sundarkand
✕

धनु राशि का वार्षिक भविष्यफल : पं. प्रेम कुमार शर्मा के अनुसार

पं. प्रेमकुमार शर्मा
धनु राशि वाले लोगों को इस साल खुद के अंदर आत्मविश्वास लाने की जरूरत है। जो कुछ भी आपने अभी तक हासिल किया है, उसके बदले में आपको बहुत कुछ मिलने वाला है। बिजनेस और व्यवसाय को लेकर अगर आपने कुछ सोचा है तो उसका परिणाम आपको जुलाई से सितंबर को बीच में मिल सकता है। आपके आसपास सकारात्मक माहौल बना रहेगा। कम समय में सफल होने के लिए आपको मेहनत करने से पीछे नहीं हटना होगा। इस अवधि में आपको भाग्य का साथ मिलेगा और आपकी ख्वाहिशें पूरी होंगी।
 
पारिवारिक जीवन के लिहाज से साल 2018 धनु राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। परिवार में हंसी-खुशी का माहौल बना रहेगा। नकारात्मक लोगों और गतिविधियों से दूर रहें और क्रोध पर काबू करना सीखें। धनु राशि वालों के लिए साल 2018 में प्रेम संबंधों की बात करें तो यह आनंदमय रहने वाला है। एक-दूसरे के साथ लगातार रोमांटिक मुलाकातों का दौर जारी रहेगा। दूसरे शब्दों में कहें तो पार्टनर के ऊपर शक-संदेह करने से बचें। पार्टनर की मदद करें और झूठी चीजों को सपोर्ट करना बंद करें।
 
सितारों की चाल कहती है कि साल 2018 धनु राशि वालों के लिए आर्थिक मामले में शानदार रहने वाला है। पूरे साल पैसों की कोई कमी नहीं रहने वाली है। स्वास्थ्य के मामले में इस साल आपको सावधान रहने की सलाह दी जाती है, इस वर्ष काम की अधिकता रहेगी। ऐसे में आराम के लिए समय निकालना भी आपके लिए जरूरी होगा। कुल मिलाकर यह साल आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है।
 
शुभ महीने- फरवरी, जुलाई, अगस्त, सितंबर।
उपाय- 1. प्रत्येक मंगलवार हनुमानजी के दर्शन करें।
2. शनिवार के दिन शाम को पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
शुभ रंग- गहरा भूरा, गहरा गुलाबी, हल्का पीला।
शुभ अंक- 5, 8, 27।
शुभ दिन- सोमवार, गुरुवार।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

नवीनतम

दशहरा 2026: शस्त्र पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है? जानें सही विधि और धार्मिक महत्व

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल- 16 अक्‍टूबर, 2026

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 16 अक्‍टूबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

16 October Birthday: आपको 16 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई

शुक्र-बुध और मंगल-गुरु की युति से 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, साल 2026 का बचा समय रहेगा शानदार

अगला लेख