biodatamaker

कुंभ राशि का वार्षिक भविष्यफल : पं. प्रेम कुमार शर्मा के अनुसार

पं. प्रेमकुमार शर्मा
यह साल कुंभ राशि के जातकों के लिए कई सारे अवसर लेकर आ रहा है। बहुत सारे अच्छे अनुभव देकर जाने वाला है। जनवरी और फरवरी के महीने की अवधि के बीच आपको व्यावसायिक तौर पर कई अवसर मिल सकते हैं। बीते साल अगर आपको किसी चीज में नुकसान हुआ हो तो आपके लिए यह वर्ष लाभदायक साबित होगा। मार्च और अप्रैल के महीने में यात्रा की योजना बन सकती है।
 
शिक्षा को लेकर साल के आखिरी 6 महीने बेहद ही महत्वपूर्ण रहने वाले हैं। कोई खास व्यक्ति भी आपकी मदद कर सकता है। विद्यार्थियों के जीवन में कई सारे बदलाव होंगे। कुछ समय के लिए आपके आत्मविश्वास में कमी हो सकती है इसलिए अपने लक्ष्य पर ध्यान रखें और सही दिशा में प्रयास करें।
 
अगर आप नौकरीपेशा हैं तो यह साल आपके लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। इस अवधि में आप खूब मेहनत करेंगे। इस साल आप सकारात्मक सोच के साथ काम के प्रति पूरी तरह से समर्पित रहेंगे। आर्थिक मामलों में अनुभवी और करीबी लोगों से सलाह लें। पार्टनरशिप के लिहाज से यह साल नई शुरुआत के लिए शानदार है।
 
पारिवारिक जीवन की बात करें तो यह वर्ष पहले से ठीक रहेगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा और आप दोनों के रिश्तों में मधुरता आएगी। बस, अपने ग़ुस्से पर कंट्रोल करें। वैवाहिक जीवन में कुछ समय के लिए किसी बात को लेकर तनाव रह सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ किसी यात्रा की योजना बना सकते हैं। इस साल कुंभ राशि के लोगों की सेहत अच्छी रहने वाली है और किसी प्रकार की कोई गंभीर बीमारी होने की भी आशंका नहीं है, लेकिन फिर भी अपना ध्यान रखने की जरूरत है।
 
शुभ महीने- मार्च, अप्रैल, सितंबर, अक्टूबर, नवंबर।
उपाय- 1. नियमित रूप से शनिवार को पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं।
2. धार्मिक स्थल की नियमित रूप से सफाई करें।
शुभ रंग- मैरुन, हल्का पीला, चांदी।
शुभ अंक- 19, 2, 10।
शुभ दिन- गुरुवार, शनिवार।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

नवीनतम

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 सितंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

बुधादित्य राजयोग से चमकेगा 4 राशियों का भाग्य! कन्या राशि में बुध-सूर्य की युति से मिलेंगे शुभ संकेत

भविष्य मालिका की भविष्यवाणी: क्या मक्का-मदीना में होगा घोर युद्ध? जानें क्या किया गया है दावा

नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर: जानिए कुंडली में क्या कहते हैं ग्रह-नक्षत्र और भविष्य के संकेत

नीच के मंगल का देश-दुनिया और 12 राशियों पर कैसा होगा असर? इन मामलों में रहें सतर्क

अगला लेख