Dharma Sangrah

astrology 2020 Libra: तुला राशि के लिए कैसा होगा नया साल 2020

Webdunia
तुला राशिफल 2020 के अनुसार तुला राशि के जातकों को इस वर्ष अनेक रोमांचक अनुभव होंगे और कुछ नया सीखने को भी मिलेगा। इस वर्ष आप अनेक यात्राएं करेंगे लेकिन आपको एक बात का ध्यान रखना होगा कि यात्राएं आपके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती हैं इसलिए पूरी प्लानिंग के साथ ही कोई यात्रा करें। वर्ष की शुरुआत में शनि आपके तीसरे भाव में स्थित होगा, जो कि 24 जनवरी को चौथे भाव में अपनी राशि में आ जाएगा।
 
गुरु बृहस्पति भी तीसरे भाव में स्थित रहेंगे, जो 30 मार्च को चतुर्थ भाव में आ जाएंगे और वक्री होने के बाद उन्हें 30 जून को तीसरे भाव में लौट जाएंगे। इसके बाद मार्गी होने के उपरांत 20 नवंबर को उन्हें आपके चतुर्थ भाव में प्रवेश करेंगे।
 
राहु की स्थिति आपके नवम भाव में रहेगी, जो मध्य सितंबर के बाद आपके अष्टम भाव में प्रवेश करेंगे। विशेष रूप से यह वह समय होगा, जब आपको वाहन बेहद सावधानी से चलाने होंगे और अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देना होगा। इसके अतिरिक्त आपको किसी और के झगड़ों में पड़ने से बचना होगा तथा मांस, मदिरा तथा धूम्रपान जैसे व्यसनों से दूर रहने का प्रयास करना होगा।
 
 
तुला राशि 2020 के अनुसार आप किसी तीर्थयात्रा पर भी जा सकते हैं और आपके लिए यह वर्ष काफी उन्नतिदायक और महत्वपूर्ण दिखाई दे रहा है। पिछले वर्षों से चली आ रहीं कुछ समस्याएं कम होंगी और कुछ नया सीखने हेतु आपको कुछ नई चुनौतियों का सामना करना होगा। कई मामलों में आप काफी आजाद महसूस करेंगे और नई-नई चीजें सीखने में रुचि लेंगे।
 
इस वर्ष आपको स्वयं के साथ भी वक्त बिताना चाहिए, क्योंकि इससे आपको आंतरिक रूप से मजबूती मिलेगी और आपकी इच्छाशक्ति में वृद्धि होगी। विदेश यात्रा के इच्छुक लोगों को अप्रैल से कोई खुशखबरी मिल सकती है तथा भूतकाल में किए गए काम और मेहनत का नतीजा इस वर्ष प्राप्त हो सकता है।

कुछ लोगों को पैतृक संपत्ति प्राप्त होने की भी संभावना दिखाई दे रही है। विशेष रूप से जून से सितंबर के मध्य में अपने माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

ALSO READ: astrology 2020 Scorpio: वृश्चिक राशि के लिए कैसा होगा नया साल 2020

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

होली पर दिखेगा चंद्र ग्रहण का दुर्लभ ग्रस्तोदय नजारा, भारत के इस शहर से दिखेगा खास दृश्य

Holi puja remedies 2026: होलिका दहन के दिन करें मात्र 5 उपाय, संपूर्ण वर्ष रहेगा शुभ

भविष्यवाणी: ईरान-इजराइल युद्ध बनेगा विश्वयुद्ध की शुरुआत? भारत बनेगा महाशक्ति

Khagras Chandra Grahan 2026: खग्रास चंद्र ग्रहण का राशियों पर शुभ और अशुभ प्रभाव

होली पर गुलाल गोटा की परंपरा कहां से आई? मुस्लिम कारीगरों से क्या है इसका रिश्ता

सभी देखें

नवीनतम

ईरान- इजराइल युद्ध: क्या भविष्य मालिका की भविष्यवाणी सच होने का समय आ गया?

शुक्र का गुरु की राशि मीन में गोचर: 12 राशियों की किस्मत बदलेगी, जानिए पूरा राशिफल

Lunar Eclipse 2026: चंद्र ग्रहण भारत में कहां और कब नजर आएगा, सूतक काल सहित संपूर्ण लिस्ट

Holika Dahan 2026: 02 नहीं 03 मार्च को ही करें होलिका दहन, जानिए शास्त्रमत

Holi Astrology: होली धुलेंडी पर आपके लिए कौन सा रंग रहेगा सबसे भाग्यशाली, जानें अपनी राशि के अनुसार

अगला लेख