Hanuman Chalisa

नए साल में करें 20 ऐसे शुभ संकल्प कि साल भर आती रहें खुशियां, जानिए क्या करें, क्या न करें

Webdunia
नया साल हम सबकी जिंदगी में खुशियां लेकर आए यही हम सबकी कामना होती है। आइए जानें हमारे धर्मशास्त्रों से कुछ ऐसे उपाय जो साल के पहले दिन से आरंभ कर 365 दिन आजमा सकते हैं....
 
घर को मंदिर की संज्ञा दी गई है और घर के वातावरण का आपके आम जीवन और दिनचर्या पर अवश्य पड़ता है। ऐसे में यदि घर-परिवार का वातावरण अनुकूल नहीं हो, तब वह प्रत्येक सदस्य के जीवन को प्रभावित करता है। यदि आपके घर में किसी भी कारण से सुख शांति नहीं है, तो वर्ष के पहले दिन से यह उपाय कर सकते हैं। 
 
 1.) घर में सुबह-सुबह कुछ देर के लिए ही सही, लेकिन भजन अवश्य लगाएं।
 
 2.) घर में कभी भी झाड़ू को खड़ा करके नहीं रखें। उसे पैर नहीं लगाएं, न ही उसके ऊपर से निकलें, अन्यथा घर में बरकत की कमी हो जाती है।
 
 3.) बिस्तर पर बैठ कर कभी खाना न खाएं, ऐसा करने से बुरे सपने आते हैं।
 
 4.) घर में जूते-चप्पल इधर-उधर बिखेर कर या उल्टे-सीधे करके नहीं रखें। इससे घर में अशांति उत्पन्न होती है।
 
 5.) पूजा का समय सुबह 6 से 8 बजे के बीच होना चाहिए। पूजा भूमि पर आसन बिछा कर, पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुंह करके, बैठ कर करनी चाहिए।
 
 6.) जब भी भोजन बनाएं, पहली रोटी गाय के लिए निकालें।
 
 7.) पूजा घर में सदैव जल का एक कलश भरकर रखें।
 
 8.) धूप, दीप, आरती, पूजा अग्नि जैसे पवित्रता के प्रतीक साधनों को मुंह से फूंक मारकर न बुझाएं।
 
 9.) मंदिर में धूप, अगरबत्ती व हवन कुंड की सामग्री, दक्षिण पूर्व में रखें।
 
10.) घर के मुख्य द्वार पर दाईं तरफ स्वस्तिक बनाएं।
 
11.) घर में कभी भी जाले न लगने दें, अन्यथा घर में राहु का असर रहेगा। 
 
12) शाम के समय न सोएं। रात्रि में सोने से पहले अपने इष्टदेव का स्मरण अवश्य करें।
 
13.) घर के मध्य भाग में जूठे बर्तन साफ करने का स्थान नहीं बनाना चाहिए।
 
14.) साल के पहले दिन यह संकल्प लें कि व्यसनों से दूर रहेंगे। साल भर इस संकल्प पर अमल भी करें। 
 
15.) कोई एक मंत्र पूरे विश्वास के साथ कंठस्थ कर लें और साल भर फिर उसी का जाप करें। 
 
16.) साल के पहले दिन अपने कोई एक देवता को इष्टदेव मानें और साल भर बस उन्हीं के उपाय करें। 
 
17.) वर्ष के पहले दिन किसी असहाय, दिव्यांग या अनाथ की मदद का संकल्प लें और उसे पूरा भी करें। 
 
18.) साल के आरंभ में किसी गरीब लड़की की शिक्षा या शादी का संकल्प लें और फिर पूरी ईमानदारी से उसका जिम्मा भी उठाएं। 
 
19.) साल के आरंभ में पशु सेवा, पशु के प्रति मानवीयता का संकल्प लें और उसे निभाएं। 
 
20.) साल के आरंभ में कोई पौधारोपण करें और साल भर उसकी देखभाल करें।  


ALSO READ: वर्ष 2019 : नए साल में हम लाए हैं 12 राशियों के 12 उपाय... खुशहाल जिंदगी के लिए जरूर आजमाएं

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

वक्री बुध का मिथुन राशि में गोचर: 12 राशियों में किसे होगा फायदा, किसे रहना होगा सतर्क?

Vastu Shastra: वास्तु के ये 10 नियम बदल सकते हैं घर का माहौल, बनी रहेगी सुख-समृद्धि

गुरु का शनि के नक्षत्र में गोचर: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें 5 उपाय

Gupt Navratri 2026: गुप्त नवरात्रि हो रही है शुरू, 5 गुप्त कार्य करने से होगी मनोकामना पूर्ण

सूर्य का पुनर्वसु नक्षत्र में प्रवेश: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें 5 आसान उपाय

सभी देखें

नवीनतम

योगिनी एकादशी व्रत रखने का महत्व और कथा

Gupt Navratri 2026: आषाढ़ माह की गुप्त नवरात्रि की 5 खास बातें और महत्व

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (07 जुलाई, 2026)

07 July Birthday: आपको 7 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 7 जुलाई 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख