ramcharitmanas

मीन राशि : साल 2019 में क्या होगा 12 महीनों का हाल, जानिए जनवरी से लेकर दिसंबर तक का भविष्यफल

पं. अशोक पँवार 'मयंक'
जनवरी- भाग्य की स्थिति अनुकूल होने से आपके कार्य में प्रगति आएगी। प्रभाव क्षेत्र में भी अनुकूल स्थिति रहेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, वहीं धन के मामलों में संभलकर चलना होगा। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक ठीक रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति भी अनुकूल वातावरण रहेगा। स्त्री पक्ष से प्रसन्नता रहेगी।

 
फरवरी- महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलेगी, वहीं साहसबल में वृद्धि होगी। राजनीति से जुड़े व्यक्तियों को आशातीत लाभ होगा। व्यापार आदि के कार्यों से बाहर गांव की यात्रा हो सकती है। पारिवारिक मामलों में सहयोगात्मक स्थिति रहेगी। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। शत्रुपक्ष पर प्रभाव बना रहेगा।
 
मार्च- जीवनसाथी का सहयोग मिलने से प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। संतान पक्ष से प्रसन्नतादायक स्थिति रहेगी। नौकरीपेशाओं के लिए समय मिला-जुला रहेगा। धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी, वहीं भाग्य में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय सुखद रहेगा। शत्रुपक्ष पर प्रभाव बढ़ेगा। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलेगा।

 
अप्रैल- राज्यपक्ष की स्थिति मजबूत होगी, वहीं महत्वपूर्ण पद मिलने की संभावना रहेगी। नौकरीपेशा भी सुखद स्थिति पाएंगे। बेरोजगारों के लिए प्रसन्नतादायक समाचार मिलेगा। पारिवारिक मामलों में संतोषजनक स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में किए गए प्रयासों में सफल होंगे। दांपत्य जीवन में सुखद वातावरण रहेगा।
 
मई- शत्रुपक्ष पर प्रभाव बढ़ेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहने से उत्साह में वृद्धि होगी। पराक्रम द्वारा आप प्रभावी होंगे, वहीं महत्वपूर्ण कार्य बनेंगे। नौकरीपेशाओं के लिए समय मिला-जुला रहेगा। अधिकारी वर्ग अपने कार्य के प्रति सजग रहें। पारिवारिक मामलों में सहयोग लेकर चलें। स्वास्थ्य की दृष्टि समय उत्तम रहेगा।

 
जून- समय का ध्यान रखकर चलना होगा, वहीं जल्दबाजी से बचें। आर्थिक मामलों में संभलकर चलना होगा। यात्रा करते वक्त सावधानी रखकर चलें। पारिवारिक मामलों में व्यस्तता के साथ खर्च भी होगा। साझेदारी के मामलों में समझदारी से चलना होगा। लेन-देन संभलकर चलें। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय ठीक रहेगा।
 
जुलाई- जनता से संबंधित मामलों में सावधानीपूर्वक चलना होगा। संतान पक्ष में मिली-जुली स्थिति का वातावरण रहेगा। वाहनादि संभलकर चलाना होगा। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति साधारण ठीक रहेगी फिर भी सावधानी तो रखना होगी। दांपत्य जीवन में सुधारजनक स्थिति रहेगी। शत्रुपक्ष से संभलकर चलना होगा।

 
अगस्त- मंगल का नीच भंग होने से आपके कार्य में प्रगति होगी, वहीं भाग्य साथ देगा। संतान पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। आर्थिक मामालों में मिली-जुली स्थिति रहेगी, खर्च संभलकर करें। व्यापार-व्यवसाय में ध्यान रखना होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभलकर चलना होगा। नौकरीपेशा व्यस्तता पाएंगे।
 
सितंबर- समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे। प्रभाव के साथ आपकी महत्वाकांक्षाएं पूरी होंगी। संतान पक्ष के कार्य बनेंगे। विद्यार्थी वर्ग अनुकूल स्थिति पाएंगे। पारिवारिक मामलों में गुप्त नीतियों द्वारा अनुकूल स्थिति पाएंगे। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आर्थिक मामलों में मिली-जुली स्थिति रहेगी।

 
अक्टूबर- प्रभाव क्षेत्र में अनुकूल स्थिति होने से प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। भाग्य की स्थिति अनुकूल होने से आपके कार्य में सुगमता रहेगी। स्त्री पक्ष के कार्य में खर्च होगा, वहीं दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय उत्तम रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। नौकरीपेशाओं के लिए सुखद स्थिति रहेगी।
 
नवंबर- दांपत्य जीवन में सावधानी रखना होगी। व्यापार-व्यवसाय में सावधानीपूर्वक चलें। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय मिला-जुला रहेगा। शत्रु वर्ग से बचकर चलें। प्रभाव में वृद्धि होगी व महत्वाकांक्षाएं पूरी होंगी। आर्थिक मामलों में संभलकर चलना होगा। भाग्य की स्थिति मजबूत होने से कुछ राहत भी पाएंगे।

 
दिसंबर- भाग्य में अनुकूल स्थिति होने से प्रसन्नता के साथ कार्य में सुगमता आएंगी। शत्रुपक्ष पर प्रभाव बना रहेगा, वहीं पारिवारिक समस्याओं का समाधान होगा। नौकरीपेशाओं के लिए सहयोगवादी स्थिति रहेगी। राजनीति से जुड़े व्यक्ति भी सुखद वातावरण रहेगा। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
 
उपाय- इस वर्ष गुरुवार का व्रत करें व 5 केले किसी मंदिर में चढ़ाएं। पुखराज के साथ मोती पहनना लाभदायक होगा। हल्दी का तिलक प्रति गुरुवार को स्त्री-पुरुष दोनों लगाएं।

ALSO READ: मीन राशि का वार्षिक राशिफल 2019 : करियर व व्यवसाय, धन, पारिवारिक जीवन और सेहत

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

नवीनतम

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 सितंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

बुधादित्य राजयोग से चमकेगा 4 राशियों का भाग्य! कन्या राशि में बुध-सूर्य की युति से मिलेंगे शुभ संकेत

भविष्य मालिका की भविष्यवाणी: क्या मक्का-मदीना में होगा घोर युद्ध? जानें क्या किया गया है दावा

नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर: जानिए कुंडली में क्या कहते हैं ग्रह-नक्षत्र और भविष्य के संकेत

नीच के मंगल का देश-दुनिया और 12 राशियों पर कैसा होगा असर? इन मामलों में रहें सतर्क

अगला लेख