Hanuman Chalisa

जानिए 12 राशियों का वार्षिक भविष्य-फल आचार्य डॉ. संजय से...

Webdunia
- आचार्य डॉ. संजय 



 
 
वर्ष 2016 : वार्षिक भविष्यफल 


वर्ष 2016 और मेष राशि : सफलता मिलेगी
 
इस वर्ष मेष राशि के जातकों पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव रहेगा जिसके कारण गुरु के प्रभाव से व्यापार के साथ अन्य क्षेत्रों में भी लाभ होगा। इस साल गृह निर्माण, सुख-सुविधाओं में वृद्धि का योग भी रहेगा। 
 
 
 

वर्ष 2016 और वृषभ राशि : विदेश यात्रा के योग हैं...
 
वृषभ राशि के जातकों के चौथे भाव में गुरु और राहू के प्रभाव से साल 2016 लाभदायक रहेगा। बीच में थोड़े-बहुत उतार-चढ़ाव आ सकते हैं, लेकिन घबराएं नहीं क्योंकि भविष्य में धनागमन का भी योग है। 
 
 
 
वर्ष 2016 और मिथुन राशि : मनोकामना पूर्ति होगी
 
इस वर्ष मानवीय गुणों के कारण मिथुन राशि के जातकों की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। नई तकनीक सीखने का यह सही समय है। खुद को समय के हिसाब से ढालकर अधिक से अधिक लाभ उठाने का प्रयास करें। 
 
 

वर्ष 2016 और कर्क राशि : आ रही हैं खुशियों की बहार
 
कर्क राशि के जातकों के लिए साल 2016 में केतु की मजबूत स्थिति रहेगी जिसके कारण वाक-चातुर्य से लक्ष्यों की प्राप्ति होगी। कर्क राशि के जातकों को व्यर्थ के खर्चों से दूर रहना चाहिए अन्यथा तनाव हो सकता है। 
 
 
 
वर्ष 2016 और सिंह राशि : पदोन्नति के प्रबल योग हैं...
 
इस वर्ष सिंह राशि के जातकों के लिए स्वग्रही गुरु होने के कारण परोपकारी सेवा भावना की प्रधानता का विकास होगा, जो सिंह राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता दिलाएगा। घर में मांगलिक कार्यों की वजह से सिंह राशि के जातक प्रसन्न रहेंगे। 
 
 
 
वर्ष 2016 और कन्या राशि : प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी
 
यह वर्ष कन्या राशि के जातकों के लिए विविधताओं भरा हो सकता है। हानि के बावजूद सफलता मिलती रहेगी। कहीं से रुका हुआ धन प्राप्त होगा। मांगलिक कार्यों में धन व्यय होगा। 
 
 
 
वर्ष 2016 और तुला राशि : साल बेहद शुभ है...
 
तुला राशि के जातकों के लिए वर्ष 2016 में शनि की उतरती ढैया का प्रभाव रहेगा, जो आर्थिक समृद्धि को बढ़ाएगा। तुला राशि के जातकों को पूर्व-नियोजित योजनाओं में सफलता मिलेगी। 
 
 
 
वर्ष 2016 और वृश्चिक राशि : इस साल सतर्क रहें
 
वृश्चिक राशि के जातकों को वर्ष 2016 में शनि की साढ़ेसाती के दूसरे चरण से गुजरना पड़ेगा। इस राशि के जातकों के स्वभाव में इस वर्ष शनि के प्रभाव से नेतृत्व क्षमता का विकास होगा।
 
 
 
वर्ष 2016 और धनु राशि : समय लाभदायक है...

इस वर्ष धनु राशि के जातकों पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव रहेगा। शनि के प्रभाव के कारण बौद्धिक विकास होगा। यदि शेयर बाजार से जुड़े हैं तो लाभ की संभावना बनती दिख रही है। 
 
 
 
वर्ष 2016 और मकर राशि : प्रतिभा का विकास होगा
 
इस वर्ष मकर राशि के जातकों की बहुमुखी प्रतिभा का विकास होगा। किसी बहुत पुराने रुके हुए कार्य में सफलता हासिल होगी। भविष्य को लेकर नई योजनाएं बनेंगी, जो सफलता लेकर आएंगी। 
 
 
वर्ष 2016 और कुंभ राशि : विशेष सफलता देगा यह वर्ष
 
यह वर्ष कुंभ राशि वालों का स्वराशि का केंद्र होने के कारण व्यापारिक क्षेत्र में वृद्धि के योग बनते हैं। यह साल कुंभ राशि के व्यापारियों के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। 
 
 
वर्ष 2016 और मीन राशि : कुछ नया लाया है यह साल
 
मीन राशि के जातकों के लिए वर्ष 2016 सामान्य रहने के आसार हैं। इस साल व्यापार-व्यवसाय में थोड़ा तनाव हो सकता है और उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। परंतु ध्यान रहे कि कठिन समय में धैर्य रखने पर सब ठीक हो जाएगा। 
 

Show comments

ज़रूर पढ़ें

वक्री बुध का मिथुन राशि में गोचर: 12 राशियों में किसे होगा फायदा, किसे रहना होगा सतर्क?

Vastu Shastra: वास्तु के ये 10 नियम बदल सकते हैं घर का माहौल, बनी रहेगी सुख-समृद्धि

गुरु का शनि के नक्षत्र में गोचर: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें 5 उपाय

Gupt Navratri 2026: गुप्त नवरात्रि हो रही है शुरू, 5 गुप्त कार्य करने से होगी मनोकामना पूर्ण

सूर्य का पुनर्वसु नक्षत्र में प्रवेश: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें 5 आसान उपाय

सभी देखें

नवीनतम

मंगल का चंद्रमा के नक्षत्र में प्रवेश, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मंगलदेव बरसाएंगे कृपा

Gupt Navratri 2026: आषाढ़ माह की गुप्त नवरात्रि में इन 10 महाविद्याओं की करें पूजा, जानिए 10 मंत्र

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (10 जुलाई, 2026)

10 July Birthday: आपको 10 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 10 जुलाई 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय