Publish Date: Friday, 30 January 2026 (17:42 IST)
Updated Date: Friday, 30 January 2026 (01:44 IST)
स्त्री का कारक शुक्र है, वहीं मन व स्त्री का कारक चन्द्रमा भी स्त्री के कारक शुक्र के साथ तुला राशि में है और इस पर मंगल ग्रह की अष्टम दृष्टि है। चन्द्र व मंगल का दृष्टि संबंध भी हो रहा है, इस वजह से युवतियों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा व उन पर होने वाले अत्याचारों पर लगाम लगेगी।
बलात्कार की घटनाओं में कमी आएगी। इस साल युवतियां पहले की अपेक्षा काफी प्रसन्नता का अनुभव करेंगी। जिनकी शादी नहीं हुई है, वे विवाह के बंधन में बंधेंगी।
जिन युवतियों का नौकरी में प्रमोशन होना बाकी रह गया हो, उनके लिए यह साल खुशियों भरा रहेगा। इस साल फैशन डिजाइनर, सौन्दर्य प्रसाधन से जुड़े व्यवसाय में सफलता के साथ वे आर्थिक लाभ भी पाएंगी।
जो युवतियां प्रशासनिक सेवाओं की तैयारी कर रही हैं, उनको पहले से ज्यादा परिश्रम करने पर सफलता भी मिलेगी।
बैंक से जुड़ी नौकरी में भी वे सफलता पा सकती हैं।
जो युवतियां सीए बनना चाहती हैं, वे भी सफलता की उम्मीद कर सकती हैं। कुछ लड़कियां इंटीरियर डेकोरेटर बनने में भी सफल हो सकती हैं। जिन स्त्रियों को मकान की इच्छा है, उनके मकान बनने की आस पूरी हो सकती है।