Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

26 जनवरी 2017 को क्या कह रही है भारत की कुंडली

Advertiesment
26 जनवरी 2017
26 जनवरी 2017 के दिन भारत की कुंडली कहती है वर्तमान सरकार को शासन चलाने में अधिक कष्ट आएगा। भारत आर्थिक परेशानी से गुजरेगा तथा मई के बाद थोड़ी स्थिति में सुधार होगा। 
स्त्री पक्ष को उन्नति के अवसर मिलेंगे, परंतु मानसिक कष्ट रहेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए वर्ष उन्नति वाला रहेगा। व्यापारी वर्ग की धीरे-धीरे अच्छी उन्नति होगी। कृषक वर्ग के लिए मिश्रित फल वाला वर्ष रहेगा। स्वर्ण, चांदी व सफेद धातु के भावों में गिरावट आएगी। अनाज व्यापारी के लिए वर्ष मध्यम रहेगा। 
 
विज्ञान के क्षेत्र में उन्नति होगी व भारत में रक्षा के क्षेत्र में नई तकनीक आएगी। विदेशों में भारत की नई तकनीकी की प्रशंसा बढ़ेगी एवं सहयोग मिलेगा। प्राकृतिक प्रकोप बढ़ेगा। राज्यों में  सरकार में परिवर्तन के योग बनेंगे। देश में आतंकवादियों के हमले बढ़ेंगे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

गणतंत्र दिवस पर क्या कहते हैं भारत के सितारे