Dharma Sangrah

वर्ष 2018 : जानिए भारत वर्ष के तारे-सितारे...

पं. सुरेन्द्र बिल्लौरे
* 2018 में क्या कहती है भारत की कुंडली
 
सूर्य के प्रभाव से इस वर्ष भारत में फल कम लगेंगे। वर्षा सामान्य रहेगी। आम जनता को कष्ट। अनाज की उत्पत्ति कम होगी। सरकार को राज करने में तकलीफ आएगी।  राजनीतिक उथल-पुथल रहेगी। आतंक, चोर, पाखंडी, अपराधी एवं लुटेरों का प्रभाव अधिक दिखाई देगा। इस वर्ष महामारी का योग बन रहा है। अग्निकांड, अस्त्र-शस्त्र का खुला प्रयोग रहेगा। शिशिर ऋतु में सर्दी कम रहेगी।
 
शनि के प्रभाव से वर्षा कम होगी। आर्थिक समृद्धि में रुकावट आएगी, परंतु शुक्र के प्रभाव से उत्पादन अच्छा होने के योग हैं। साथ ही राज्यकोष में वृद्धि होगी तथा शासन द्वारा जनकल्याण के कार्य होंगे। बड़े मंत्री तथा प्रशासनिक अधिकारी के लिए यह वर्ष लाभदायी रहेगा। दलहन व तिलहन में तेजी रहेगी। बोया हुआ धान सड़ेगा। दुबारा बोवनी करना पड़ेगी। फूलों का उत्पादन श्रेष्ठ होगा। देश में शासन की लोकप्रियता बढ़ेगी। लोगों का नीति-धर्म के अनुकूल आचरण बढ़ेगा।
 
मंगल के प्रभाव से पशुओं को कष्ट रहेगा एवं फसलों को नुकसान होगा। चन्द्र के प्रभाव से पेय पदार्थ मिठाई, कपड़ा, चावल, घी, चांदी, मोती व तेल के व्यापारी को अच्छा लाभ मिलेगा अर्थात इनके भाव बढ़ेंगे। कानून-व्यवस्था में सुधार होगा। विश्व में हिंसा, संघर्ष, सैन्य-संचलन, विमान दुर्घटनाएं, राजनीतिक दलों में अंदरुनी विवाद उभरकर  सामने आएंगे जिससे सरकार व आम जनता परेशान होगी। धरने व विद्रोह प्रदर्शन होंगे। गुरु के प्रभाव से जनता को सुख-शांति प्राप्त होगी। जनता शारीरिक रूप से सुखी  रहेगी। ब्राह्मण व संत-विद्वानों के लिए यह वर्ष अच्छा रहेगा। 
 
इस वर्ष की कुंडली को मौसम की नजर से देखें तो गर्मी की अधिकता के कारण फसलों व सब्जियों के उत्पादन में कमी आएगी। मई-जून के महीनों में गरम व तेज हवाएं चलेंगी जिससे शारीरिक पीड़ा (लू) रहेगी। यह वर्ष विज्ञान के क्षेत्र में नए आविष्कार वाला रहेगा। भारत विश्व में विज्ञान के आविष्कार व तकनीक के मामले में सराहनीय  रूप से अग्रणी रहेगा व विश्व के उच्च स्थानों में जगह पाएगा।
 
बालकों के लिए यह वर्ष मिश्रित फल वाला रहेगा। जनवरी से मई तक अच्छा रहेगा। जून से सितंबर तक बालकों को कष्ट रहेगा। अक्टूबर अच्छा रहेगा फिर नवंबर-दिसंबर माह बालकों के लिए शारीरिक कष्ट वाले रहेंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए रोजगार प्राप्ति वाला वर्ष रहेगा। तकनीक के क्षेत्र में नए आयाम मिलेंगे। 
 
बुजुर्गों के वर्ष कष्टदायक व शारीरिक पीड़ा वाला रहेगा। महिला वर्ग के लिए यह वर्ष उन्नति वाला रहेगा। रोजगार में महिलाओं को उन्नति मिलेगी। राजनीति एवं नौकरी में वर्ष महिला वर्ग लिए अत्यधिक लाभ वाला रहेगा।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

शनि की साढ़ेसाती का 3 राशियों पर कैसा रहेगा प्रभाव, 2 राशियों पर ढैय्या का क्या होगा असर?

Next PM after Modi:नरेंद्र मोदी के बाद पीएम कुर्सी की जंग अब सिर्फ 2 लोगों के बीच

February 2026 Festivals: फरवरी माह के प्रमुख व्रत एवं त्योहार

बृहस्पति का इस वर्ष 2026 में 3 राशियों में होगा गोचर, किस राशि को क्या मिलेगा, कौन होगा परेशान

महाशिवरात्रि का त्योहार कब मनाया जाएगा, 15 या 16 फरवरी 2026?

सभी देखें

नवीनतम

Yashoda Jayanti 2026: यशोदा जयंती, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और कथा

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (07 फरवरी, 2026)

07 February Birthday: आपको 7 फरवरी, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 7 फरवरी 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

Sun Transit 2026: धनिष्ठा नक्षत्र में सूर्य, 12 राशियों के लिए क्या बदलेगा?

अगला लेख