Hanuman Chalisa

leo 2020 love horoscope : सिंह राशि 2020, रोमांस के लिए कैसा है नया साल

Webdunia
सिंह राशिफल 2020 के अनुसार सिंह राशि के जातकों के लिए अनेक बदलावों को लेकर आने वाला है। आप में से कुछ लोगों को उनका प्रिय साथी मिल सकता है, वहीं कुछ लोगों को एक रिश्ता खत्म होने के कारण दूसरा रिश्ता शुरू होने की संभावना दिखाई देती है।


कुछ स्थिति ऐसी भी हो सकती है कि आप एक से अधिक रिश्तों में स्वयं को उलझा हुआ पाएं। इसलिए मुख्य रूप से इस वर्ष आपका प्रेम जीवन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा।

 
प्यार की आपके जीवन में कमी नहीं रहेगी फिर भी आपको किसी न किसी कारण अपनी प्रेम जीवन से संतुष्टि का अहसास नहीं होगा। इस दौरान आप अपने साथी को अधिक से अधिक जानने का प्रयास करेंगे और उनकी जरूरतों को पूरा करने का भी प्रयास करेंगे। लेकिन एक बात का ध्यान रखें कि अत्यधिक उतावलापन सही नहीं होता इसलिए हर जगह स्वयं पहल करने की आदत से बचें और हद से ज्यादा उनके जीवन में अपना महत्व दर्शाने का प्रयास न करें।
 
 
यदि आप अपने प्रेम जीवन में स्वयं को अधिक महत्व देंगे तो आपको प्यार के मोर्चे पर नाकामी का सामना करना पड़ सकता है इसलिए अपने प्रेम जीवन को खुशनुमा बनाने के लिए अपने साथी को महत्व दें और उन्हें बताएं कि वह आपके लिए कितने महत्वपूर्ण हैं।
 
इस वर्ष के अंत का समय प्रेम जीवन में अचानक से कुछ हलचल पैदा करेगा और आपके प्रेम जीवन में तेजी से परिवर्तन आएंगे तथा अपने साथी के साथ रोमांटिक पल बिताने का मौका मिलेगा। इस दौरान हंसी के मौके भी आएंगे और कभी रोने के। लेकिन यह प्यार में डूबने का समय होगा।

 
जनवरी से मार्च के अंत तथा जुलाई से मध्य नवंबर तक का समय प्रेम जीवन के लिए काफी बेहतरीन रहेगा और इस दौरान आप अपने साथी से पूर्ण रूप से जुड़ेंगे और अपने जीवन के महत्वपूर्ण पलों को साझा करेंगे। इस समय के दौरान आप में से कुछ खुशकिस्मत लोगों को अपने प्रियतम से विवाह करने में सफलता भी हाथ लग सकती है।

ALSO READ: virgo 2020 love horoscope : कन्या राशि 2020, रोमांस के लिए कैसा है नया साल

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

गीता के छठे अध्याय के 10वें श्लोक की सही व्याख्या क्या है? मौलाना जरजिस अंसारी के दावे की पड़ताल

Devshayani Ekadashi 2026: देवशयनी एकादशी से शुरू होंगे चातुर्मास, 4 महीने के लिए लग जाएगी मंगल कार्यों पर रोक

सूर्य का कर्क राशि में गोचर: कर्क संक्रांति से देश, दुनिया और आपके जीवन पर क्या होगा असर?

पुरी के जगन्नाथ मंदिर और रथयात्रा का इतिहास: कब, कैसे और क्यों हुई शुरुआत?

श्री जगन्नाथ रथयात्रा से जुड़े 12 ऐसे रोचक तथ्य, जिन्हें जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

सभी देखें

नवीनतम

कब होगा गौरी व्रत 2026 प्रारंभ, जानें सही डेट, पूजा विधि और महत्व

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

भद्र योग का महासंयोग: बुध के मार्गी होते ही अब 7 राशियों की खुलेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा लाभ

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

अगला लेख