Hanuman Chalisa
✕

प्रधानमंत्री मोदी के लिए कैसे हैं नए साल के सितारे

पं. अशोक पँवार 'मयंक'
प्रधानमंत्री मोदी की कुंडली में लग्न से शनि का जो साया पिछले ढाई साल से मंडरा रहा था, वह 26 जनवरी के बाद से दूर होगा। जो विरोध अब तक चला आ रहा था, वह भी धीरे-धीरे दूर होगा।

अभी तक की मानसिक अशांति दूर होगी। मंगल का प्रभाव बढ़ेगा, जो अब तक शनि ने दबा रखा था। शनि का गोचरीय भ्रमण 26 जनवरी के बाद से धनु पर द्वितीय भाव से होगा इससे जनता के बीच लोकप्रियता में वृद्धि होगी। देश की राजनीति में फर्क स्पष्ट नजर आएगा। 
 
स्वास्थ्य बेहतर रहेगा व पहले से ज्यादा स्वस्थ व स्फूर्तिवान नजर आएंगे। वर्तमान में जिस आर्थिक भूचाल के लिए मोदी जी को जिम्मेदार माना जा रहा है वह गुरु के   कन्या राशि में होने से तथा पंचम भाव पर राहु की दृष्टि पड़ने से आया। 16 सितंबर के बाद गुरु के तुला में आने से माहौल आशावादी और सुधारजनक रहेगा। राजनीतिक मसले हल होने की संभावना बढ़ जाएगी। 
 
शत्रुपक्ष पर प्रभाव बढ़ेगा, वहीं बाहरी शत्रुओं से निजात पाने में सक्षम होंगे। विदेश संबंधी मामलों में संभलकर चलना होगा। मोदी जी की नीति में रोजगारोन्मुखी रूझान स्पष्ट नजर नहीं आएगा। स्त्रियों के मामलों में भी कोई बहुत ज्यादा सकारात्मक माहौल नहीं रहेगा। शनि का गोचरीय भ्रमण वाणी भाव से सम होने की वजह से वाणी का प्रभाव और वर्चस्व बढ़ेगा। 

Show comments

ज़रूर पढ़ें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

नवीनतम

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 06 नवंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

Diwali 2026: दिवाली की रात भूलकर भी न करें ये 5 तांत्रिक प्रयोग, हो सकता है भारी नुकसान

मंगल गोचर 2026: सिंह राशि में आ रहे हैं ग्रहों के सेनापति, इन 5 राशियों पर बरसेगी विशेष कृपा

Annual Numerology 2027 : क्या नए साल में बदलेगी मूलांक 7 वालों की किस्मत? क्या कहते हैं आपके अंक? जानें वार्षिक भविष्यफल

भविष्‍य मालिका की भविष्‍यवाणी: मोदी या योगी कौन होगा भारत का अंतिम प्रधानमंत्री?

अगला लेख