Hanuman Chalisa

वर्ष 2019 में मीन राशि को कितना होगा लाभ, कितनी होगी हानि, जानिए विस्तार से

पं. हेमन्त रिछारिया
जिन जातकों के जन्म के समय चंद्रमा मीन राशि में स्थित होता है, उनकी मीन राशि होती है। मीन राशि का स्वामी बृहस्पति है। बृहस्पति को देवताओं का गुरु माना गया है। वर्ष 2019 के आरंभ में बृहस्पति बुध के साथ त्रिकोण में स्थित है। यह एक अनुकूल स्थिति है।

इसके फलस्वरूप मीन राशि वाले जातकों के लिए यह वर्ष लाभकारी व सफलतादायक रहेगा। इसके फलस्वरूप मीन राशि वाले जातकों के कार्य सिद्ध होंगे। इस वर्ष उन्हें सफलता व लाभ प्राप्त होगा। मीन राशि वालों को इस वर्ष धन-धान्य, स्त्री-पुत्र एवं मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। इस वर्ष बौद्धिक कार्यों से जुड़े व्यक्तियों को विशेष लाभ होने की संभावना है।
 
आर्थिक क्षेत्र- यह वर्ष मीन राशि के जातकों के लिए आर्थिक रूप से श्रेष्ठ फलदायक रहेगा। उनकी आय में बढ़ोतरी होगी किंतु वे धन संचय करने में सफल नहीं होंगे। इस वर्ष मीन राशि के जातकों के लिए निवेश योजनाओं में अपना धन निवेश हानिकारक सिद्ध हो सकता है। मीन राशि वालों के लिए इस वर्ष किया गया निवेश भविष्य में लाभ के स्थान पर हानि दे सकता है। मीन राशि के जातकों के लिए धन संचय के उद्देश्य से यह वर्ष बहुत अधिक अनुकूल नहीं रहेगा। अत: इस वर्ष अर्थ संबंधी मामलों में जोखिम लेने से बचना हितकर रहेगा।
 
आजीविका- मीन राशि के जातकों के लिए कर्मक्षेत्र की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। उन्हें अपने कर्मक्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा, विशेषकर बौद्धिक क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों जैसे वक्ता, पत्रकार, धर्मगुरु, प्रोफेसर, राजनेताओं को इस वर्ष विशेष लाभ प्राप्त होने के संकेत हैं। बेरोजगारों को अच्छी आजीविका प्राप्त होगी। गारमेंट्स व पुस्तकों का व्यापार करने वाले व्यापारी वर्ग को अपने व्यापार में अच्छा लाभ होने के संकेत हैं। इस वर्ष नौकरीपेशा व्यक्तियों के पदोन्नति के अच्छे योग हैं।
 
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य की दृष्टि से मीन राशि के जातकों के लिए यह वर्ष सामान्य रहेगा। उनका स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा। वर्षारंभ में उन्हें जोड़ों में दर्द के कारण थोड़ी परेशानी होगी। मीन राशि के जातकों के लिए बेहतर होगा कि वे अपने गठिया रोग को नजरअंदाज न करें। इस वर्ष उन्हें पैरों में चोट लगने के संकेत हैं।
 
दांपत्य- मीन राशि के जातकों के लिए दांपत्य की दृष्टि से यह वर्ष अच्छा रहेगा। इस वर्ष उनका दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। उन्हें शैयासुख प्राप्त होगा। उन्हें अपने जीवनसाथी का प्रेम व स्नेह प्राप्त होगा। वर्ष के मध्य में उनके अपने जीवनसाथी से आंशिक मतभेद होने की आशंका है। उनके जीवनसाथी का स्वास्थ्य थोड़ा खराब रहने की संभावना है। अविवाहितों का विवाह होगा। इस वर्ष मीन राशि वालों को प्रेम संबंधों में सफलता प्राप्त होगी। मीन राशि वालों जातकों के लिए बेहतर होगा कि वे अपने जीवनसाथी से व्यर्थ वाद-विवाद न करें।
 
भूमि-भवन-वाहन : मीन राशि के जातकों को इस वर्ष भूमि-भवन से लाभ प्राप्त होगा। इस वर्ष मीन राशि वालों के नवीन वाहन प्राप्ति के योग हैं। मीन राशि के जातक इस वर्ष अपना स्वयं का घर लेने में सफलता प्राप्त करते दिखाई दे रहे हैं।
 
वार्षिक लाभ-हानि अनुपात : लाभ- 14, हानि- 5
 
(विशेष- उपर्युक्त फलित चंद्र राशि एवं ग्रह गोचर पर आधारित है। जन्म पत्रिका की ग्रह स्थितियों एवं विंशोत्तरी दशाओं के अनुसार इसमें परिवर्तन संभव है।)
 
-ज्योतिर्विद् पं. हेमन्त रिछारिया
प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केंद्र
संपर्क: astropoint_hbd@yahoo.com
 
ALSO READ: वर्ष 2019 में कुंभ राशि को कितना होगा लाभ, कितनी होगी हानि, जानिए विस्तार से
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

हनुमानजी के 10 चमत्कारी मंदिर, तस्वीरों में करें दिव्य दर्शन

क्या भारत में बना था ईसा मसीह के कफन का कपड़ा? DNA रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

April Monthly Horoscope 2026: अप्रैल 2026 मासिक राशिफल: जानिए कैसे बदलेंगे आपके जीवन के हालात इस महीने

मंगल का मीन राशि में गोचर: जानें 12 राशियों पर क्या होगा असर

मंगल-शनि की युति से बनेगा ज्वालामुखी योग, दुनिया में हो सकती हैं ये 5 बड़ी घटनाएं

सभी देखें

नवीनतम

05 April Birthday: आपको 5 अप्रैल, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 5 अप्रैल 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

Weekly Horoscope April 2026: 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल, पढ़ें 6 से 12 अप्रैल तक

अक्षय तृतीया पर क्यों होता है अबूझ मुहूर्त? जानिए इसका रहस्य

Numerology Horoscope: न्यूमरोलॉजी (अंक ज्योतिष) के अनुसार जानें साप्ताहिक राशिफल (6 से 12 अप्रैल 2026)

अगला लेख