Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia
Advertiesment

सिंह राशिफल : इस साल अच्छी प्रगति होगी

हमें फॉलो करें सिंह राशिफल : इस साल अच्छी प्रगति होगी
इस वर्ष स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। कम मेहनत से अधिक आमदनी की संभावना है। अपना बिज़नेस करने वालों के लिए यह साल मुनाफ़ा कमाने वाला साबित हो सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़े लोगों को सतर्क रहना चाहिए। इस साल शेयर बाज़ार में निवेश करना लाभदायक हो सकता है। अप्रत्याशित लाभ मिलने की संभावना है।

वैवाहिक जीवन में तालमेल बनाकर चलें। जीवनसाथी की भावनाओं का आदर करें। छात्रों के लिए यह साल बेहतरीन साबित हो सकता है। इस समय बैंकिंग या प्रबंधन जैसे क्षेत्रों की पढ़ाई के लिए समय अनुकूल है। अगर आपने थोड़ी भी मेहनत की है तो उसका पूरा फल अवश्य मिलेगा। नौकरीपेशा के लिए भी शुभ होगा। इस राशि के लोग भले ही किसी भी क्षेत्र में कार्यरत क्यों न हों उन्हें सराहना, सहयोग और ऐसी खुशी मिलने की संभावनाएं बन रही हैं, जिनका इंतजार कर रहे हैं।
 
कोई शुभ कार्य की भूमिका बनने से चिंता का निवारण होगा। नौकरी की तलाश में लगे युवाओं को अच्छे ऑफर मिल सकते हैं। सोचा हुआ कार्य समय पर बन जाने से मन प्रसन्न रहेगा। कामकाज में प्रगति होगी। विरोधी पक्ष से सावधान रहें और उनसे सोच-समझकर व्यवहार करना उत्तम रहेगा। विश्वासपात्र व्यक्ति आपके साथ विश्वासघात कर सकता है, अतः सावधानी अपेक्षित है। लंबी यात्राएं लाभप्रद रह सकती हैं। विशेषतः महिलाओं के लिए यह वर्ष सफलतादायक हो सकता है। इस साल समय अनुकूल है; लाभ उठाने से न चूकें। इस साल अच्छी प्रगति होगी। 
 
 
    शुभ अंक : 1, 4, 10, 13, 19 और 22 शुभ अंक हैं।
    शुभ रंग :  नारंगी, पीला और लाल रंग शुभ है।
    शुभ दिशा : साल 2017 में आपके लिए पूर्व दिशा शुभ है।

यह भी पढ़ें 


सिंह राशि वर्ष 2017
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सांता का खत : आप भी दीजिए मुझे एक उपहार