Hanuman Chalisa

वर्ष 2019 में धनु राशि को कितना होगा लाभ, कितनी होगी हानि, जानिए विस्तार से

पं. हेमन्त रिछारिया
जिन जातकों के जन्म के समय चंद्रमा धनु राशि में स्थित होता है, उनकी धनु राशि होती है। धनु राशि का स्वामी बृहस्पति है। बृहस्पति को देवताओं का गुरु माना जाता है। वर्ष 2019 के आरंभ में गुरु वृश्चिक में स्थित है। यह एक सामान्य स्थिति है। इसके फलस्वरूप धनु राशि वाले जातकों के लिए यह वर्ष मिश्रित फलदायक रहेगा। इसके फलस्वरूप धनु राशि वाले जातकों के कार्य थोड़े विलंब से सिद्ध होंगे। उन्हें सफलता व लाभ प्राप्त में होने में अनावश्यक विलंब होगा। पत्रकारिता व वाणी आधारित कार्यों से जुड़े व्यक्तियों को इस वर्ष अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है। धनु राशि वाले जातक इस वर्ष मानसिक रूप से थोड़े क्षुब्ध व परेशान रहेंगे।
 
आर्थिक क्षेत्र- यह वर्ष धनु राशि के जातकों के लिए आर्थिक रूप से मिला-जुला रहेगा। उनकी आय में अतीव वृद्धि होगी लेकिन उन्हें धनसंचय करने में थोड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। निवेश योजनाओं में अपना धन निवेश करने वालों को इस वर्ष उन्हें निवेश योजनाओं के जोखिम को नजरअंदाज करना हानिकारक सिद्ध हो सकता है। इस वर्ष किया गया निवेश उन्हें भविष्य में अपेक्षानुसार के लाभ नहीं देगा। धनु राशि के जातकों के लिए धन संचय के उद्देश्य से यह वर्ष अधिक अनुकूल नहीं रहेगा। अत: इस वर्ष धनु राशि के जातकों को धन संबंधी अपने कार्य बहुत विचार-विमर्श के उपरांत करना चाहिए एवं किसी भी प्रकार का जोखिम लेने से बचना चाहिए।
 
आजीविका- धनु राशि के जातकों के लिए कर्मक्षेत्र की दृष्टि से यह वर्ष मिश्रित फलदायी है। उन्हें अपने कर्मक्षेत्र में किए गए परिश्रम की अपेक्षा कम लाभ प्राप्त होगा, विशेषकर बैंकिंग, बीमा व वाणी आधारित कार्यों जैसे वक्ता, प्रोफेसर, शिक्षा क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों को इस वर्ष कर्मक्षेत्र में कठिन संघर्ष व अवरोध होने के संकेत हैं। बेरोजगारों को अच्छी आजीविका प्राप्त होने में कड़ा परिश्रम करना होगा। बेरोजगार वर्ग को आजीविका प्राप्ति में विलंब होगा। व्यापारी वर्ग को अपने व्यापार में अपेक्षित लाभ नहीं होगा। पुस्तकों व शिक्षण सामग्री का कारोबार करने वाले व्यापारियों को अपने व्यापार में हानि होने के संकेत हैं और उन्हें अपना व्यापार परिवर्तित करना पड़ सकता है। इस वर्ष नौकरीपेशा व्यक्तियों के स्थानांतरण के योग हैं।
 
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य की दृष्टि से धनु राशि के जातकों के लिए यह वर्ष सामान्य रहेगा। उनका स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा। वर्षारंभ में उन्हें सर्दी-खांसी के कारण थोड़ी परेशानी होगी। धनु राशि के जातकों के लिए बेहतर होगा कि वे शुक्रजनित रोगों को नजरअंदाज न करें।
 
दांपत्य- धनु राशि के जातकों के लिए दांपत्य की दृष्टि से यह वर्ष मिश्रित फलदायक रहेगा। इस वर्ष उनका दांपत्य जीवन सामान्य से कहीं अच्छा रहेगा। उन्हें शैयासुख प्राप्त होगा। उन्हें अपने जीवनसाथी का प्रेम व स्नेह प्राप्त होगा। वर्ष के मध्य में उनके अपने जीवनसाथी से आंशिक मतभेद होने की संभावना है। उनके जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ नरम-गरम रहने की संभावना है। अविवाहितों के विवाह के योग बनेंगे। प्रेम संबंधों में सफलता प्राप्त होगी।
 
भूमि-भवन-वाहन : धनु राशि के जातकों के इस वर्ष भूमि-भवन संबंधी कार्य सिद्ध होंगे। अपना स्वयं का घर चाहने वालों के लिए यह वर्ष एक उत्तम व श्रेष्ठ अवसर है। उन्हें अपना भवन प्राप्त होगा। निजी व लग्जरी वाहन क्रय करने के योग हैं। इस वर्ष धनु राशि के जातक वैभव-विलासिता की वस्तुएं क्रय करने में अपना धन व्यय करेंगे।
 
वार्षिक लाभ-हानि अनुपात : लाभ- 5, हानि- 14।
 
(विशेष- उपर्युक्त फलित चंद्र राशि एवं ग्रह गोचर पर आधारित है। जन्म पत्रिका की ग्रह स्थितियों एवं विंशोत्तरी दशाओं के अनुसार इसमें परिवर्तन संभव है।)
 
-ज्योतिर्विद् पं. हेमन्त रिछारिया
प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केंद्र
संपर्क: astropoint_hbd@yahoo.com
 
ALSO READ: वर्ष 2019 में कुंभ राशि को कितना होगा लाभ, कितनी होगी हानि, जानिए विस्तार से
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

शुक्र का सिंह राशि में गोचर, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जरूर करें ये 3 उपाय

क्या धरती से टकराएगा विशालकाय उल्कापिंड? जानें कब सच हो सकती है यह भविष्यवाणी

राहु-गुरु का षडाष्टक योग बना, जानें 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा असर

Vakri Budh 2026: बुध की वक्री चाल से बदलेगी 12 राशियों की किस्मत, जानें आपका हाल

त्रिग्रही योग योग से 3 राशियों को होगा लाभ ही लाभ, मौका न चुकें 3 उपाय करें

सभी देखें

नवीनतम

गुरु का शनि के नक्षत्र में गोचर: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें 5 उपाय

Gupt Navratri 2026: गुप्त नवरात्रि हो रही है शुरू, 5 गुप्त कार्य करने से होगी मनोकामना पूर्ण

सूर्य का पुनर्वसु नक्षत्र में प्रवेश: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें 5 आसान उपाय

मंगल का रोहिणी नक्षत्र में गोचर: 12 राशियों पर कैसा होगा असर? जानें 5 आसान उपाय

July 2026 Weekly Horoscope: अंक ज्योतिष साप्ताहिक भविष्यफल (6 से 12 जुलाई): इस सप्ताह किसके खुलेंगे तरक्की के द्वार?

अगला लेख