shiv chalisa

वृषभ राशि : साल 2019 में क्या होगा 12 महीनों का हाल, जानिए जनवरी से लेकर दिसंबर तक का भविष्यफल

पं. अशोक पँवार 'मयंक'
जनवरी- आर्थिक प्रयासों में सफलता मिलने से प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक मामलों में सहयोगात्मक स्थिति रहेगी। अधिकारी वर्ग आपके कार्य से प्रसन्न रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति अनुकूल रहेगी। वैवाहिक संबंधों की बात चलेगी, जो अनुकूल रहेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

 
फरवरी- प्रगति के योग उत्तम हैं। यदि आप नौकरीपेशा हैं तो पदोन्नति होने के आसार हैं। बेरोजगारों के लिए खुशखबरी मिल सकती है। पारिवारिक सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। शत्रुपक्ष प्रभावहीन होंगे। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
 
मार्च- ईष्ट मित्रों का सहयोग लाभकारी रहेगा। पराक्रम में वृद्धि होकर आशानुकूल कार्य बनेंगे। राजनीतिज्ञों के लिए यह मास प्रसन्नता देने वाला रहेगा। आर्थिक लाभ के योग बनेंगे। दैनिक व्यवसाय में प्रगति होकर लाभ होगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, भाग्य साथ देगा।

 
अप्रैल- पारिवारिक सहयोग के साथ जीवनसाथी से प्रसन्नतादायक समाचार मिलेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, कामकाज में मन लगेगा। व्यापार-व्यवसाय में सुखद वातावरण रहने के साथ प्रगति होगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी।
 
मई- घर या परिवार में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। मकान व भूमि संबंधित कोई कार्य बनेगा। भाग्य में थोड़ी कमी रहेगी, वहीं व्यापार-व्यवसाय में संभलकर चलना होगा। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से राहत महसूस करेंगे। स्वप्रयत्नों से आय उत्तम होगी।

 
जून- समय का सदुपयोग कर अपने कार्य में अनुकूल स्थिति पाएंगे। आर्थिक मामलों में सावधानी रखना होगी। पारिवारिक सहयोग के साथ प्रसन्नता रहेगी। बाहर गांव की यात्रा हो सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय ठीक रहेगा। शत्रुपक्ष प्रभावहीन होंगे।
 
जुलाई- दैनिक व्यवसाय में संभलकर चलना होगा। जीवनसाथी के मामलों में ध्यान रखकर चलना होगा। धन व कुटुम्ब के मामलों में सावधानी रखना होगी। पराक्रम में कुछ कमी महसूस करेंगे। शत्रुपक्ष पर सतर्कता रखनी होगी। आर्थिक लेन-देन से बचें।

 
अगस्त- लेखन संबंधित कार्य में अनुकूल सफलता पाएंगे। आप अपने पराक्रम से महत्वपूर्ण कार्य में सफल होंगे। पारिवारिक मामलों में संभलकर चलना होगा। किसी भी मामले पर विवाद करने से बचें। शत्रुपक्ष में सावधानी रखें। व्यापार-व्यवसाय में मिली-जुली स्थिति रहेगी।
 
सितंबर- यह मास आपके लिए अनुकूल स्थिति लेकर आया है। मन प्रसन्न रहेगा वहीं उत्साह में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय में सुधार पाएंगे। आर्थिक प्रयासों में सफल होंगे। जीवनसाथी का अनुकूल सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। वैवाहिक बातचीत होगी, जो सफल होगी।

 
अक्टूबर- समय अनुकूल होने से कार्य में प्रगति आएगी। व्यापार-व्यवसाय में सुधार पाएंगे। नौकरीपेशाओं के लिए समय सुखद रहेगा, वहीं अधिकारी वर्ग से सहयोग पाएंगे। संतान पक्ष के कार्य बनेंगे। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। जीवनसाथी से प्रसन्नता रहेगी।
 
नवंबर- जनता से संबंधित कार्यों में संभलकर चलना होगा। विद्यार्थी वर्ग अपने कार्य पर ही ध्यान रखें। व्यापार-व्यवसाय में जोखिम के कार्य से बचें। नौकरीपेशाओं को संभलकर चलना होगा। राजनीतिज्ञ लोग भी सतर्कता बरतें। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।

 
दिसंबर- समय का सदुपयोग कर अनुकूल स्थिति पाएंगे। सोचे कार्य समय पर बन जाने से प्रसन्नता रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति होगी, वहीं नौकरीपेशा भी लाभान्वित होंगे। पारिवारिक कार्य बनेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल रहेगा। वाहनादि संभलकर चलाएं।
 
उपाय- उत्तम क्वालिटी का ओपल पहनें। किसी लक्ष्मी मंदिर में शुक्रवार के दिन 1 स्टील की कटोरी में शकर भरकर रख आएं। 5 साल से कम उम्र की कन्याओं को शुक्रवार के दिन खीर खिलाएं व पांव छुएं।

ALSO READ: वृषभ राशि का वार्षिक राशिफल 2019 : करियर व व्यवसाय, धन, पारिवारिक जीवन और सेहत

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Rang Panchami 2026: रंगपंचमी का महत्व और कथा

Happy Holi Wishes 2026: रंगों के त्योहार होली पर अपनों को भेजें ये 10 सबसे मंगलकारी शुभकामनाएं

क्या भारत को भी युद्ध में धकेलेगा खग्रास चंद्र ग्रहण, क्या कहते हैं ग्रह गोचर

होलिका दहन: शाप, वरदान और अनन्य भक्ति की विजय

Rang Panchami 2026: किस देवता को कौन-सा रंग चढ़ाने से मिलती है कृपा? जानिए पूजा विधि

सभी देखें

नवीनतम

07 March Birthday: आपको 7 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 7 मार्च 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

Meen sankranti 2026: मीन संक्रांति कब है, क्या महत्व है इसका?

Rangpanchami Astrology: रंगपंचमी पर किस रंग से खेलें होली कि जीवन में आए खुशियां, जानें अपनी राशिनुसार

जगन्नाथ मंदिर में दिखा फिर से अशुभ संकेत! ध्वज पर बैठा बाज, क्या होने वाली है भारत में कोई बड़ी घटना

अगला लेख