Hanuman Chalisa

कुंभ राशिफल 2021 : जनवरी से दिसंबर तक जानिए क्या लाया है नया साल

पं. अशोक पँवार 'मयंक'
पारिवारिक स्थिति- यह साल परिवार के लिए अनुकूल कहा जा सकता है। समस्याओं का निराकरण होगा। सुख-शांति बनी रहेगी। नवीन संपत्ति खरीदने के योग बनेंगे। शुभ कार्य हो सकते हैं।
 
करियर- करियर के मामलों में यह वर्ष मिला-जुला कहा जा सकता है। करियर आपकी योग्यता व परिश्रम पर निर्भर करता है। विदेश में अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो वह इस वर्ष टाल दें।
 
नौकरी व व्यापार की स्थिति- नौकरीपेशा समय का सदुपयोग करें। बेरोजगारों को रोजगार के कम अवसर मिलेंगे। व्यापार-व्यवसाय में सुधार होगा लेकिन आशाजनक नहीं। अधिकारी वर्ग संभलकर कार्य करें।
 
विद्यार्थियों के लिए- विद्यार्थी वर्ग के लिए समय सुधारवादी रहेगा। वाद-विवाद प्रतियोगी परीक्षाओं में जो हैं, उनके लिए समय अनुकूल रहेगा। संतान पक्ष के कार्य बनेंगे।
 
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य की दृष्टि से यह साल सावधानियों का रहेगा। सर्दी-जुकाम से बचकर चलें। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। गरम चीजों को खान-पान में शामिल करें।
 
आर्थिक स्थिति- यह साल आर्थिक दृष्टि से अनुकूल कहा जा सकता है। पहले से आय के मामलों में सुधारजनक स्थिति पाएंगे। बचत के योग बनेंगे।
 
विवाह योग- विवाह के मामलों में समय अनुकूल रहेगा। अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव आएंगे। जिनका विवाह किसी कारण रुका था, वे इस वर्ष विवाह के बंधन में बंधेंगे।
 
सलाह- इस वर्ष आप पर शनि की कृपा है अत: उनकी प्रसन्नता हेतु तिल का तेल जमीन पर प्रति शनिवार गिराएं।
जानिए हर माह का हाल 
 
जनवरी 2021- शुभ समाचार मिलने से प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक सहयोग के साथ अनुकूल स्थिति पाएंगे। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक रहेगी। नौकरीपेशा के लिए सुखद स्थिति रहेगी। यात्रा के योग भी हैं, जो सुखद रहेंगे।
 
फरवरी 2021- पराक्रम में वृद्धि होगी। सुखद वातावरण रहेगा। भाइयों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय उतम रहेगा। भाग्य में अनुकूलता रहने से कामकाज में मन लगेगा। विद्यार्थी वर्ग संभलकर चलें। शत्रु वर्ग प्रभावहीन रहेगा।
 
मार्च 2021- दांपत्य जीवन में सुखद वातावरण रहेगा। अविवाहितों के लिए सुखद समाचार मिलेगा। नौकरीपेशा के लिए उत्साहजनक स्थिति रहेगी। पारिवारिक मामलों में समझदारी से चलना होगा। भाग्य में अनुकूल स्थिति पाएंगे। शत्रु से बचकर चलें।
 
अप्रैल 2021- बेरोजगारों को सुअवसर मिलेंगे। अधिकारी वर्ग भी अनुकूल वातावरण पाएंगे। स्वास्थ्य के मामलों मे थोड़ी सावधानी रखना होगी। बाहरी मामलों में सुखद स्थिति होगी। सहयोगात्मक वातावरण मिलेगा। पारिवारिक मामलों में मिली-जुली स्थिति रहेगी।
 
