Biodata Maker

कन्या राशि : साल 2019 में क्या होगा 12 महीनों का हाल, जानिए जनवरी से लेकर दिसंबर तक का भविष्यफल

पं. अशोक पँवार 'मयंक'
कन्या राशि : जानिए जनवरी से लेकर दिसंबर 2019 तक का भविष्यफल।

 
जनवरी- भाग्य में अनुकूल स्थिति होने से आपके कार्य में सुगमता होगी। व्यापार-व्यवसाय में प्रगतिपूर्ण वातावरण रहेगा। नौकरीपेशाओं के लिए समय प्रगतिपूर्ण होने के साथ ही प्रसन्नता का भी रहेगा। जीवनसाथी के मामलों में सहयोगात्मक स्थिति रहेगी। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। लेन-देन होगा।
 
फरवरी- दैनिक व्यापार-व्यवसाय के मामलों में सुगमता रहेगी। पारिवारिक मामलों में मिली-जुली स्थिति पाएंगे। संतान पक्ष के मामलों में समझदारी से काम लेना होगा। शत्रुपक्ष प्रभावहीन होंगे। दांपत्य जीवन में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। वाणी में संयम रखना होगा। दैनिक आवश्यकता की पूर्ति होगी।

 
मार्च- प्रभाव में वृद्धि होगी, वहीं रुके कार्य समय पर होंगे। नौकरीपेशा संभलकर चलें। व्यापारी वर्ग जोखिम के कार्य से बचें। आर्थिक मामलों में मिली-जुली स्थिति रहेगी। मनोरंजन के कार्यों में खर्च होगा, वहीं संतान पक्ष से लाभजनक स्थिति रहेगी। लेन-देन संभलकर करें। शत्रु से राहत मिलेगी।
 
अप्रैल- पारिवारिक सुख-शांति का वातावरण रहेगा। घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। स्त्री पक्ष से सहयोगात्मक स्थिति पाएंगे। राजनीति से जुड़े व्यक्तियों के लिए समय अनुकूल रहेगा। शत्रु वर्ग पर प्रभाव बना रहेगा। जनता के मामलों में कार्य बनेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। सोचे कार्य समय पर होंगे।

 
मई- दैनिक व्यवसाय में प्रगतिपूर्ण वातावरण रहेगा। जीवनसाथी के कार्य में खर्च के साथ प्रसन्नता रहेगी। अविवाहितों के लिए वैवाहिक बातचीत के योग बनेंगे। दांपत्य जीवन में सुखद वातावरण रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में सुखद स्थिति रहेगी। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए लाभजनक स्थिति पाएंगे। 
 
जून- कुछ रुकावटों के साथ व्यापार-व्यवसाय से जुड़े व्यक्तियों को सफलता मिलेगी। आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा। पारिवारिक मामलों में संभलकर चलना होगा। भाग्य में थोड़ी कमी महसूस करेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय ठीक-ठीक ही रहेगा। शत्रु परास्त होंगे। बाहर गांव की यात्रा संभलकर करें।

 
जुलाई- आर्थिक मामलों में संभलकर चलना होगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अनुकूल रहेगा। नौकरीपेशाओं के लिए समय ठीक रहने से प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक मामलों में समझदारी से काम लेना होगा। जमीन-जायदाद के मामलों में सलाह लेकर कार्य करें। मनोरंजन के मामलों में व्यय होगा।
 
अगस्त- राजनीति से जुड़े व्यक्तियों के लिए अनुकूल स्थिति होने से प्रसन्नता पाएंगे। अधिकारी वर्ग के लोगों में सुखद स्थिति पाएंगे। आर्थिक मामलों में सुधारजनक स्थिति पाएंगे। विद्यार्थी वर्ग को सावधानी रखना होगी। संतान पक्ष के कार्य में खर्च होगा। स्वास्थ्य उत्तम ही रहेगा। शत्रु से सतर्क रहें।

 
सितंबर- बाहरी मामलों में अनुकूल स्थिति रहेगी। यात्रा के योग बनेंगे। पराक्रम द्वारा अनुकूल स्थिति पाएंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलेगा, वहीं दैनिक रोजगार में अनुकूल स्थिति पाएंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य में बड़ों की सलाह उत्तम रहेगी। शत्रुपक्ष पर प्रभाव बना रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
 
अक्टूबर- जीवनसाथी का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। दैनिक व्यवसाय में प्रगतिपूर्ण वातावरण रहेगा। शत्रुपक्ष पर प्रभाव बना रहेगा। अविवाहितों के लिए वैवाहिक बातचीत के योग बनेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय उत्तम रहेगा। आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा। वाहनादि सुख मिलेगा।

 
नवंबर- सावधानीपूर्वक कार्य करें तथा जल्दबाजी से बचना होगा। पारिवारिक मामलों में जनता व मकान-जमीन से संबंधित मामलों में संभलकर चलना होगा। शत्रुपक्ष से भी बचकर चलें। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सावधानी रखना होगी। वाहनादि संभलकर चलाएं। आर्थिक रुकावट का सामना करना पड़ सकता है।
 
दिसंबर- समय अनुकूल होने से आपके कार्य में आ रही बाधा दूर होगी। पारिवारिक प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में समय अनुसार प्रगतिपूर्ण वातावरण रहेगा। नौकरीपेशाओं के लिए यह मास उन्नति के साथ उत्साहजनक रहेगा। जीवनसाथी के कार्य में सहयोग के साथ खर्च भी होगा।

 
उपाय- इस वर्ष पन्ना के साथ ओपल पहनने से लाभ होगा। शनिवार के दिन जमीन पर 1 चम्मच तिल का तेल गिराएं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

होली पर दिखेगा चंद्र ग्रहण का दुर्लभ ग्रस्तोदय नजारा, भारत के इस शहर से दिखेगा खास दृश्य

Holi puja remedies 2026: होलिका दहन के दिन करें मात्र 5 उपाय, संपूर्ण वर्ष रहेगा शुभ

भविष्यवाणी: ईरान-इजराइल युद्ध बनेगा विश्वयुद्ध की शुरुआत? भारत बनेगा महाशक्ति

Khagras Chandra Grahan 2026: खग्रास चंद्र ग्रहण का राशियों पर शुभ और अशुभ प्रभाव

होली पर गुलाल गोटा की परंपरा कहां से आई? मुस्लिम कारीगरों से क्या है इसका रिश्ता

सभी देखें

नवीनतम

ईरान- इजराइल युद्ध: क्या भविष्य मालिका की भविष्यवाणी सच होने का समय आ गया?

शुक्र का गुरु की राशि मीन में गोचर: 12 राशियों की किस्मत बदलेगी, जानिए पूरा राशिफल

Lunar Eclipse 2026: चंद्र ग्रहण भारत में कहां और कब नजर आएगा, सूतक काल सहित संपूर्ण लिस्ट

Holika Dahan 2026: 02 नहीं 03 मार्च को ही करें होलिका दहन, जानिए शास्त्रमत

Holi Astrology: होली धुलेंडी पर आपके लिए कौन सा रंग रहेगा सबसे भाग्यशाली, जानें अपनी राशि के अनुसार

अगला लेख