कन्या राशि वालों के लिए लाल किताब के अनुसार कैसा रहेगा वर्ष 2020 और क्या कर सकते हैं इसके उपाय? कन्या राशि का फलादेश और उसके उपाय। जानिए लाल किताब के रहस्यमयी ज्ञान के अनुसार संपूर्ण वर्ष को बेहतरीन और सफल वर्ष बनाने के लिए अचूक उपाय।
1. बुधवार गाय को हरी पालक या चारा खिलाएं।
2. नहाने के पानी में कुछ बूंदे गुलाब जल मिलाएं।
3. डायबिटीज के रोगी सतर्क रहें।
4. बुधवार को साबूत हरे मूंग का दान करें।
5. नौकरी में दिक्कत है तो नाक छिदवाएं।
6. बेटी, बहन, बुआ और साली से अच्छे संबंध रखें।
7. माता, गर्भवती स्त्रियों और सन्तान के खानपान पर उचित ध्यान दें।
8. पैतृक संपत्ति मामले में जुलाई के बाद प्रगति होगी।
9. परीक्षाओं और प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए समय अनुकूल है।
10. इस वर्ष आपको मिश्रित फलों की प्राप्ति होगी। 25 मई से 2 अगस्त तक समय अच्छा रहेगा। खासकर व्यापारियों के लिए।
About Writer
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं।
दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।....
और पढ़ें