Hanuman Chalisa

Year 2020 numerology : 21 वीं सदी का 20 वां साल राहु का है, लोकप्रिय व्यक्ति रहें सतर्क, करें उपाय

पं. अरमान जैन
2020 का जोड़ 4 या 22  की तरह यह एक राहु संख्या है
 
आइए जानते हैं राहु क्या करता है या क्या परिणाम देता है?
 
• नए विचार,
• एक नई दृष्टि,
• रचनात्मकता,
• कठोर परिश्रम
• अनुशासन
• कठिन जीवन
• अचानक भाग्य में परिवर्तन
 
- 2020 में भारतीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को अपना खूब ध्यान रखना चाहिए। अपनी सुरक्षा व्यस्था को लेकर उन्हें सचेत रहना होगा। 
  
इसके अलावा वे सभी व्यक्ति जो अमीर है, प्रसिद्ध हैं या दोस्तों के बीच लोकप्रिय हैं उन्हें भी सचेत रहना होगा।
 
राहु से पूर्ण लाभ पाने का सबसे अच्छा तरीका क्या है? राहु की समस्याओं से कैसे छुटकारा पाएं? आइए जानें...  
 
• जरूरतमंदों को अपने रिश्तेदारों, अपने दोस्तों, या किसी सलाहकार (गुरु) को धन दान करें। 
 
• जरूरतमंद, अपने रिश्तेदार, अपने दोस्तों या सलाहकारों (गुरु) को सोने का दान करें। 
 
• जरूरतमंद, रिश्तेदार, अपने दोस्तों, किसी भी सलाहकार (गुरु) को भूमि दान करें। 
 
क्योंकि पैसा, जमीन और सोना जो आपने कमाया होगा, लेकिन हो सकता है जिस स्रोत से आया उसे आप नहीं जानते, धन जिस भी तरह से आपने कमाया है लेकिन उसका स्रोत दुषित हो सकता है इसलिए कई बार कमाया हुआ धन बेहतर परिणाम नहीं देता। घर में बीमारी, रिश्तों में तनाव, बच्चों  का असुरक्षित भविष्य जैसी समस्या देखने को मिलती है। 
 
यदि राहु आपको परेशान कर रहा है, तो इसका मतलब है कि आपको अतिरिक्त नकदी, सोना या भूमि से छुटकारा पाने की आवश्यकता है जिसे आप संरक्षित कर रहे हैं। भिखारियों को या धार्मिक स्थानों पर दान करना व्यापक रूप से फल नहीं देता क्योंकि ये आजकल व्यापार बन गया है, इस प्रकार के धन का दान व्यक्ति अपनी मान प्रतिष्ठा बढ़ाने के लिए करता है। यह कोई जरूरतमंद व्यक्ति तक नहीं पहुंचता है।
 
इसलिए अपने आसपास अपने दोस्तों को समझदारी से चुनें, रिश्तेदारों या सलाहकारों (गुरु) समझाइश से काम लें और उन्हें आर्थिक मदद भी करें।
 
लेकिन एक बात जो याद रखनी है वह यह है कि इस दान का खुलासा न करें। इससे मिलने वाली मान प्रतिष्ठा ना लें यदि आप इस की घोषणा सार्वजनिक रूप से करेंगे तो राहु के लिए इस उपाय का प्रभावी हल नहीं होगा।
 
इसलिए इस गुप्त ही बनाए रखें और दूसरों की आर्थिक रूप से मदद करें, जो आपके मित्र हैं, रिश्तेदार या सलाहकार (गुरु) है। ये राहु वर्ष में आपको बहुत मदद करेगा, आपके कामों की गति बढ़ाएगा और साथ ही आपके पूर्वजन्म के दोषों से मुक्ति दिलाएगा।
Arrman K Jaiin,
                         arrmanjaiin@gmail.com

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Vaishakh maas 2026: वैशाख मास प्रारंभ, जानें इस विशेष माह की 10 खास बातें

अक्षय तृतीया 2026 कब है- 19 या 20 अप्रैल? तिथि को लेकर कंफ्यूजन का जानिए सही जवाब

Akshaya tritiya 2026: अक्षय तृतीया कब है?

Kharmas 2026: खरमास में करें 5 उपाय, पितरों को मिलेगी शांति

April 2026 festivals: अप्रैल माह 2026 के प्रमुख व्रत एवं त्योहारों की लिस्ट

सभी देखें

नवीनतम

13 April Birthday: आपको 13 अप्रैल, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 13 अप्रैल 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (12 अप्रैल, 2026)

12 April Birthday: आपको 12 अप्रैल, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

रोग पंचक शुरू: भूलकर भी न करें ये काम, वरना बढ़ सकती हैं परेशानियां

अगला लेख