Hanuman Chalisa

Aquarius 2020 love horoscope : कुंभ राशि 2020, रोमांस के लिए कैसा है नया साल

Webdunia
कुंभ राशिफल 2020 के अनुसार प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह अधिक अनुकूल नहीं है इसलिए यदि आप पहले से ही किसी रिलेशनशिप में हैं तो अपने रिश्ते को मजबूत बनाए रखने के लिए अपने प्रियतम को खुश रखें। वर्ष की शुरुआत में 5 गुरुओं का सहयोग एकादश भाव में होने से आपके प्रेम जीवन पर कुछ प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।
 
विभिन्न प्रकार की बातें और आपके कुछ निकटवर्ती मित्रों के कारण आपके रिश्ते में टकराव बढ़ सकता है, लिहाजा अपनी और अपने प्रियतम के बीच में किसी तीसरे व्यक्ति को न आने दें। ऐसी संभावना है कि इस वर्ष आपका एक से अधिक लोगों में रुझान बढ़ सकता है और आपके एक से अधिक लोगों से प्रेम संबंध रह सकते हैं।


बेहतर यही होगा कि ऐसी स्थिति में न पड़ें और स्वयं पर नियंत्रण रखते हुए अपने किसी विशेष प्रिय के साथ ही रिश्ता बनाए रखें।
 
 
कुंभ राशिफल 2020 के अनुसार फरवरी से मार्च के बीच की अवधि काफी अच्छी रहेगी और आप में से कुछ सिंगल लोगों के विवाह की संभावना बढ़ जाएगी। इसके बाद मार्च से जून का समय कुछ प्रतिकूल रहेगा जिसमें आपको विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता होगी। 30 जून से 20 नवंबर का समय आपके प्रेम जीवन के लिए वरदान सिद्ध होगा और इस दौरान आपका प्रेम जीवन खिलेगा।
 
आपके प्रेम जीवन में निखार आएगा और गहराई भी आएगी। इस दौरान आप अपने प्रेम जीवन को एक नई दिशा दे सकते हैं। आप दोनों साथ मिलकर कहीं घूमने-फिरने की योजना भी बना सकते हैं और अच्छा समय साथ बिता सकते हैं। 20 नवंबर के बाद स्थितियां थोड़ी बिगड़ सकती हैं इसलिए संयम से काम लेना ही बेहतर होगा।

ALSO READ: Pisces 2020 love horoscope : मीन राशि 2020, रोमांस के लिए कैसा है नया साल

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

गुरु का राहु से और केतु का शनि से बना है षडाष्टक योग, 5 राशियों के लिए चल रहा है शानदार समय

राहु के नक्षत्र में सूर्य का प्रवेश: 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, इन राशियों को रहना होगा सावधान

बुध का कर्क राशि में गोचर: 12 राशियों पर क्या होगा असर? जानिए पूरा राशिफल

3 दिन बाद बुध का कर्क राशि में प्रवेश, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, खुलेंगे सफलता के नए द्वार

नरेंद्र मोदी के बाद अगला पीएम अमित शाह या योगी आदित्यनाथ, सटीक भविष्यवाणी

सभी देखें

नवीनतम

राहु-गुरु का षडाष्टक योग बना, जानें 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा असर

Vakri Budh 2026: बुध की वक्री चाल से बदलेगी 12 राशियों की किस्मत, जानें आपका हाल

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (26 जून, 2026)

26 June Birthday: आपको 26 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 26 जून 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख