Hanuman Chalisa
✕

astrology 2020 capricorn : मकर राशि के लिए कैसा होगा नया साल 2020

Webdunia
मकर राशिफल 2020 
 
मकर राशिफल 2020 के अनुसार मकर राशि के जातकों को इस वर्ष अनेक महत्वपूर्ण और कठिन निर्णय लेने पड़ सकते हैं, जो संभवत: आपके आसपास के लोगों को अधिक अच्छे न लगें, लेकिन फिर भी ये आपके जीवन में महत्वपूर्ण कदम साबित होंगे।

आपके अंदर परोपकार की भावना का भी जन्म होगा और आप लोगों की मदद करने को आगे बढ़ेंगे। हालांकि इस सबके बावजूद आप मानसिक रूप से कुछ असंतुष्ट रहेंगे और मन में अजीब-सी बेचैनी बनी रहेगी। किसी भी तरह की घबराहट और व्याकुलता में आकर उत्तेजित न हो और धैर्य से कार्य करें चाहे आपका पारिवारिक जीवन हो या पेशेवर जीवन सभी जगह सोच-समझकर काम करें।
 
 
मकर राशि 2020 के अनुसार इस वर्ष 24 जनवरी को शनिदेव आपकी ही राशि में प्रवेश करेंगे और आपके पराक्रम में वृद्धि करेंगे, आपके व्यापार को नई दिशा देंगे तथा आपके कार्यक्षेत्र में आपको मेहनती ही बनाएंगे, वहीं दूसरी ओर गुरुदेव बृहस्पति 30 मार्च को आपकी राशि में प्रवेश करेंगे और आपके पंचम, सप्तम और नवम भाव पर दृष्टि देंगे जिससे आपकी विद्या, प्रेम संबंध, संतान, दांपत्य जीवन, व्यापार, उच्च शिक्षा, मान-सम्मान तथा भाग्य में वृद्धि करेंगे।
 
 
यही बृहस्पति देव 14 मई को वक्री हो जाएंगे और 30 जून को पुन: धनु राशि में 12वें भाव में चले जाएंगे जिससे कि आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है और स्वास्थ्य संबंधित कुछ परेशानियां आ सकती हैं। इसके बाद 13 सितंबर को मार्गी होकर 20 नवंबर को पुन: आपकी ही राशि में आ जाएंगे और आपके लिए अनुकूलता का प्रभाव देंगे।

 
मध्य सितंबर तक राहु महाराज आपके 6ठे भाव में रहेंगे और आपको अपने विरोधियों पर जीत दिलाएंगे। उसके बाद पंचम भाव में उनका गोचर संतान तथा शिक्षा के लिए कुछ परेशानी से भरा रह सकता है। इस वर्ष आप अनेक यात्राएं करेंगे और वर्षभर व्यस्त रहेंगे। जो लोग विदेश यात्रा की कामना मन में लेकर बैठे हैं, उनकी इच्छा इस वर्ष पूरी होने की प्रबल संभावना है।

ALSO READ: astrology 2020 aquarius : कुंभ राशि के लिए कैसा होगा नया साल 2020

सम्बंधित जानकारी

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

10 November Birthday: आपको 10 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 10 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 10 नवंबर 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

09 November Birthday: आपको 9 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 09 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

अगला लेख