Hanuman Chalisa

मिथुन भविष्यफल 2018 : परिवार, सेहत, धन, नौकरी, प्यार, व्यापार और उपाय

पं. अशोक पँवार 'मयंक'
मिथुन राशि- का, की, कू, घ, ड, छ, के, को, ह
 
परिवार 
 
इस वर्ष पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन में प्रगाढ़ता आएगी। जीवन में छोटी-मोटी नोक-झोंक चलती रहेगी। प्यार व तकरार जीवन में जरूरी है, नहीं तो एक-दूसरे को मनाने का आनंद कैसे ले पाएंगे? अधिकांश समय जीवनसाथी के साथ व्यतीत करेंगे। सुखी दांपत्य जीवन हेतु जीवनसाथी की बातों को अहमियत दें। नकारात्मक सोच से दूर रहना ही बेहतर है। माता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे और अच्छा संबंध बनाकर रखना ही आपके लिए सुखद रहेगा। पिता की नौकरी और व्यापार में उत्तम सफलता के आसार हैं। व्यापार-व्यवसाय में भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा।
 
स्वास्थ्य 
 
इस वर्ष स्वास्थ्य ठीक रहेगा। शनि के सप्तम भाव में होने से जीवनसाथी को लेकर चिंता रहेगी। शनि सप्तम से भ्रमण करने पर कोई लंबी बीमारी हो सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान देकर चलें। खान-पान पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है। यदि शनि या मंगल की अंतरदशा या महादशा चल रही हो तो इस साल सतर्कता रहना होगी। लिवर संबंधित परेशानी हो सकती है। कंधा, पीठ और कमरदर्द की परेशानी हो सकती है। नियमित योग व व्यायाम करें। योग आपके लिए लाभदायक रहेगा।
 
धन-संपत्ति 
 
आर्थिक मामलों में यह वर्ष ठीक रहेगा। योग्यता से कुछ अधिक सोचेंगे और उसके लिए कोशिश भी करेंगे, अत: अपनी योजनाओं का क्रियान्वयन भी करें। इस वर्ष राहु ग्रह आपके धनभाव में पूरे वर्ष रहेगा। राहु के कारण धन के मामले में ख्याली पुलाव पकाएंगे। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। कोई भी गलत कदम धनहानि का कारण बन सकता है। सोच-समझकर खर्च करें।
 
नौकरीपेशा
 
बेरोजगारो को नौकरी के योग हैं वहीं जो लोग नौकरी में हैं वे अनुकूल स्थिति पाएंगे। यही समय है भविष्य के लिए योजना बनाने का और उसका लाभ लेने का। कर्म पर ज्यादा विश्वास करें। नौकरी में ज्यादा परिश्रम करना पड़ सकता है। स्वभाव को खुशमिजाज बनाए रखें। भावनाओं पर नियंत्रण रखें। व्यर्थ में किसी के ऊपर दोषारोपण करने से बचें। पत्रकारिता, आईटी के युवाओं के लिए यह साल सफलतादायक है।
 
व्यवसाय 
 
व्यापार-व्यवसाय के लिए यह साल विशेष सफलताओं का है। परिश्रम का लाभ मिलेगा। साझेदारी के कार्य करने के अवसर मिल सकते हैं। अन्य स्रोतों से धन लाभ मिल सकता है। अन्य ग्रहों के गोचरीय भ्रमण से कभी-कभी परेशानी भी आ सकती है। आपसी विवाद भी हो सकता है। परंतु निराश होने की जरूरत नहीं है। धैर्य से काम लें, सब ठीक हो जाएगा। जो लोग वकालत, चिकित्सा के क्षेत्र में हैं, उनके लिए यह साल बहुत अच्छा है।
 
लक्ष्य निर्धारित करें, सफलता अवश्य ही मिलेगी। अपने आप पर अधिक भरोसा करें। अपने को किसी से कमतर न समझें। हर किसी पर विश्वास न करें। सुनें सबकी, करें मन की। 
 
अशुभ स्थिति में यह उपाय करें
 
गुरुवार को किसी मंदिर में 5 केले पूरे वर्ष चढ़ाएं। गुरुवार का व्रत रखें। उत्तम पन्ना अवश्य धारण करें।
 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

साल में 2 बार क्यों आता है खरमास? जानिए मलमास, अधिकमास और पुरुषोत्तम मास का रहस्य

अधिक मास कब से कब तक? इस पवित्र महीने में करें ये 5 शुभ काम, खुल सकता है भाग्य

क्या आपके मोबाइल नंबर का अंतिम अंक आपके लिए शुभ है ?

नर्मदा के निमाड़ी अंचल में बसा 'विमलेश्वर तीर्थ'

हिंदू पुराण, ज्योतिष, नास्त्रेदमस, बाबा वेंगा और भविष्‍य मालिका की 6 कॉमन भविष्यवाणियां

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (31 मार्च, 2026)

31 March Birthday: आपको 31 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 31 मार्च 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

मंगल-शनि की युति से बनेगा ज्वालामुखी योग, दुनिया में हो सकती हैं ये 5 बड़ी घटनाएं

02 अप्रैल से बनेगा विस्फोटक योग, जानिए 12 राशियों पर कैसा रहेगा प्रभाव, 5 अचूक उपाय

अगला लेख