Festival Posters

Solar Eclipse 2020 : वर्ष 2020 के सूर्यग्रहण का क्या होगा आप पर असर

पं. सुरेन्द्र बिल्लौरे
वर्ष 2020 में प्रमुख रूप से 2 सूर्यग्रहण हैं जिसमें से एक भारत में दिखाई देगा। 21 जून 2020 का सूर्यग्रहण भारत में दृश्य होगा जानिए राशियों पर असर... 
 
21 जून 2020, रविवार आषाढ़ कृष्ण अमावस्या के दिन सूर्यग्रहण भारत में खंडग्रास के रूप में दिखाई देगा। भारत में सूर्यग्रहण का प्रारंभ सुबह 10 बजकर 13 मिनट 52 सेकंड दिन से दोपहर 1 बजकर 29 मिनट 52 सेकंड तक रहेगा। भारत के अलावा यह खंडग्रास सूर्यग्रहण विदेश के कुछ क्षेत्रों में दिखाई देगा। ग्रहण का स्पर्श 10.13.52 सुबह, ग्रहण का मध्य 11.56 एवं ग्रहण का मोक्ष दोपहर 1 बजकर 30 मिनट और 52 सेकंड में होगा।
 
ग्रहण का किस राशि पर शुभ-अशुभ प्रभाव रहेगा, जानिए
 
मेष : पद-सम्मान की प्राप्ति।
वृषभ : व्यापार में हानि, परेशानी।
मिथुन : घटना-दुर्घटना।
कर्क : चोट की आशंका।
सिंह : जीवनसाथी को सुख।
कन्या : शुभ समाचार।
तुला : वाद-विवाद हो सकता है।
वृश्चिक : परेशानी।
धनु : जीवनसाथी को कष्ट।
मकर : शुभ।
कुंभ : तनाव व मानसिक परेशानी। 
मीन : अधिक खर्च रहेगा।
ग्रहण का सूतक : सूर्यग्रहण का सूतक 12 घंटे पहले लग जाता है। इस सूर्यग्रहण का सूतक 20 जून को 10.14 बजे रात्रि से प्रारंभ हो जाएगा, जो कि ग्रहण की समाप्ति तक रहेगा। 
विशेष : ग्रहण समाप्ति के बाद गंगा, जमुना, सरस्वती, रेवा, कावेरी, सरस्वती या किसी पवित्र में नदी स्नान करें। यह संभव न हो तो तालाब, कुएं या बावड़ी में स्नान करें। यह भी संभव न हो तो घर पर तीर्थ जल मिलाकर स्नान करना चाहिए। 
सूर्यग्रहण का दान : ग्रहण समाप्ति के पश्चात मच्छरदानी का दान करें। तेल, कपास, स्वर्ण या कंबल का भी दान कर सकते हैं। मौसम के अनुसार सबसे श्रेष्ठ दान मच्छरदानी का करें।
दूसरा सूर्यग्रहण (भारत में नहीं दिखाई देगा) : 14 दिसंबर 2020, सोमवार अमावस को लगने वाला सूर्यग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा इसलिए इसकी यहां पर धार्मिक मान्यता नहीं है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

सबरीमाला मंदिर के सामने स्थित पहाड़ी पर 3 बार दिखाई देने वाले दिव्य प्रकाश का क्या है रहस्य?

शाकंभरी माता की आरती हिंदी– अर्थ, लाभ और पाठ विधि | Shakambari mata ki aarti

सूर्य का मकर राशि में गोचर, 12 राशियों का राशिफल, किसे होगा लाभ और किसे नुकसान

Horoscope:धनु राशि में चतुर्ग्रही योग, 4 राशियों के लिए बेहद शुभ

क्या सच में फिर से होने वाला है ऑपरेशन सिंदूर प्रारंभ, क्या कहती है भविष्यवाणी

सभी देखें

नवीनतम

माघ शुक्ल चतुर्थी को कहां मनाई जाती है गणेश जयंती?

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (16 जनवरी, 2026)

16 January Birthday: आपको 16 जनवरी, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

शुक्र प्रदोष का व्रत रखने से शुक्र होगा मजबूत और मिलेगा शिवजी और लक्ष्मी माता का आशीर्वाद, जानें उपाय

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 16 जनवरी 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख