Hanuman Chalisa

vivah yog 2020 : साल 2020 में किनकी होगी शादी, 5 राशि वालों के हैं प्रबल विवाह योग

Webdunia
कुंडली के सप्तम भाव से वैवाहिक जीवन को देखा जाता है। इसी भाव से यह पता किया जा सकता है कि जातक का विवाह कब होगा। जहां वर की कुंडली में शुक्र और राहु विवाह के कारक माने जाते हैं वहीं कन्या की कुंडली में गुरु बृहस्पति विवाह का कारक है।
 
साल 2020 में विवाह योग
 
यदि आप विवाह योग्य हैं और आपकी कुंडली में सप्तम भाव शुभ अवस्था में है तो साल 2020 में आपके विवाह के चांस प्रबल हैं। इसके अलावा सप्तम भाव का स्वामी शुभ या बली अवस्था में है। उस भाव पर किसी अशुभ ग्रह की दृष्टि नहीं है तो इस साल ऐसे जातकों के भी विवाह के योग बन रहे हैं।

अगर साल 2020 में आपके लग्न के स्वामी या सप्तम भाव के स्वामी की दशा, या महादशा चल रही है तो आपका विवाह इसी वर्ष हो सकता है।
 
इन जातकों के विवाह में हो सकती है देरी
वहीं इसके विपरीत यदि आपकी कुंडली में सप्तम भाव कमजोर अवस्था में है, उस पर कोई अशुभ ग्रह विराजमान है, या सप्तमेश पर किसी अशुभ या शत्रु ग्रह की दृष्टि है तो इस वर्ष आपके विवाह में देरी हो सकती है। इसके अलावा यदि जिन जातकों की कुंडली में अग्नि या वायु तत्व की मात्रा अधिक है तो भी उनके विवाह में देरी संभव है। 
 
ग्रहों के कमजोर होने पर विवाह में हो सकती है देरी
 
साथ ही ग्रहों में चंद्रमा, शुक्र या बृहस्पति की स्थिति कमजोर होना भी विवाह में विलंब का कारक है। यदि आपकी कुंडली में मंगल दोष है तो भी आपके विवाह में देरी अवश्य ही होगी। ऐसी स्थिति में कई शादी तय होकर भी टूट जाती हैं।
 
इन राशि के जातकों के हैं विवाह योग 
 
इस वर्ष मेष राशि वाले विवाह योग्य जातकों की शादी हो सकती है। कहीं कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है। यानि वर्ष 2020 में आपके दांपत्य जीवन में बंधने की प्रबल संभावना है। साल 2020 में मिथुन राशि के शादी योग्य जातकों का विवाह संपन्न हो सकता है। ग्रह-नक्षत्र इस बात का संकेत कर रहे हैं। अगर सिंह राशि के जातक शादी योग्य हैं और विवाह बंधन में बंधना चाहते हैं इस वर्ष आपकी यह इच्छा पूर्ण हो सकती है।
 
वहीं वृश्चिक राशि के विवाह योग्य जातकों के घर पर शहनाई बच सकती है। इसके साथ ही धनु और कुंभ राशि के शादी योग्य जातकों की शादी के योग बन रहे हैं। 

जिन राशियों का यहां जिक्र नहीं किया गया है, इसका तात्पर्य ये कतई नहीं है कि उन जातकों का वर्ष 2020 में विवाह नहीं होगा। उपरोक्त राशियों के जातकों के नए वर्ष में विवाह के प्रबल योग बन रहे हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

गीता के छठे अध्याय के 10वें श्लोक की सही व्याख्या क्या है? मौलाना जरजिस अंसारी के दावे की पड़ताल

Devshayani Ekadashi 2026: देवशयनी एकादशी से शुरू होंगे चातुर्मास, 4 महीने के लिए लग जाएगी मंगल कार्यों पर रोक

सूर्य का कर्क राशि में गोचर: कर्क संक्रांति से देश, दुनिया और आपके जीवन पर क्या होगा असर?

पुरी के जगन्नाथ मंदिर और रथयात्रा का इतिहास: कब, कैसे और क्यों हुई शुरुआत?

श्री जगन्नाथ रथयात्रा से जुड़े 12 ऐसे रोचक तथ्य, जिन्हें जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

सभी देखें

नवीनतम

26 July Birthday: आपको 26 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 26 जुलाई 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

Weekly Horoscope: 27 जुलाई से 2 अगस्त 2026 का साप्ताहिक राशिफल, जानें किस राशि के खुलेंगे भाग्य

27 जुलाई से शनि की उल्टी चाल शुरू, 5 राशियों पर मंडराएगा संकट! बचाव के लिए जरूर करें ये 5 उपाय

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

अगला लेख