Hanuman Chalisa

मेष राशि : साल 2019 में क्या होगा 12 महीनों का हाल, जानिए जनवरी से लेकर दिसंबर तक का भविष्यफल

पं. अशोक पँवार 'मयंक'
मेष राशि : जानिए जनवरी से लेकर दिसंबर तक का भविष्यफल

 
जनवरी- मानसिक सुख-शांति के साथ बाहरी संपर्कों से लाभ होगा। शत्रुपक्ष प्रभावहीन होंगे। पारिवारिक मामलों में सावधानी बरतें। संतान पक्ष से प्रसन्नता के साथ कार्य भी बनेंगे। दैनिक व्यवसाय में लाभ होकर जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आय के साधन में वृद्धि होगी।
 
फरवरी- स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में मिली-जुली स्थिति रहेगी। पराक्रम में वृद्धि होकर भाइयों का सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशाओं के लिए व्यस्तता के साथ प्रसन्नता भी रहेगी। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।
 
मार्च- उत्साह में वृद्धि होगी। आप अपनी महत्वाकांक्षाए पूरी करने में समर्थ होंगे। पारिवारिक मामलों में सावधानी बरतें। जीवनसाथी को सहयोग दें। व्यापार-व्यवसाय में अनुकूल स्थिति रहेगी। विद्यार्थी वर्ग के लिए उत्तम स्थिति रहेगी। बाहरी मामलों में सतर्क रहें।
 
अप्रैल- भाग्य में अनुकूल स्थिति होने से प्रसन्नता रहेगी। धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी। पिता का सहयोग भी मिलेगा। आर्थिक मामलों में समय उत्तम रहेगा। मन प्रसन्नता का अनुभव करेगा। जो विदेश जाना चाहते हैं, उनके लिए समय उत्तम है। संतान से सुखद स्थिति पाएंगे।
 
मई- आप अपनी सभी महत्वाकांक्षाएं इस माह पूरी कर सकते हैं। जीवनसाथी से विवाद से बचें। व्यापार-व्यवसाय में समझदारी से कार्य करें। जोखिम के मामलों मे सावधानी रखें। शत्रुपक्ष पर मिली-जुली स्थिति रहेगी। पराक्रम द्वारा आप अनुकूल स्थिति पाएंगे।
 
जून- समय का सदुपयोग करें। जीवन में उतार-चढ़ाव से दुःखी न हों। जीवनसाथी का सहयोग लेकर चलने से कुछ राहत मिलेगी। पारिवारिक मामलों में सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य ठीक ही रहेगा। शत्रु वर्ग से राहत मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय व नौकरी में अनुकूलता रहेगी।
 
जुलाई- पारिवारिक मामलों में सावधानी रखें। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जनता से संबंधित मामलों में सतर्कता बरतें। आर्थिक मामलों में सोच-विचारकर चलें। खर्च सीमा में ही करना उचित होगा। साझेदारी के मामलों में सफल रहेंगे। शत्रुपक्ष प्रभावहीन होंगे।
 
अगस्त- कार्य में कठिनाइयां आएंगी लेकिन स्वप्रयत्नों से सफल भी होंगे। यदि आप राजनीतिज्ञ हैं, तो संभलकर चलें। नौकरीपेशाओं को काफी सावधानी रखना होगी व सहयोग लेकर चलें। किसी महत्वपूर्ण पूर्ण कार्य में भाइयों व मित्रों की सलाह अनुकूल रहेगी।
 
सितंबर- आप अपने कार्य अपने विवेक से कर पाने में सफल होंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय सुखद रहेगा। प्रेम के क्षेत्र में अनुकूल स्थिति पाएंगे। शत्रुपक्ष से राहत मिलेगी। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। प्रसिद्धि के अवसर भी मिलेंगे। बाहर गांव की यात्रा होगी।
 
अक्टूबर- भाग्य में रुकावटों का सामना करना पड़ेगा। कोई भी कार्य बनते-बनते रुक जाएगा। नौकरीपेशा संभलकर कार्य करें। व्यापार-व्यवसाय में मिली-जुली स्थिति रहेगी। दैनिक व्यवसाय ठीक चलेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। राजनीति से जुड़े सावधानी बरतें।
 
नवंबर- शत्रु परास्त होंगे। कर्ज से राहत मिलेगी। दांपत्य जीवन में मिली-जुली स्थिति रहेगी। दैनिक व्यवसाय में सतर्कता रखें। भाग्य के मामलों में कुछ बाधा रहेगी। कामकाज में अरुचि रहेगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य में संभलकर चलना होगा। साहस बना रहेगा।
 
दिसंबर- भाग्य की दृष्टि से देखा जाए तो समय सुधारवादी रहेगा। पिछले समय से चली आ रही बाधाएं दूर होंगी। व्यापार-व्यवसाय में सुखद वातावरण रहेगा। नौकरीपेशाओं को राहत मिलेगी। साहस बल में वृद्धि होगी व सारी महत्वाकांक्षाएं पूरी होंगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
 
उपाय- इस वर्ष पुखराज के साथ मोती पहनें। मंगलवार का व्रत रखना लाभदायक रहेगा। बजरंग बाण मंगलवार के दिन पढ़ें व गुड़-चने का प्रसाद वितरण करें।

ALSO READ: मेष राशि का वार्षिक राशिफल 2019 : करियर व व्यवसाय, धन, पारिवारिक जीवन और सेहत

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

हनुमानजी के 10 चमत्कारी मंदिर, तस्वीरों में करें दिव्य दर्शन

क्या भारत में बना था ईसा मसीह के कफन का कपड़ा? DNA रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

April Monthly Horoscope 2026: अप्रैल 2026 मासिक राशिफल: जानिए कैसे बदलेंगे आपके जीवन के हालात इस महीने

मंगल का मीन राशि में गोचर: जानें 12 राशियों पर क्या होगा असर

मंगल-शनि की युति से बनेगा ज्वालामुखी योग, दुनिया में हो सकती हैं ये 5 बड़ी घटनाएं

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (3 अप्रैल, 2026)

03 April Birthday: आपको 3 अप्रैल, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 3 अप्रैल 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

Vaishakh 2026: वैशाख माह के व्रत त्योहारों की लिस्ट

Kharmas 2026: खरमास में करें 5 उपाय, पितरों को मिलेगी शांति

अगला लेख