लाभदायक रहेगा। 5 केले गुरुवार को किसी भी पीली या सफेद गाय को खिलाएं।
जानिए हर माह का हाल 
 
जनवरी 2021- इस माह आपके कार्यों में अनुकूल सफलता के योग बनेंगे। बेरोजगारों को खुशखबर मिलेगी। नौकरीपेशा भी लाभान्वित होंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। पारिवारिक समय सुखद व्यतीत होगा। राजनीतिक व्यक्ति को अनुकूल सफलता मिलेगी।
 
फरवरी 2021- उत्साह में वृद्धि होगी, आप  महत्वाकांक्षा पूरी करने में समर्थ होंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय सुखद रहेगा। पारिवारिक समय सौहार्दपूर्ण रहेगा। आर्थिक लाभ के योग बनेंगे। व्यापार-व्यवसाय में लाभजनक स्थिति रहेगी। स्त्रीपक्ष से लाभ मिलेगा। शत्रुपक्ष पर प्रभाव बना रहेगा।
 
मार्च 2021- आर्थिक लाभ के योग उत्तम हैं। छोटे भाइयों का सहयोग मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में सावधानी रखकर चलें। अधिकारी वर्ग अपने सहयोगियों का सहयोग लेकर चलें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। जीवनसाथी से लाभजनक स्थिति पाएंगे। दैनिक कार्यों में अनुकूलता रहेगी।
 
अप्रैल 2021- यात्रा के योग हैं, जो अनुकूल होंगे। भोग-विलास की सामग्री पर खर्च होगा। विद्यार्थियों के लिए समय सुखद रहेगा। पारिवारिक मामलों में सावधानी रखना होगी। लेन-देन के मामलों में सावधानी रखना होगी। अविवाहितों के योग भी बनते नजर आएंगे।
 
मई 2021- नौकरीपेशाओं के लिए समय उत्तम रहेगा। बेरोजगारों के लिए रोजगार के साधन उपलब्ध होंगे। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति होकर लाभजनक स्थिति रहेगी। दांपत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। शत्रुपक्ष प्रभावहीन होंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखकर चलें।
 
जून 2021- व्यापार-व्यवसाय से जुड़े व्यक्तियों को संभलकर चलना होगा, वहीं नौकरीपेशा कार्य के प्रति सजग रहें। पिता के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है। स्त्रीपक्ष का ध्यान रखें व किसी महत्वपूर्ण कार्य में जीवनसाथी की सलाह लेकर चलें। भाग्य में अनुकूल स्थिति रहेगी।
 
जुलाई 2021 - इस माह सावधानी रखना होगी। पारिवारिक मामलों में सतर्कता रखें। जमीन संबंधित सौदे न करें। परिश्रम अधिक करना होगा। शत्रुपक्ष पर प्रभाव बना रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। नौकरीपेशा व्यस्तता अधिक पाएंगे। धन की बचत कम होगी।
 
अगस्त 2021- मानसिक सुख-शांति का वातावरण रहेगा। मनोरंजन के साधन उपलब्ध होंगे। संतान पक्ष के कार्य बनेंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए सुखद वातावरण रहेगा। वाणी पर नियंत्रण बनाए रखना होगा। वाहनादि सावधानी से चलाएं। पारिवारिक मामलों में संभलकर चलें।
 
सितंबर 2021- दांपत्य जीवन में वाद-विवाद से बचना होगा। दैनिक व्यवसाय में सावधानी रखना होगी। शत्रुपक्ष पर सतर्कता रखनी होगी। संतान पक्ष से सहयोग मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय उत्तम है। पारिवारिक मामलों में संभलकर चलें। आय कम खर्च अधिक रहेगा।
 
अक्टूबर 2021- समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे। दांपत्य जीवन में सुधार होकर मधुर वातावरण बनेगा। पारिवारिक सुख-शांति का वातावरण बनने से प्रसन्नता रहेगी। कुटुम्ब के व्यक्तियों पर खर्च होगा। धन की बचत कम ही होगी। शत्रुपक्ष प्रभावहीन होंगे।
 
नवंबर 2021- जीवनसाथी के मामलों में सावधानी रखना होगी। भाग्य के मामलों में सुधारजनक स्थिति रहेगी। नौकरीपेशा भी अनुकूल स्थिति पाएंगे। राजनीति से जुड़े व्यक्तियों के लिए समय अनुकूल रहेगा। संतान पक्ष के मामलों में मिली-जुली स्थिति पाएंगे।
 
दिसंबर 2021- स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। वाहनादि सावधानी से चलाएं। प्रयत्नपूर्वक आपके कार्य बनेंगे। विद्यार्थी वर्ग को संभलकर चलना होगा। पारिवारिक मामलों में मिली-जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में अनुकूल स्थिति रहेगी। स्त्रीपक्ष का ध्यान रखना होगा।
मेष राशि के लिए कैसा होगा नया साल, जानिए रोमांस,धन,करियर और सेहत के हाल

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

मंगल गोचर अलर्ट: 2 साल बाद मेष राशि में एंट्री से बदल सकती है दुनिया की दशा और दिशा

सूर्य अपनी उच्च राशि मेष में, 3 राशियों के लिए गोल्डन टाइम

क्या आपकी कुंडली में है गंडमूल दोष? तुरंत करें ये 5 असरदार उपाय

बुध का मेष राशि में गोचर: इन 3 राशियों के लिए बढ़ सकती हैं मुश्किलें, रहें सतर्क

बुद्ध पूर्णिमा का पर्व कब मनाया जाएगा, क्या है इसका महत्व?

सभी देखें

नवीनतम

Narsimha Jayanti 2026 Date: नृसिंह जयंती पर पूजा के शुभ मुहूर्त, महत्व, परंपरा और पारण समय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (29 अप्रैल, 2026)

29 April Birthday: आपको 29 अप्रैल, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 29 अप्रैल 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

Nrisingh Jayanti 2026: नृसिंह जयंती पर करें 5 विशेष कार्य तो मिलेगी शत्रुओं से मुक्ति

अगला लेख