मई 2021- शत्रु पक्ष प्रभावहीन होंगे। भाग्य में अनुकूल स्थिति होने से सोचे कार्य भी बनेंगे। संतान पक्ष के मामलों में संतोषजनक स्थिति रहेगी। मन प्रसन्नता का अनुभव करेगा। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग बन सकते हैं। प्रभाव क्षेत्र में वृद्धि होगी।
 
जून 2021- खास काम में बड़ों की सलाह लेकर चलें। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। संतान पक्ष के मामलों मे खर्च अधिक रहेगा। आय के मामलों में आशाजनक स्थिति होने से राहत मिलेगी। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। लेन-देन में सावधानी रखें।
 
जुलाई 2021- किसी भी कार्य में जल्दबाजी से बचना होगा। मनोरंजन से जुड़े व्यक्तियों के लिए समय अनुकूल रहेगा। शत्रु पक्ष पर प्रभाव बढ़ेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय उत्तम रहेगा। नौकरीपेशा व्यक्ति अपने कामकाज में सावधानी रखें। आय से व्यय अधिक रहेगा।
 
अगस्त 2021- वाणी के प्रभाव से आपके कार्य बनेंगे। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति अनुकूल ही कही जा सकती है। नौकरीपेशा भी सुधारजनक माहौल पाएंगे। पराक्रम में वृद्धि होकर सुखद वातावरण रहेगा।
 
सितंबर 2021- भाग्यबल का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष में सुखद वातावरण पाएंगे। अधिकारी वर्ग सहयोगात्मक वातावरण पाएंगे। नौकरीपेशा के लिए संतोषजनक वातावरण रहेगा। स्वप्रयत्नों से धन के मामलों में वृद्धि पाएंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
 
अक्टूबर 2021- पारिवारिक मामलों में सहयोगात्मक वातावरण रहेगा। धर्म-कर्म में भी खर्च होगा। व्यापार-व्यवसाय में मिली-जुली स्थिति रहेगी। नौकरीपेशा व्यस्त अधिक रहेंगे। लेन-देन संभलकर करना होगा। वाहनादि सावधानी से चलाएं। शत्रु से राहत मिलेगी।
 
नवंबर 2021- ईष्ट मित्रों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। कार्य में अनुकूल स्थिति पाएंगे। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। आय के मामलों में आशाजनक सुधार पाएंगे। राजनीति से जुड़े व्यक्तियों के लिए समय सुखद रहेगा। दांपत्य जीवन मधुर बना रहेगा।
 
दिसंबर 2021- व्यापार-व्यवसाय की स्थिति अनुकूल रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय उत्तम व्यतीत होगा। नौकरीपेशा के लिए सहयोगवादी समय रहेगा। पिता का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। शत्रुपक्ष प्रभावहीन होंगे। दांपत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा।
कुंभ राशि के लिए कैसा होगा नया साल, जानिए रोमांस,धन,करियर और सेहत के हाल
ALSO READ: मकर राशिफल 2021 : जनवरी से दिसंबर तक जानिए क्या लाया है नया साल
ALSO READ: वर्ष 2021 में रंगों से बदलें अपना भविष्य

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Vaishakh maas 2026: वैशाख मास प्रारंभ, जानें इस विशेष माह की 10 खास बातें

अक्षय तृतीया 2026 कब है- 19 या 20 अप्रैल? तिथि को लेकर कंफ्यूजन का जानिए सही जवाब

Akshaya tritiya 2026: अक्षय तृतीया कब है?

Kharmas 2026: खरमास में करें 5 उपाय, पितरों को मिलेगी शांति

April 2026 festivals: अप्रैल माह 2026 के प्रमुख व्रत एवं त्योहारों की लिस्ट

सभी देखें

नवीनतम

सूर्य मेष संक्रांति 2026: इस दिन क्या करें और किन कामों से बचें?

14 अप्रैल 2026 से सोलर नववर्ष होगा प्रारंभ, क्या है यह?

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (14 अप्रैल, 2026)

14 April Birthday: आपको 14 अप्रैल, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 14 अप्रैल 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख