suvichar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

वार्षिक भविष्यफल 2018 : जानिए वृषभ राशि के लिए क्या लाया है नया साल

Advertiesment
Taurus 2018 Horoscope
वृषभ राशि- 
 
कारोबार व व्यवसाय की दृष्टि से अधिक मेहनत करना पड़ेगी। बाहरी सहायता तथा कानूनी बाधा दूर होने से लाभ में वृद्धि होगी। अतिरिक्त आय के स्रोत मिलेंगे। पुरानी रुकी हुई पदोन्नति इस वर्ष प्राप्त होगी। अधिकारों में वृद्धि होगी।
 
धन-संपत्ति- घर-परिवार में संपत्ति तथा अधिकार का विभाजन मनोनुकूल रह सकता है। संपत्ति आदि के नवीनीकरण, रखरखाव पर व्यय अधिक होगा। कारोबार में भी ऐसा ही संभव है। घाटे के उपक्रम बंद करने में ही समझदारी है। आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे।
 
घर-परिवार- परिवार के वृद्धजनों के स्वास्थ्‍य पर व्यय होगा। दूसरों की सहायता करना पड़ सकती है। संतान पक्ष की चिंता रहेगी। परिवार में मांगलिक कार्य तथा परिवार की वृद्धि होगी।
 
स्वास्थ्‍य- पेट के रोग, रक्त की कमी तथा शरीर के ऊपरी भाग में रोग संभव है। खानपान पर ध्यान दें। व्यायाम व सूर्य नमस्कार करें।
 
परीक्षा-प्रतियोगिता- वर्ष के उत्तरार्ध में बाधा संभव है। मनचाहा करियर पाने में सफल रहेंगे।
 
यात्रा-प्रवास-तबादला- नौकरी में उन्नति तथा नियुक्ति मनोनुकूल रहेगी। यात्रा में लापरवाही हानि देगी। वरिष्ठजनों की सहायता मिलेगी। पुराने संपर्क काम आएंगे।
 
धार्मिक कार्य- शनि की अढैया चल रही है। पीपल में जल तथा तेल का दीपक लगाएं। पेड़ लगाएं। हनुमानजी की सेवा-साधना कष्ट कम करेगी। अपंगों की सहायता करें। शनिवार व्रत लाभकारी रहेगा।

 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

22 दिसंबर 2017 का राशिफल और उपाय...